नई दिल्ली: पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका की ओर लगी हैं. जहां राष्ट्रपति चुनावों की वोटिंग शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों में साफ हो जाएगा कि सुपरपावर अमेरिका की कमान कौन संभालेगा? तमाम मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है. एक्जिट पोल के नतीजे बाद में आएंगे लेकिन प्री पोल सर्वे में मामला 3-2 का बताया जा रहा है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस के मुकाबले में कौन जीतेगा? इस सवाल से इतर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के एक बयान से वाशिंगटन डीसी से लेकर टेक्सास तक सनसनी फैल गई है. जिसने आम अमेरिकी लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
ये क्या कह गए ट्रंप?
अमेरिका में मंगलवार को 47वें राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए मतदान हो रहा है. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है. माना जा रहा है कि यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है और इतिहास में पिछले कई दशकों में व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) के लिए सबसे करीबी मुकाबले के रूप में दर्ज होने वाला है.







