Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

बड़ी साजिश का ट्रायल तो नहीं है दिल्ली का रोहिणी ब्लास्ट!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 20, 2024
in दिल्ली
A A
Rohini blast
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह का आगाज भीषण ब्लास्ट के साथ हुआ. रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के पास सुबह साढ़े सात बजे के करीब भयंकर धमाके की आवाज आई और इसके ठीक बाद लोगों ने आकाश तक उठता धुएं का सफेद गुबार देखा. धमाके की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और इलाके में बदबू फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होने लगी. राहत की बात है कि इस ब्लास्ट में न कोई घायल हुआ और न ही जान-माल की हानि हुई है.

हालांकि पहले इस धमाके को मामूली समझा जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी मामला गहराता गया और एक-एक करके कई एजेंसियां मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी मिलते ही NSG, दिल्ली पुलिस, FSL टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. अब तक घटनास्थल पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. धमाके के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है. धमाके की तीव्रता को देखकर अब ये कयास लग रहे हैं कि कहीं ये दिल्ली को दहलाने की साजिश का ट्रायल तो नहीं था.

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में रविवार को हुए धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ, जिसके बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. धमाके की वजह से स्थानीय लोग घबराहट में आ गए, और आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और घरों के शीशे चटकने की भी जानकारी सामने आई है. इस धमाके बाद मौके पर एक दीवार से सफेद पाउडर का अवशेष मिला है.

डीसीपी ने दी जानकारी

रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि धमाके की असल वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका सोर्स क्या है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी. दिल्ली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर यह पता लगाएगी कि यह किसी हमले का हिस्सा था या फिर कोई दुर्घटना.

इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कई टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटी हुई हैं. वहीं एंटी टेरर यूनिट के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस की टीम ने जानकारी दी है कि इस मामले में Explosive Act के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी. स्थानीय पुलिस यह केस दर्ज करेगी, जिसे बाद में FSL रिपोर्ट आने पर स्पेशल यूनिट को ट्रांसफर किया जाएगा. वहीं, NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) को भी इस घटना की सूचना दी गई है और उनकी टीम भी मौके पर पहुंच गई है. घटनास्थल पर सफेद पावडर जैसी चीज दिखाई दी है.

सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका, लेकिन पुष्टि नहीं

CRPF स्कूल के पास कई दुकानें स्थित हैं, इसलिए शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई गई थी कि, यह सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. धमाके की तीव्रता को देखते हुए इसे हाई-इंटेंसिटी ब्लास्ट माना जा रहा है.

क्या बोली दिल्ली पुलिस?

दिल्ली के रोहिणी स्थित CRPF स्कूल से लगभग 200-250 मीटर की दूरी पर सोमवार को एक कम तीव्रता का धमाका हुआ. राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही 89वीं बटालियन, दिल्ली पुलिस, FSL टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. अब तक घटनास्थल पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. धमाके के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

कौन-कौन सी टीमें मौके पर?

ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद 89वीं बटालियन, FSL टीम, NIA, साइबर विंग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

प्रतीक और प्रतिनिधित्व

June 30, 2022

मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने सुनिश्चित की जा रही हैं राज्य में व्यवस्थाएं

March 26, 2024

हाथ से जुड़ेंगे हाथ?

January 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.