Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

‘कृषि पोषण जैवप्रौद्योगिकी’ थीम पर CSIR ने आयोजित किये कार्यक्रम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 6, 2024
in राज्य, विशेष
A A
CSIR
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पालमपुर: सी.एस.आई.आर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर में 5 नवम्‍बर, 2024 को “कृषि पोषण जैवप्रौद्योगिकी” थीम पर “एक सप्ताह एक विषय” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह देश भर में “एक सप्ताह एक विषय” की मुख्‍य थीम स्टार्टअप्स के माध्यम से आर्थिक विकास को प्रोत्‍साहित करना, किसानों के सशक्तिकरण के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, एवं स्थानीय लिंकेज को मजबूत करना हैं। यह सी.एस.आई.आर संस्थानों द्वारा विकसित प्रोद्योगिकी एवं नवाचारों का प्रदर्शन करने की एक पहल है और सी.एस.आई.आर के सभी संस्थान अपने अपने क्षेत्र में नवाचारों को प्रदर्शित कर रहे हैं।

CSIR

इन्हें भी पढ़े

VB-G RAM G

VB-G RAM G लागू, अब वैज्ञानिक मैपिंग से तय होंगे गांवों के विकास कार्य

July 23, 2026
जमीन

बिहार में जमीन बेचने वालों को 30 दिन में मिलेगा पैसा, जानिए सरकार का नया नियम

July 23, 2026
CM Samrat Choudhary

CM सम्राट चौधरी ने नवचयनित 2,446 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

July 22, 2026
nishant kumar

निशांत कुमार का ऐलान, डॉक्टरों के लिए बदल गया बड़ा नियम

July 21, 2026
Load More

कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि डा. शशी कुमार धीमान, कुलपति, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्‍वविद्यालय, हमीरपुर ने अपने संबोधन में कहा कि सी.एस.आई.आर भारत में विज्ञान को आगे ले जाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होने कहा वैज्ञानिक, उद्य‍मी, अकादमिक, और जनमानस के मेल जोल एवं संपर्क से भारत विश्‍वगुरू बनने की राह में अग्रसर है। उन्होने किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने की दिशा में संस्‍थान द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।

अपने अधक्षीय संबोधन में कृषि पोषण जैवप्रौद्योगिकी मिशन के निदेशक एवं निदेशक,सी.एस.आई.आर-सी.आई.एम.ए.पी, डा. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने अपने ऑनलाइन संबोधन में संसाधनों के सदुपयोग के माध्‍यम से जैवआर्थिकी के उन्‍नयन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया। उन्‍होंने सी.एस.आई.आर-आई.आई.आई. एम., जम्‍मू के लेवेन्‍डर, सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी के जंगली गेंदे तथा सी.एस.आई.आर-सी.आई.एम.ए.पी के मिंट की कृषि प्रौद्यागिकी की सफलता के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि इन फसलों ने गेमचेंजर के रूप में किसानों को आत्‍मनिभर्रता की ओर अग्रसर किया है। उन्होने इस मिशन से जुड़े सी.एस.आई.आर के अन्य संस्थानों के कार्यों की भी चर्चा और सराहना की।

कार्यक्रम में विशिष्‍ट अतिथि, डा. ज़बीर अहमद, निदेशक, सी.एस.आई.आर-आई.आई.आई. एम., जम्‍मू ने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प हम सब को याद रखना हैं और इस ओर लगातार प्रयासरत रहना है। उन्‍होंने सी.एस.आई.आर-आई.आई.आई. एम., जम्‍मू द्वारा लेवेन्‍डर के माध्‍यम से किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

डा. कनन श्रीनिवासन, निदेशक, सी.एस.आई.आर- सी.एस.एम.सी.आर.आई., भावनगर ने संस्‍थान की उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से देश को बहुत अधिक उम्मीद है। अतः हमारा दायित्व है कि राष्ट्र एवं विश्व की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत रहें। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्‍ट अतिथि, सुश्री नेत्रा मेती, भा. प्र. से.,एस.डी.एम., पालमपुर ने उद्यमिता विकास में संस्‍थान के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को शोध कि ओर आकर्षित एवं प्रेरित किया।

इससे पहले सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी के निदेशक डा. सुदेश कुमार यादव ने अपने स्वागत संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जैवआर्थिकी को बढ़ावा देने में संस्थान का सामर्थ्‍य तथा नए अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्‍होंने बताया कि संस्थान के वैज्ञानिकों ने पुष्‍प एवं सगंध फसलों की कृषि तकनीक विकसित करके आत्मनिर्भता की ओर कदम बढ़ाए हैं। संस्थान ने हींग, केसर, स्‍टीविया, लिलियम, दालचीनी आदि जैसी फसलों को भी प्रोत्साहित किया है ताकि आम जन को लाभ पहुँच सके।

उन्होंने बताया कि अरोमा मिशन के तीसरे चरण में सी.एस.आई.आर-आई.एच.बी.टी ने सगंध फसलों की खेती को ग्यारह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़ाया है। साथ ही उन्होने मिशन भरपूर के अंतर्गत किए गए कार्यों की भी जानकारी दी, जिसका अब उना तथा चंबा जिले में विस्‍तार किया जा रहा है। संस्‍थान पोषण से भरपूर खाद्य उत्‍पादों को राज्य सरकार के साथ मिलकर उपलब्‍ध करा रहा है।

इस अवसर पर राज्‍य के विभिन्‍न क्षेत्रों से आए किसानों एवं उद्यमियों को विभिन्‍न फसलों के बीज एवं रोपण सामग्री वितरित कि गई तथा जर्मन केमोमाइल एवं लेवेन्‍डर की नई किस्मों हिम कांति एवं हिम आरोही के ब्रोशरों का विमोचन भी किया गया। साथ ही संस्‍थान की प्रौद्योगिकियों के प्रसार के लिए 3 समझौता ज्ञापन, एवं स्‍टार्टअप तथा इन्क्यूबेशन सुविधा हेतु 10 लोगों के साथ करार किए गए। इस अवसर पर एक उत्‍पाद एवं पुष्‍प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हिंदुस्तान शिपयार्ड ने 1597 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

April 8, 2024
pakistan vs india weapons

पाकिस्तानी फौज में बैठा भारत का खौफ, कह रहे- बॉर्डर पर भेजा तो इस्तीफा तैयार !

May 7, 2025
Lohia-Mulayam

जब मुलायम का जवाब सुन दंग रह गए थे लोहिया!

March 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
  • दिल्ली में जारी है ‘मेट्रो मंडे’ अभियान, रेखा गुप्ता सरकार सार्वजनिक परिवहन को दे रही बढ़ावा
  • बुलेट ट्रेन की रफ्तार को मिलेगी बिजली की ताकत, तैयार हो रहा नया सिस्टम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.