Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मुश्किल में घिरी कांग्रेस, 5600 करोड़ रुपए के ड्रग्स ने बढ़ाई दिक्कत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 6, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
congress
11
SHARES
368
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा ड्रग रैकेट सामने आया है। दिल्ली में 5600 करोड़ रुपए रुपए के ड्रग्स को बरामद किया गया है, जिसके बाद इस मामले पर राजनीति तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व युवा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कई सवाल खडे़ किए हैं।

हालांकि कांग्रेस ने इन तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन बावजूद इसके भाजपा इस पूरे मामले पर कांग्रेस को घेरने में लगी है और कांग्रेस से इसकी जवाबदेही मांग रही है।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

El Nino को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने मंत्रालयों को आपात योजना बनाने के दिए निर्देश

July 2, 2026
Amit Shah

घुसपैठ पर आर-पार की तैयारी, हाई-लेवल बैठक में तय होगी देशव्यापी कार्रवाई की रणनीति

July 2, 2026
EPFO

लागू हो गई ‘EPF स्कीम 2026’, जानिए क्या बदल गया आपका पीएफ अकाउंट और UAN?

July 2, 2026
Sanae Takaichi India

तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

July 2, 2026
Load More

कांग्रेस से जुड़े तार!

जिन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है उसमे तुषार गोयल अहम है, जिसे इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि तुषार गोयल दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस की आरटीआई सेल का चेयरमैन था।

जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इस पूरे मामले में कांग्रेस को खुलकर घेरा है, उसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की ओर ढकेल रही है और उससे जो पैसा आ रहा है उसका इस्तेमाल चुनाव लड़ने में किया जा रहा है।

चुनाव में ड्रग्स के पैसे

यही नहीं भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि इसी ड्रग्स के पैसे का इस्तेमाल हरियाणा के चुनाव में किया गया है। पार्टी ने पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा और उनके पूरे राजनीतिक खेमे को घेरे में लिया है। अहम बात यह है कि यह पूरा मामला ऐसे समय में आया है जब चार राज्यों में चुनावी सरगर्मी तेज है।

कांग्रेस में आरटीआई सेल का चेयरमैन

भाजपा ने इस पूरे मामले में तुषार गोयल की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस पर सीधे सवाल किया है। भाजपा ने मांग की है कि तुषार गोयल की कांग्रेस पार्टी में भूमिका की जांच होनी चाहिए। गोयल 2022 में आरटीआई सेल का चेयरमैन था।

जिस तरह से तुषार गोयल की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ तस्वीर सामने आई है उसने इस पूरे विवाद को और तूल दे दिया है।

राजनीति में ड्रग्स रैकेट के तार

भाजपा ने सवाल किया है कि क्या हरियाणा चुनाव में ड्रग्स के पैसे का इस्तेमाल किया गया था। अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं तो संगठित अपराध और राजनीति के बीच इसकी पैठ कितनी गहरी है, यह खुलकर सामने आ जाएगी

इन तमाम आरोपों पर कांग्रेस ने तुषार गोयल के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है और भाजपा के सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे फर्जी बताया है।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़े तार!

इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच कर रही है और तुषार गोयल के संभावित इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के साथ जुड़े तार की भी जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोयल का मिडिल ईस्ट में गहरा लिंक है और माना जा रहा है कि पूरे भारत में उसने ड्रग्स को फैलाने का काम किया। अगर तुषार गोयल का कांग्रेस के साथ लिंक पाया जाता है तो यह निसंदेह पार्टी के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है।

शाह ने भी घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मूद्दे को उठाते हुए लोगों को याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा और पंजाब में ड्रग्स का कारोबार फला-फूला। अमित शाह ने बताया कि कैसे पहले की कांग्रेस सरकार में ड्रग्स रैकेट के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ नाम मात्र की होती थी, लेकिन भाजपा सरकार में चीजें बदल गई हैं। भाजपा ने ड्रग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
81st birth anniversary of film star 'Rajesh Khann

धूमधाम से संपन्न हुई फिल्म स्टार ‘राजेश खन्ना’ की 81वी जयंती

December 29, 2022
बैलगाड़ियों पर गन्ने को ढोकर ले जाते मजदूर

भारत की दीर्घकालिक जलवायु रणनीति के लिए अधिक समग्र दृष्टिकोण की जरूरत

February 8, 2022
CM Dhami

महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए सीएम धामी, आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

March 15, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.