Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

फडणवीस की कोशिश भी नाकाम, एक और बीजेपी के दिग्गज शरद गुट के साथ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 7, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Sharad Pawar
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का आधिकारिक बिगुल चंद दिनों में बजने वाला है. इस बीच यहां नेताओं के पाला बदलने की घटनाएं खूब देखी जा रही हैं. मगर खास बात यह है कि बीते कुछ समय से जहां विपक्षी दलों से नेता भाजपा और एनडीए में आ रहे थे वहीं अब माहौल बदल गया है. अब भाजपा और एनडीए के नेता पाला बदलकर विपक्षी दलों में ज्यादा जा रहे हैं. इस मुहिम में सबसे आगे हैं राज्य के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार. ऐसा लग रहा है कि एनसीपी शरद गुट के प्रमुख शरद पवार विपक्षी दलों के नेताओं के शिकार पर निकल चुके हैं. बीते कुछ महीनों के भीतर एनसीपी अजित गुट, शिव सेना शिंदे गुट और भाजपा के कई स्थानीय नेता पाला बदलकर शरद पवार के गुट में शामिल हो गए हैं.

बीते लोकसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी को मिली शानदार सफलता के बाद उनमें जनता के साथ-साथ सत्ताधारी एनडीए के नेताओं का भी भरोसा बढ़ गया है. सोमवार को एक और बड़े भाजपा नेता ने शरद पवार का दामन थाम लिया है. इनका नाम है हर्षवर्धन पाटिल. पाटिल चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में बतौर भाजपा उम्मीदवार वह इंदापुर सीट से मात्र 1500 वोटों से हार गए थे. उस वक्त एनसीपी एकीकृत थी और दत्तात्रेय भरणे विजयी हुए थे. वह 1995 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

इन्हें भी पढ़े

loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
योगी सरकार के बजट

UP : शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट

February 12, 2026
Harish rawat

उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?

February 11, 2026
Bhagat

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण… भगत ‘दा’ को पद्म भूषण !

February 11, 2026
Load More

दरअसल, भाजपा की ओर से पाटिल को टिकट नहीं मिलने की संभावना दिखने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. एनडीए में ‘जिसका विधायक उसकी सीट’ का फॉर्मूला तय किया गया है. इस कारण यह सीट फिर से एनसीपी अजित पवार गुट के पास है. पाटिल ने सोमवार को शरद पवार की प्रमुख उपस्थिति और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के हाथों में एनसीपी शरद गुट का दामन थाम लिया. हालांकि राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते हफ्ते पाटिल से मिलकर उनको कुछ खास ऑफर दिया था. लेकिन, उनकी यह कोशिश भी नाकाम साबित हुई.

मंत्री बनाने का दिखाया सपना

हर्षवर्द्धन पाटिल की पार्टी में एंट्री के दौरान शरद पवार ने जोरदार भाषण दिया. शरद पवार ने सबके सामने उनकी उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए कहा कि हर्ष वर्धन पाटिल को विधानसभा भेजें. उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से यह भी घोषणा की कि पाटिल संभावित महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री के रूप में काम करेंगे. उन्होंने कहा कि यह मेरी जिम्मेदारी होगी कि मैं हर्षवर्धन पाटिल को राज्य स्तर पर काम करने दूं.

शरद पवार ने कहा कि हर्षवर्धन को कुछ भी करने की क्या जरूरत है? अगर कोई कठिन काम हो, अगर लोगों के हित में हो, अगर लोगों के जीवन को बदलने का सवाल हो तो हर्ष वर्धन पाटिल को ऐसे काम सौंपे जाने चाहिए. अगर ऐसे काम उन्हें देने हैं तो पहला काम इंदापुर की जनता को करना होगा. आप उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में भेजिए. आपका काम उन्हें विधानसभा में भेजना है. फिर मेरा काम उन्हें राज्य के लिए काम करने की जिम्मेदारी सौंपना है.

शरद पवार-हर्षवर्धन पाटिल के संबंध

शंकरराव पाटिल के विचारों को विरासत में पाकर हर्षवर्धन पाटिल कई वर्षों से राजनीति और सामाजिक मामलों में काम कर रहे हैं. पवार ने कहा कि आज उन्होंने हमारे साथ आने और अगली राजनीति में काम करने का फैसला किया है. पिछले छह दशकों से पाटिल और पवार परिवार के बीच मधुर संबंध थे. पारिवारिक रिश्ते कभी खराब नहीं हुए. हमारा दर्द अलग था. अजित पवार का नाम लेने से बचते हुए हर्षवर्द्धन पाटिल ने कहा कि अब दर्द दूर हो गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
neta

कर्नाटक : जीत के लिए जद्दोजहद करते ‘स्टार प्रचारक’ पार्टी को कैसे दिला पाएंगे जीत?

May 9, 2023

ध्यान खींच रहे मोटे अनाज

December 31, 2022

चुनाव से पहले राजस्थान में और गर्माएगी सियासत!

July 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.