Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में इन बीमारियों ने मचाया कहर, अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2024
in दिल्ली
A A
hospital
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बरसात के मौसम में बीमारियों का कहर बढ़ गया है. जलभराव और मच्छरों से होने वाली बीमारियां पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ रही हैं. दिल्ली-एनसीआर के तमाम अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ नजर आ रही है. डॉक्टर्स की मानें तो अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों बच्चों और वयस्कों के मरीज बढ़ गए हैं. ओपीडी में सबसे ज्यादा वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के अलावा टाइफाइड, पीलिया, हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस ई और गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज आ रहे हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये बीमारियां जुलाई से ही फैलने लगी थीं, लेकिन अगस्त में इनका कहर तेजी से बढ़ गया है. अनुमान जताया जा रहा है कि सितंबर तक ये बीमारियां लोगों पर कहर बरपा सकती हैं. गुरुग्राम के नारायण हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. पंकज वर्मा ने News18 को बताया कि “हमारे ओपीडी में गैस्ट्रोएंटेराइटिस, स्किन इंफेक्शन और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है.”

इन्हें भी पढ़े

kishau project

किशाऊ परियोजना से बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास, किल्लत होगी कम

September 16, 2026
modern public toilet

दिल्ली में बनेंगे 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक, EFC ने मंजूर किए ₹266 करोड़

September 15, 2026
rekha gupta

ASHA वर्कर्स का इंसेंटिव हुआ डबल, दिल्ली की रेखा सरकार का फैसला

September 15, 2026
Ganpati Bappa

झण्डेवाला देवी मन्दिर में विराजे गणपति बप्पा, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

September 15, 2026
Load More

डॉक्टर की मानें तो उनके पास इन बीमारियों के सप्ताह में करीब 50 से 70 मरीज आ रहे हैं. इनमें से ज़्यादातर मरीज वायरल इंफेक्शन का शिकार होते हैं, जिसके बाद गैस्ट्रोएंटेराइटिस होता है. इसमें उल्टी और दस्त की समस्या हो जाती है. बढ़ती नमी के कारण फंगल इंफेक्शन और डर्मेटाइटिस जैसे स्किन इंफेक्शन भी कॉमन हो गए हैं. इस मौसम में हम डेंगू और टाइफाइड के कई मामले आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि वायरल बुखार होने पर लोगों को तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं.

फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. मनिंदर धालीवाल के अनुसार इस मौसम में वायरल अपर रेस्पिरेटरी इंफेक्शन और वायरल डायरिया कॉमन है. बच्चों में डेंगू के मामले अभी आने शुरू हुए हैं. टाइफाइड हर मानसून में एक जैसा होता है और हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस ई के मामले भी असामान्य नहीं हैं. हेपेटाइटिस ए और ई आमतौर पर दूषित खाने या पानी से होते हैं और इससे लिवर में सूजन आ जाती है.

होली फैमिली हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुमित रे ने कहा कि हर साल अगस्त और सितंबर में वायरल संक्रमण, डेंगू और अन्य वायरल इंफेक्शन की वजह से ओपीडी और आईपीडी में मरीजों की संख्या में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि होती है. इस मौसम में एच1एन1 या स्वाइन फ्लू का प्रकोप भी थोड़ा बढ़ जाता है. जीका, मलेरिया और चिकनगुनिया भी लोगों को संक्रमित कर रहे हैं.

नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के संक्रामक रोग विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जतिन आहूजा ने बताया कि वह मरीजों को सुझाए गए पीसीआर टेस्ट में ‘कोरोनावायरस फैमिली स्ट्रेन’ का डायग्नोसिस करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण कभी-कभी एक जैसे होते हैं, जैसे कि चकत्ते पड़ना. कुछ मामलों में जीका के लक्षण चिकनगुनिया से भी मिलते-जुलते हैं, जिसमें जोड़ों में दर्द और बुखार शामिल है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
लोकसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक

संसद: लोकसभा सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक

December 13, 2023
Joshimath in the Himalayas

हिमालय में जोशीमठ के भविष्य का अंधेरा

January 17, 2023
brics delhi

ब्रिक्स क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं? दुनिया की नजरें भारत पर

September 11, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बढ़ती खुदरा कीमतों पर लगाम की कवायद, नोएडा में ₹35 किलो प्याज की बिक्री शुरू
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम सम्राट ने पीएम का जताया आभार
  • CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.