Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

नई या पुरानी, कैसा होगा दिल्ली का नया मंत्रिमंडल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 18, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
kejriwal atishi
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार शाम इस्तीफा दे दिया है. आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता चुनी जाने के बाद आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. मुख्यमंत्री की ताजपोशी के साथ ही आतिशी को नए तरीके से मंत्रिमंडल का गठन करना होगा. ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर लगी है कि आतिशी क्या पुराने नेताओं को रिपीट करके केजरीवाल की टीम से ही काम चलाएंगी या फिर कैबिनेट में नए चेहरों को मौका देंगी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब पांच महीने का वक्त बचा है. अरविंद केजरीवाल की मंशा महाराष्ट्र के साथ दिल्ली का भी चुनाव कराने की है, जिसका वह जिक्र कर चुके हैं. ऐसे में चुनाव आयोग अगर राजी हो जाता है तो फिर किसी भी समय दिल्ली के चुनाव का ऐलान हो सकता है. इन सारे तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आतिशी को अपने नए मंत्रिमंडल का गठन करना है. आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट में दो नए चेहरे को शामिल करना होगा. ऐसे में वह नई कैबिनेट के खाली पदों पर नए चेहरों को मौका देकर क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने की कोशिश कर सकती हैं.

इन्हें भी पढ़े

loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
योगी सरकार के बजट

UP : शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट

February 12, 2026
Harish rawat

उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?

February 11, 2026

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026
Load More

पुराने मंत्री या नए चेहरे?

आतिशी अगर नए चेहरों को कैबिनेट में रखती हैं तो उन्हें कामकाज करने के लिए मुश्किल से तीन महीने का ही समय मिलेगा. ऐसे में एक डेढ़ महीना तो उन्हें अपने विभागों के बारे में जानने-समझने में वक्त निकल जाएंगे तो फिर वह काम कब करेंगे. सत्ताधारी दल चुनाव से ठीक पहले किसी भी तरह का कोई भी जोखिम भरा कदम नहीं उठाना चाहेगा. वहीं, पुराने मंत्री अपने विभागों के कामकाज से अवगत हैं. यही वजह है कि आतिशी पुराने चेहरे को सहारे ही सरकार चलाएं. ऐसे में केजरीवाल कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को फिर से मौका दिया जा सकता है.

केजरीवाल टीम पर जताएंगी भरोसा?

दिल्ली विधानसभा सदस्यों के आधार पर मुख्यमंत्री के अलावा अधिकतम 6 मंत्री बनाए जा सकते हैं. केजरीवाल कैबिनेट का हिस्सा गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, आतिशी और आनंद कुमार थे. आनंद कुमार पार्टी छोड़कर चले गए हैं और आतिशी अब मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. इस तरह कैबिनेट में सीधे तौर पर दो जगह खाली हो गई हैं और चार पुराने मंत्री हैं. ऐसे में केजरीवाल टीम पर आतिशी भरोसा जताती हैं तो फिर चारो पुराने चेहरों को मौका मिल सकता है.

इन मंत्रियों को मिल सकती है जगह

मौजूदा कैबिनेट में अगर बदलाव किया जाता है तो फिर गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. इसके अलावा अन्य विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है. इन दोनों सीटों में एक सामान्य सीट है तो एक अनुसूचित जाति के किसी चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है. इस सामान्य सीट पर मंत्री बनने की दौड़ में सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक, संजीव झा, दिलीप पाण्डेय और महेंद्र गोयल जैसे चेहरे शामिल हैं.

दलित चेहरे को मिलेगी जगह

केजरीवाल कैबिनेट में दलित चेहरे के तौर पर शामिल रहे राजकुमार आनंद ने इस साल अप्रैल में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्हें राजेंद्र पाल गौतम की जगह मंत्री बनाया गया था. गौतम ने हिंदू देवी-देवताओं पर उनकी टिप्पणी के कारण उठे विवाद के बाद अक्टूबर 2022 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. राजकुमार आनंद और राजेंद्र पाल गौतम दोनों दलित चेहरे थे. ऐसे में पार्टी की कोशिश किसी दलित चेहरे को कैबिनेट में जगह देने की होगी. पार्टी में फिलहाल कुलदीप कुमार, राखी बिड़ला, विशेष रवि और गिरीश सोनी दलित चेहरे के तौर पर हैं. इनमें से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है.

पूर्वांचली वोटर्स को साधने का चैलेंज

आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करके अरविंद केजरीवाल ने पंजाबी समुदाय को साधने का दांव जरूर चला है, लेकिन पूर्वांचल और दलित वोटों को साधने का जरूर चैलेंज है. राजकुमार आनंद की जगह किसी दलित को मौका मिलना तय है, लेकिन पूर्वांचली वोटों के लिए एक नए चेहरे को मौका दे सकती है. दुर्गेश पाठक गोरखपुर से आते हैं तो दिलीप पांडेय गाजीपुर से हैं. दिलीप पांडेय दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के चीफ व्हिप के पद पर हैं. ऐसे में दिल्ली में यूपी और बिहार खासकर पूर्वांचल से आने वाले मतदाताओं की बहुत बड़ी संख्या है. उन्हें साधने के लिए देखना है कि किसे आतिशी अपनी कैबिनेट में मौका देती हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
donald trump

भारतीय दर्शन को अपनाकर वैश्विक समस्याओं का हल निकाल सकते हैं ट्रम्प प्रशासन!

August 8, 2025
किसान

मूल राशि जमा करने पर माफ होगा किसानों के कृषि लोन का ब्याज

March 8, 2022
army

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, पढ़िए पूरी रिपोर्ट!

April 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.