Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कंगना के बयान पर भड़के विक्रमादित्य, बोले-माफी नहीं मांगी तो करूंगा मानहानि का केस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 23, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री व मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक नए बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, कंगना ने आरोप लगाया है कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार कर्ज लेती है और इसे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को देती है। इस तरह वह कांग्रेस की झोली भर रही है। सोनिया गांधी ने राज्य के खजाने को ‘खोखला’ कर दिया है और हिमाचल की ये दुर्दशा हुई है। हिमाचल के बच्चों के भविष्य पर कुल्हाड़ी मारी जा रही है। यह देखकर उन्हें बहुत दुख होता है।

माफी नहीं मांगी तो मानहानि का केस करेंगे: विक्रमादित्य

इन्हें भी पढ़े

नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Load More

सोनिया गांधी पर सांसद कंगना रनौत की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए कहा है कि कंगना मानसिक दिवालियापन की शिकार हो गई हैं और बिना सिर-पैर के बयानबाजी कर रही हैं। विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में कहा कि अगर कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से माफी नहीं मांगी, तो वह उन पर मानहानि का दावा ठोकेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने कंगना रनौत की फिल्म को ब्लॉक किया है, इसलिए वे इन दिनों अपने घर मंडी आई हुई हैं और घर पर बैठकर बिना सोचे समझे अनाप शनाप बयानबाजी कर रही हैं। कंगना रनौत को अपने बयान से जुड़े हुए तथ्य पेश करने चाहिए। यदि वे इससे जुड़े तथ्य पेश नहीं कर सकती, तो उन्हें सोनिया गांधी से माफी मांग लेनी चाहिए।

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने वक्फ बोर्ड में भी सुधार किए जाने की बात कही और कहा कि प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना सरकार का दायित्व है लेकिन प्रदेश में जिस तरह का माहौल पिछले कुछ दिनों से बना हुआ है ऐसे में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों, जमीन और पैसों के लेनदेन की जानकारी लोगों के बीच में आनी चाहिए।

इस बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी कंगना के बयान की आलोचना की और कहा कि वो बिना तथ्य की बयानबाजी कर रही हैं। ऐसा कोई कैसे सोच सकता है कि केंद्र से आ रही सहायता और राज्य के लिए लिया जा रहा कर्ज सोनिया गांधी के खाते में जा रहा हो। ऐसा बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर भी कंगना पर भड़के

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने भी सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत इस तरह की बात करती हैं, जैसे कोई अनपढ़ भी नहीं कर सकता। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वे कंगना रनौत की बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। चुनाव से पहले और चुनाव के बाद कंगना रनौत ने इलाके की जनता से जो वादा किया था, उसे उन्हें पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत तो लापता हैं। वे सिर्फ एक ही बार अपने इलाके की जनता से मिली। इसके बाद उनका कोई पता नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा के वक्त कंगना रनौत कहीं नजर नहीं आई उन्होंने यहां सिर्फ एक दौरा किया। इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के बीच में रही। उन्होंने कहा कि कंगना जिस तरह की बातें करती हैं, उससे उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। चुनाव से पहले वे कहती रही कि देश को आजादी साल 2014 में मिली है। चुनाव के बाद उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस थे। ऐसे में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

वरुण गांधी का नया अवतार

June 7, 2022
One evening, through a program on names of Indian languages, the bugle of a big movement was sounded.

एक शाम भारतीय भाषाओं के नाम कार्यक्रम से एक बड़े आंदोलन का फूंका बिगुल

January 22, 2024
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया ICICI बैंक सहस्त्रधारा ब्रांच का शुभारंभ

September 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.