Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

सांसद कंगना रनौत से बीजेपी के सहयोगी भी कृषि कानून वाले बयान को लेकर हुए नाराज!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 25, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अभिनेत्री से सांसद बनी कंगनी रनौत ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है जिससे उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कंगना ने केंद्र सरकार की ओर से वापस लिए गए 3 कृषि कानूनों को फिर से लागू किए जाने की बात कही जिससे सियासी पारा चढ़ गया. हालांकि बीजेपी ने कंगना के बयान से खुद को अलग कर लिया. लेकिन अब बीजेपी के सहयोगी भी कंगना के बयान से नाराज दिख रहे हैं. जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने कहा कि कंगना आखिर किसकी मदद कर रही हैं.

हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने मांग करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार को 3 कृषि कानूनों को फिर से लाना चाहिए जिन्हें भारी विरोध के बाद वापस ले लिया गया था. ये तीनों कानून किसानों के हित में थे और उन्हें खुद इसे वापस लाने की मांग करनी चाहिए. हालांकि खुद कंगना रनौत ने कहा, “हो सकता हैकि उनकी इस बात पर विवाद हो, लेकिन इसेलागू करना चाहिए.” इस बयान के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल सत्तारुढ़ बीजेपी पर हमलवार हो गए हैं.

इन्हें भी पढ़े

patanjali foods

पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका

February 12, 2026
हड़ताल

ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने किया आज भारत बंद का ऐलान, क्या बैंक भी रहेंगे बंद?

February 12, 2026
loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
योगी सरकार के बजट

UP : शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट

February 12, 2026
Load More

BJP-NDA की छवि खराब हो रहीः कंगना

केंद्र की एनडीए सरकार में सहयोगी जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने भी कंगना के बयान पर अपनी नाराजगी जताई है. केसी त्यागी ने कहा, “बीजेपी ने कंगना रनौत के बयान से किनारा कर लिया है लेकिन विधानसभा चुनाव के ऐन मौके पर जब हरियाना में तीनों कृषि कानून मुद्दा बने हुए हैं. इस तरह की बयानबाजी करके कंगना आखिर किसकी मदद कर रही हैं.”

उन्होंने कहा, “आज हरियाणा में कई जगहों पर उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. हमेशा लाइमलाइट में रहने के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल दुरुपयोग करने के लिए कर रही हैं. इस तरह के बयानों से बीजेपी और एनडीए की छवि खराब होती है. इसके लिए बीजेपी या पीएम (नरेंद्र मोदी) को दोष देना ठीक नहीं है.” उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर पीएम मोदी और कृषि मंत्री ने पहले ही स्थिति साफ कर चुके है. सरकार लगातार किसानों के संपर्क में भी है. करीब 24 फसलों की एमएसपी पहले से बढ़ा दी गई है.

बयान पर कांग्रेस लगातार हमलावर

हालांकि बयान देने के बाद विवाद बढ़ने पर कंगना ने अपना बयान वापस ले लिया. बयान वापस लेते हुए सांसद ने कहा, “किसान कानून से संबंधित कुछ सवालों पर मैंने सुझाव दिया कि किसानों को किसान कानून वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन करना चाहिए. लेकिन इस बात से बहुत से लोग निराश हो गए हैं. प्रधानमंत्री ने बड़े संवेदनशीलता से कृषि कानूनों को वापस लिया था. मैं मानती हूं कि मेरे विचार अपने नहीं होने चाहिए, मेरी पार्टी का स्टैंड होना चाहिए. अगर मैंने अपनी सोच से किसी को निराश किया है तो मुझे इसका खेद है. मैं अपने शब्द वापस लेती हूं.”

कांग्रेस इस बयान पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “750 किसानों की शहादत के बाद भी किसान विरोधी बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार को घोर अपराध का अहसास नहीं हुआ. इन तीनों काले कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की बात की जा रही है. कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है.” कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “मैं चुनौती देता हूं. हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी. ऐसी कोई ताकत नहीं है जो इन तीनों काले कृषि कानूनों को फिर से लागू करवा सके.”

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों ने लंबे समय तक प्रदर्शन किया था. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मोदी सरकार ने दिसंबर 2021 में तीनों कानूनों को निरस्त करने का ऐलान किया. तब पीएम मोदी ने कहा था, “मैं किसानों को समझा नहीं पाया, कहीं चूक हुई है.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चुनावी सेमीफाइनल के बाद 2024 की पिच तैयार

December 25, 2023
tariff war

डॉलर की कमजोरी… ट्रंप के लिए निर्यात का वरदान, मुद्रास्फीति, वैश्विक विश्वास का जोखिम !

June 4, 2025
Mallikarjun Kharge

गारंटियां ठीक हैं, लेकिन…

May 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.