Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

एसएमजेएन कालेज में किया योग कार्यशाला का आयोजन

मन की व्यग्रता के कारण योग का महत्व बढ़ा-डा.बत्रा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 29, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इन्हें भी पढ़े

हल्दी

हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही

August 21, 2026
water

पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

August 20, 2026
smoking cigarettes

क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

August 16, 2026
blood pressure

बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

August 10, 2026
Load More

हरिद्वार,  28 मई। एस.एम.जे.एन. कॉलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के  अन्तर्गत यौगिक सांईस एवं प्रेक्टिस विषय पर योग क्रियाओं हेतु कॉलेज के व्याख्यान कक्ष में योग से सम्बन्धित आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ योगाचार्य रजनीश, प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, डा.मनमोहन गुप्ता व डा.तेजवीर सिंह तोमर, डा.जे.सी. आर्य, विनय थपलियाल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
योगाचार्य रजनीश ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय धर्म और दर्शन में योग का अत्यधिक महत्व है। आध्यात्मिक उन्नति या शारीरिक और मानसिक स्वास्स्थ्य के लिए योग की आवश्यकता को प्रायः सभी दर्शनों एवं भारतीय धार्मिक सम्प्रदायों ने एकमत व मुक्तकंठ से स्वीकार किया है। योगी रजनीश ने शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को योग अभ्यास की जानकारी देते हुए अभ्यास भी कराया। आसनो की महत्ता विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि आसनो के अभ्यास से मानव शरीर के जड हो चुके जोड़ एवं मांस-पेशियां लचीली हो जाती हैं। जिससे शरीर की उर्जा का विस्तार होने लगता है। महर्षि पतंजली के अनुसार योग की परिभाषा है ‘’स्थिरं सुखं आसनं‘’ अर्थात स्थिरता पूर्वक किसी भी स्थिति में सुख से लम्बे समय तक बैठे रहना ही आसन कहलाता है। योगी रजनीश ने बताया कि योग अभ्यास द्वारा मनुष्य अपने शरीर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक उर्जा में परिवर्तित कर सकता है। जिससे उसके भीतर एक नवीन उर्जा का संचार होता है तथा रोग, शोक, दुख तनाव आदि स्वतः ही समाप्त हो जाते है। उन्होंने सभी साधको को कमर दर्द, सर्वाइकल, मधुमेह, ब्लड-प्रेशर, मोटापा, माईग्रेन आदि समस्याओ से सम्बन्धित योग आसनो में स्कंध चालन, गोरक्षासन, नाड़ी संचालन, ताड़ासन, आदि के साथ ही इन्द्रियों की एकाग्रता के साथ ही मन की शांति के लिए प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। योग अभ्यास में सभी को लेटने, बैठने एवं खडे होने वाले विभिन्न प्रकार के आसन कराये जिसमें विशेष रूप से स्कंध चालन का अभ्यास कराया तथा महत्व बताया कि इससे कमर र्दद सम्बन्धित रोगों के साथ ही पेट सम्बन्धित रोगों में भी लाभ मिलता है तथा व्यक्ति को तनाव में भी आराम मिलता हैं। साथ ही सभी साधको को शारीरिक एवं मानसिक संतुलन के लिए प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य व्यस्त जीवन शैली के चलते विभिन्न रोगो से ग्रस्त हो चुका है जैसे सर्वाइकल, मधुमेह, ब्लड प्रेशर आदि। अतः इन सबसे छुटकारा पाने का एक मात्र साधन योग अभ्यास ही है। यदि मनुष्य योग अभ्यास करता है तो वह स्वयं तो स्वस्थ रहता ही है। साथ ही अपने साथ जुड़े अन्य लोगो को भी स्वस्थ जीवन जीने हेतु प्रोत्साहित कर सकता है। योग आसनो द्वारा मांसपेशियां तथा शरीर के जोड़ स्वस्थ रहते है। जिससे मनुष्य लम्बी आयु तक अपने शरीर को स्वस्थ रख सकता है। बताया कि वैदिक, जैन और बौद्ध दर्शनों में योग का महत्व सर्वमान्य है, सविकल्प बुद्धि और निर्विकल्प प्रज्ञा में परिणित करने हेतु योग साधना का महत्व सर्वमान्य स्वीकृत है।
कॉलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि आधुनिक युग में मनुष्य की व्यस्तता और मन की व्यग्रता के कारण योग का महत्व बढ़ गया है। आधुनिक व्यक्ति का चित्त या मन अपने केन्द्र से भटक गया है, उसके अन्तर्मुखी और बर्हिमुखी होने में सन्तुलन नहीं रहा, जिसका परिणाम सम्बन्धों में तनाव और अव्यवस्थित जीवनचर्या के रूप में सामने आया है।
कार्यशाला का संयोजन समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा.जगदीश चन्द्र आर्य द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं हिमांशी एम.ए.समाज शास्त्र, सैजल बी.ए. चतुर्थ सेम तथा गौरव बंसल बी.कॉम. चतुर्थ सेम ने मनमोहक योगा प्रस्तुति दी। इस अवसर डा.विनीता चौहान, रिचा मिनोचा, डा.शिवकुमार चौहान, डा.मनोज सोही, डा.प्रदीप त्यागी, कविता छाबड़ा, रिंकल गोयल,  वैभव बत्रा, डा.लता शर्मा, डा.आशा शर्मा, डा.मोना शर्मा, डा. निविन्धया शर्मा, डा.रेनू सिंह, डा.रूचिता सक्सेना, अन्तिम त्यागी, डा.अमिता मल्होत्रा, डा. सुगन्धा वर्मा, डा.सरोज शर्मा, दीपका आनन्द, डा.पूर्णिमा सुन्दरियाल, डा.प्रज्ञा जोशी, विनीत सक्सेना, डा.पुनीता शर्मा, प्रियंका प्रजापति, नेहा गुप्ता, योगेश्वरी, संतोष, पूजा, दिव्याश शर्मा  आदि उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
jagannath rath yatra

भगवान जगन्ननाथ की निकली सवारी, दिल्ली से पुरी तक आस्था का सैलाब !

June 27, 2025

योगी सरकार ने फिर चलाई तबादला एक्सप्रेस

April 22, 2025
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूम-धाम से मनाया गोवर्धन पूजन पर्व

November 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे, भाजपा देशभर में कार्यक्रमों की बनाएगी रूपरेखा
  • रोटी, कपड़ा और मकान के बाद क्या अब AI बन रहा असल जरूरत!
  • उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.