Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

वित्त मंत्रालय ने पेश की भारतीय अर्थव्यवस्था की सुनहरी तस्वीर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 23, 2024
in राष्ट्रीय
A A
finance ministry of india
13
SHARES
435
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 के पहले चार महीने के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी तेज गति को बरकरार रखा है. जुलाई महीने के लिए जारी हुए मंथली इकोनॉमिक रिव्यू के मुताबिक, जुलाई 2024 में अलग अलग इकोनॉमिक इंडीकेटर्स के मोर्चे पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने जोरदार प्रदर्शन दिखाया है. जीएसटी कलेक्शन के साथ ई-वे बिल जेनरेशन बढ़ा है जो इकोनॉमिक एक्टिविटी में तेजी की ओर इशारा कर रहा है. जुलाई में भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई को छूने में कामयाब रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 के आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी 6.5 – 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है जो उचित लग रहा है.

GST कलेक्शन दे रहा आर्थिक गतिविधि में तेजी के संकेत

इन्हें भी पढ़े

hydrogen train

हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन

September 18, 2026
PM Modi

विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

September 18, 2026
semiconductor chip

अब चीन नहीं, भारत बनेगा चिप मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल बॉस

September 18, 2026
passport

बच्चों के पासपोर्ट को लेकर मोदी सरकार के नए नियम क्या हैं? क्या होगा फायदा

September 18, 2026
Load More

गुरुवार 22 अगस्त, 2024 को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के इकोनॉमिक डिविजन ने जुलाई 2024 के लिए मंथली इकोनॉमिक रिव्यू जारी किया है.  रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2024 में मई 2024 के बाद सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन देखने को मिला है. ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू में साल दर साल 10.3 फीसदी की बढ़ोतरी आई है और अप्रैल से जुलाई के दौरान 7.4 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा है. मौजूदा वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में औसतन जीएसटी कलेक्शन 1.85 लाख करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2023-24 में 1.68 लाख करोड़ औसत रहा था. जुलाई 2024 में ई-वे बिल जेनरेशन आर्थिक गतिविधि में तेजी के संकेत दे रहा है.

शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर

मंथली इकोनॉमिक रिव्यू के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है और निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स दोनों ही नए हाई को छूने में कामयाब रहे. 29 जुलाई 2024 को निफ्टी 24999.8 के आंकड़े को छूने में कामयाब रहा है जबकि सेंसेक्स 81,908 अंकों पर जा पहुंचा. रिपोर्ट के मुताबिक हाउसिंग डिमांड में तेजी के चलते वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले हाउसिंग सेल्स बढ़ी है. प्रॉप टाइगर के मुताबिक पहली तिमाही में हाउसिंग सेल्स तिमाही दर तिमाही कम रही है लेकिन बीते साल के समान तिमाही के मुकाबले सेल्स में 41.8 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है जो रियल एस्टेट निवेश में पॉजिटिव कंज्यूमर सेंटीमेंट की ओर संकेत दे रहा है.

महंगाई में कमी पर पॉजिटिव है वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा, कोर इंफ्लेशन में कमी और मानसून में प्रगति से महंगाई को लेकर आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहा है. खुदरा महंगाई दर जून 2024 में 5.1 फीसदी के मुकाबले जुलाई 2024 में घटकर 3.5 फीसदी रही है जो सितंबर 2019 के बाद सबसे कम है. खाद्य महंगाई में कमी के चलते ऐसा हुआ है जो जुलाई में 5.4 फीसदी रही जबकि जून 2024 में 9.4 फीसदी रही थी. सब्जियों की महंगाई में कमी के चलते खाद्य महंगाई कम हुई है. दूसरी तरफ कोर इंफ्लेशन जुलाई 2024 में 3.3 फीसदी रही है. मौजूदा वर्ष के पहले चार महीनों में खुदरा महंगाई दर 4.6 फीसदी रही है जो वित्ते वित्त वर्ष के समान अवधि में 5.3 फीसदी रही थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mamta

टीएमसी में सबसे बड़ा सियासी भूचाल, बाग़ी विधायकों ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया!

June 23, 2026

क्या सपा के लिए प्रियंका गांधी ने छोड़ा UP का मैदान?

December 24, 2023
PM Modi

भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख अभिव्यक्ति : PM मोदी

February 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस, सऊदी या ईरान, दुनिया के सबसे ज्यादा देश किससे खरीदते हैं तेल?
  • हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा प्लान, अब दिल्ली तक चलाई जा सकती है ट्रेन
  • विकसित भारत की मजबूत नींव बनाने में जुटे हैं PM नरेंद्र मोदी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.