नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल दिया है, भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जुटे और प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि,अरविंद केजरीवाल विवादित ‘शीश महल’ घोटाले को लेकर ये हंगामा किया जा रहा है। दिल्ली में बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘शीश महल’ विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया, घर के पास भारी संख्या में भीड़ जुटी है। इसमें बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी दिल्ली के सांसद शामिल है। बीजेपी ने केजरीवाल पर मुख्यमंत्री आवास पर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। इस सीएम आवास को ही केजरीवाल शीशमहल कहती है। एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है।
शीशमहल को लेकर केजरीवाल पर गंभीर आरोप
बता दें अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी की तरफ से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपने शीशमहल पर करीब 179 करोड़ रुपए खर्च किया है। जब ये निर्माण का काम शुरू हुआ तब से BJP इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। आरोप लगया गया है कि शीशमहल का नक्शा पास नहीं हुआ है, 179 करोड़ रुपए खर्च हुआ उसका टेंडर भी नहीं लिया, दिल्ली में क्लास वन ऑफीसर के 21 फ्लैट थे, उन्हें तोड़कर शीशमहल बना दिया गया है।
आम आदमी पार्टी की PAC मीटिंग में फैसला
आम आदमी पार्टी ने इन नामों के साथ ही चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इन उम्मीदवारों को दिल्ली में अपनी पार्टी की ताकत को मजबूत करने का जिम्मा सौंपेंगे। आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च फैसले लेने वाली संस्था PAC (पब्लिक अफेयर्स कमेटी) की आज अहम बैठक हुई। इस खास PAC की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। जिसके बाद AAP ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही PAC की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की बाकि जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। दरअसल, फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में दिखाई दे रही है।
आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक
जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ 3 महीने शेष रह गए हैं। आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक को लेकर चर्चाएं है कि दिल्ली में बदलते सियासी माहौल को देखते हुए पार्टी के बड़े नेताओं ने इस बैठक में चुनाव से संबंधित कई अहम मसलों पर फैसला लिया। बतादें कि दिल्ली विधानसभा में वर्तमान में आम आदमी पार्टी के 58 विधायक और 4 बागी विधायक और बीजेपी के 8 विधायक हैं।
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों को उनके काम, जीत की संभावना और जनता की राय के आधार पर टिकट देगी। केजरीवाल ने कहा है कि वह किसी रिश्तेदार, परिचित या मित्र को टिकट नहीं देंगे। कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा।







