Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की ‘वेंटिलेटर 2’ का हुआ एलान, जानें कब आएगा नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म का सीक्वल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 9, 2026
in मनोरंजन
A A
priyanka chopra
26
SHARES
877
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों फिल्मों के सीक्वल बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने अपनी कहानी और किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब उनके अगले पार्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी एक खास फिल्म की दुनिया में वापसी का एलान कर दिया है।

प्रियंका ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के सीक्वल ‘वेंटिलेटर 2’ की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ करीब 10 साल बाद एक बार फिर निर्देशक राजेश मापुस्कर जुड़ने जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

ramayana

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ही नहीं, नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में

November 4, 2026
mirzapur

सिनेमाघरों के बाद OTT पर आया भौकाल, अनसीन फुटेज के साथ रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’

October 31, 2026
udta teer

‘उड़ता तीर’ से ‘तू है मेरी किरण’ तक, आज सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी ये फिल्में

October 23, 2026
Netflix

नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि पलक झपकना होगा मुश्किल!

October 15, 2026
Load More

अभिनेत्री ने किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा सोशल मीडिया पर की। फिल्म के पहले पार्ट को याद करते हुए उन्होंने बताया कि करीब एक दशक पहले उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया था, जिनका कोई खास मतलब हो। ‘वेंटिलेटर’ भी उन्हीं कहानियों में से एक थी। अब 10 साल बाद वह एक बार फिर इस कहानी की दुनिया में लौट रही हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ’10 साल पहले पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ मैंने तय किया था कि मैं ऐसी कहानियां सुनाना चाहती हूं, जिनका कोई मतलब हो। ‘वेंटिलेटर’ हमारी कंपनी के लिए ऐसी ही एक अहम कहानी थी। एक दशक बाद हम फिर से इसकी दुनिया में लौट रहे हैं।’

कब रिलीज होगी ‘वेंटिलेटर 2’

‘वेंटिलेटर 2’ का निर्माण प्रियंका चोपड़ा, डॉ. मधु चोपड़ा और राजेश मापुस्कर मिलकर करेंगे। फिल्म को पर्पल पेबल पिक्चर्स और मैजिग पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा। इसके निर्देशन और लेखन की जिम्मेदारी भी राजेश मापुस्कर ही संभालेंगे। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रियंका के प्रोडक्शन की खास फिल्मों में शामिल ‘वेंटिलेटर’

‘वेंटिलेटर’ प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक रही है। प्रियंका ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की शुरुआत नए कलाकारों को मौका देने और लीक से हटकर कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने के मकसद से की थी। इस बैनर के तहत ‘वेंटिलेटर’, ‘पहूना: द लिटिल विजिटर्स’, ‘फायरब्रांड’, ‘पानी’, ‘द स्काई इज पिंक’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘टू किल अ टाइगर’ और ‘अनुजा’ जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ है।

इनमें से कई फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। ‘वेंटिलेटर’ ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए थे। वहीं, ‘पानी’ को पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके अलावा ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘टू किल अ टाइगर’ और ‘अनुजा’ जैसी अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं को ऑस्कर के लिए नामांकन भी मिला।

क्या थी ‘वेंटिलेटर’ की कहानी?

साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ का निर्देशन राजेश मापुस्कर ने किया था। फिल्म की कहानी कामेरकर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य को गणेश चतुर्थी से ठीक पहले अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा जाता है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में इकट्ठा होते हैं और इसी दौरान रिश्तों की कई अनकही बातें सामने आती हैं।

‘वेंटिलेटर’ ने जीते थे राष्ट्रीय पुरस्कार

‘वेंटिलेटर’ को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे। इनमें राजेश मापुस्कर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, जबकि फिल्म को सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का पुरस्कार मिला था।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Manish Sisodia

सिसोदिया के जेल जाने से आप को कितना बड़ा झटका!

March 1, 2023

यूपी में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चुने जाएंगे फेलोज़ : योगी सरकार

April 17, 2025
school

गणतंत्र दिवस का भोजन बना बीमारियों की वजह..!

January 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विश्व बैंक के ताजा आंकलन के अनुसार भारत में घट रही है गरीबी!
  • प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव
  • दिल्ली में लागू हुआ नया कानून, समय पर काम नहीं होने पर अफसरों पर लगेगा जुर्माना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.