Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 12, 2026
in राज्य
A A
haridwar kumbh mela
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस दौरान गंगा नदी को साफ रखने और उसमें बहकर आने वाले कचरे को रोकने के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके तहत गंगा नदी में ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’ लगाया जाएगा. यह एक ऐसा सिस्टम है, जो नदी में फेंके जाने वाले फूल, कपड़े, प्लास्टिक और दूसरे ठोस कचरे को आगे बहने से रोकेगा. इसके लिए हरिद्वार के अमरापुर घाट और जटवाड़ा घाट को चुना गया है.

हरिद्वार नगर निगम ने इस योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है. नगर निगम आयुक्त नंदन कुमार के मुताबिक, ट्रैश बूम इंटरसेप्टर लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. उम्मीद है कि 2027 में होने वाले अर्धकुंभ से पहले इसका काम शुरू हो जाएगा. यह एक स्थायी व्यवस्था होगी, जिससे गंगा में कचरे को रोकने और उसकी सफाई करने में मदद मिलेगी.

इन्हें भी पढ़े

Bidupur 6-lane bridge

नीतीश कुमार के नाम पर होगा बिहार का बिदुपुर 6 लेन पुल, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

November 13, 2026
The Tourism Department finally cracks the whip on the influential Suyash!

रसूखदार सुयश पर आखिर चला पर्यटन विभाग का डंडा..!

November 13, 2026
chhath puja

छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार

November 12, 2026
bjp

UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान! क्या है पंचायत महाअभियान?

November 11, 2026
Load More

कैसे काम करेगा ट्रैश बूम इंटरसेप्टर?

ट्रैश बूम इंटरसेप्टर नदी में लगाया जाने वाला एक तैरता हुआ अवरोधक है. इसे नदी या नहर के आर-पार लगाया जाता है. जब पानी के साथ फूल, कपड़े, प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरा बहकर आता है तो यह सिस्टम उसे आगे जाने से रोक लेता है. इसके बाद कचरे को नदी के एक किनारे की तरफ इकट्ठा किया जाता है. वहां से इसे कन्वेयर बेल्ट की मदद से बाहर निकाल लिया जाता है. इस तरह कचरा नदी में आगे नहीं फैलता और उसे आसानी से हटाया जा सकता है.

ऊपरी गंग नहर से निकला 100 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा

गंगा और उसकी सहायक नहरों में कचरे की समस्या कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा हाल ही में हुई सफाई से लगाया जा सकता है. दशहरा से दिवाली तक ऊपरी गंग नहर को मरम्मत और रखरखाव के लिए 18 दिनों तक बंद रखा गया था. इस दौरान नहर से 100 मीट्रिक टन से अधिक कचरा निकाला गया. अधिकारियों के मुताबिक, नहर में बड़ी मात्रा में ठोस कचरा जमा था.

जलविद्युत परियोजनाओं में पहले से हो रहा इस्तेमाल

अधिकारियों ने बताया कि ट्रैश बूम इंटरसेप्टर तकनीक का इस्तेमाल उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं में पहले से किया जा रहा है. अब पहली बार इसे सीधे गंगा नदी में लगाने की तैयारी है. इससे अर्धकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच गंगा को साफ रखने में मदद मिलेगी.

जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे पुराने कपड़े, पूजा सामग्री, फूल और अन्य कचरा गंगा में न फेंकें. इसके बजाय निर्धारित स्थानों पर ही कचरा जमा करें. प्रशासन का कहना है कि गंगा की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Devbhoomi is blazing, incidents 45 times in two decades

धधक रही देवभूमि, दो दशक में 45 गुना घटनाएं!

May 9, 2024
court

अभिव्यक्ति की आजादी पर न्यायालय की मुहर

April 13, 2023

लंबे समय तक चलने के लिए बनाया गया या परेशानी से एक ट्वीट दूर?

March 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.