Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 22, 2026
in दिल्ली, राज्य
A A
delhi school
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गाजियाबाद के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है. ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के 355 बेसिक स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा. स्कूलों में मरम्मत से लेकर, दीवारों पर प्लास्टर, फर्श और टूटी टाइल्स के साथ सभी आवश्यक रिनोवेशन को पूर्ण कर शानदार बनाया जाएगा.

साथ ही स्कूलों में क्लासरूम, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और बिजली से जुड़ी सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा. योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है. इससे न केवल विद्यालयों की इमारत की बल्कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगे.

इन्हें भी पढ़े

police

उत्तराखंड : कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में भारी इजाफा, 178 पुलिस कार्मिकों को मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ

November 22, 2026

हरिद्वार में सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

November 21, 2026

IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना

November 21, 2026
Arun Kumar

एक ठहाके ने बदल दी किस्मत, ट्रक क्लीनर से इंटरनेट सेंसेशन बनने तक अरुण कुमार का सफर

November 21, 2026
Load More

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत गाजियाबाद में कुल 446 विद्यालय संचालित हैं. जिसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं. इन सभी विद्यालयों में अलग-अलग स्तर पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है. ऑपरेशन कायाकल्प के लिए 355 स्कूलों का चयन किया गया है.

इन स्कूलों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर से मंजूरी मिली है. योजना के तहत स्कूलों में कुल 19 मानकों के आधार पर काम किया जाएगा. जिन विद्यालयों में पहले से कुछ सुविधाएं मौजूद हैं. वहां उनकी स्थिति का आकलन कर जरूरी सुधार किए जाएंगे, जबकि जिन स्कूलों में संबंधित सुविधाओं की कमी है. वहां उन्हें विकसित किया जाएगा .

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्रत्येक चयनित स्कूल में निर्माण और मरम्मत के कार्य करने की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों को दी गई है. स्कूलों में कार्य स्थानीय निकायों के माध्यम से कराया जाएगा. शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में नगर निगम काम कराएगा. जबकि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में संबंधित ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है. नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों के कार्य नगर पालिका परिषद कराएंगी. इस व्यवस्था के तहत विद्यालयों में आवश्यक कार्यों को स्थानीय स्तर पर पूर्ण कराया जाएगा.

गाजियाबाद के सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत

योजना के तहत जिले के 355 स्कूलों का कायाकल्प नए सत्र से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. गाजियाबाद के 355 स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव के मुताबिक, कायाकल्प योजना के तहत सुनिश्चित किया जाता है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूल 19 पैरामीटर पर आधारभूत संरचना सुदृढ़ हो. जिले में संचालित सभी स्कूल 16 से 19 पैरामीटर पर संतृप्त है. कुछ स्कूलों में पैरामीटर का गैप देखा गया है. जिसके लिए कई स्तर की जिलाधिकारी के अध्यक्षता में बैठक हुई है.

जिलाधिकारी द्वारा नगर निकायों को निर्देशित किया गया है कि जो भी गैप स्कूलों में रह गया है उसे जल्द पूर्ण किया जाए.ओपी यादव के मुताबिक, लोनी नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे स्कूल जहां पर कई पैरामीटर का गैप देखने को मिला है, वहां पालिका द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास है जिले में संचालित सभी 355 स्कूल नए सेशन से पहले 19 पैरामीटर पर संतृप्त हो जाए. जिससे कि छात्रों को आधारभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कानूनी लड़ाई में क्यों पिछड़ी कांग्रेस?

April 4, 2023

क्यों ट्रेंड हो रहा ‘All Eyes On Rafah’? जानें वजह

May 31, 2024
City killer’ asteroid to pass harmlessly between Earth and Moon

पृथ्वी और चंद्रमा के बीच बिना किसी नुकसान के गुजरेगा ‘सिटी किलर’ क्षुद्रग्रह

March 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आपके सामने पूरा आसमान है, बड़े सपने देखिए और उन्हें साकार कीजिए : PM मोदी
  • किन चीजों का गुप्तदान करने से मिलता है पुण्य? ये है सही तरीका
  • ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.