Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कौन है बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का असली वारिस?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 23, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
shinde-uddhav thackeray
7
SHARES
247
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति की सुनामी ने महा विकास आघाडी (एमवीए) को कहीं का नहीं छोड़ा. भाजपा, शिवसेना और एनसीपी का गठबंधन राज्य में करीब 235 सीटों पर जीत हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. वहीं एमवीए अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है और उसके खाते में महज 59 सीटें जाती दिख रही हैं. लेकिन इस चुनाव ने यह साबित कर दिया कि बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का असली वारिस कौन है?

महायुति के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना 16 सीट जीत चुकी है, जबकि 40 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, एमवीए में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना की बात करें, तो पार्टी 20 सीटों पर आगे है, जबकि राज ठाकरे भी कोई करिश्मा दिखाने में सफल नहीं हो सके. एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद दो हिस्सों में बंटे शिवसेना को लेकर हमेशा यह सवाल उठता रहा है कि असली शिवसेना किसकी है, लेकिन अब महाराष्ट्र चुनाव में जनता ने साफ शब्दों में जाहिर कर दिया है कि बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के असली वारिस एकनाथ शिंदे ही हैं.

इन्हें भी पढ़े

CM Samrat Chaudhary

बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी

August 15, 2026
Sonia Gandhi

क्या सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम गाने से रोका?

August 15, 2026
cm samrat chaudhary

30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र

August 14, 2026
cm dhami

नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी

August 14, 2026
Load More

पार्टी में दो फाड़ होने के बाद से ही उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों ही खुद को असली शिवसेना बता रहे थे, लेकिन अब चुनाव के बाद यह किसी को बताने या किसी से पूछने की जरूरत नहीं है कि बालासाहेब की विरासत को कौन संभाल रहा है. लोकसभा सदस्य और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे ने भी शनिवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव का जनादेश यह दिखाता है कि बाल ठाकरे के आदर्शें को कौन आगे लेकर जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब तक 24 सीट जीत ली हैं और 106 अन्य पर आगे है, जबकि सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) क्रमशः 15 और 14 सीट जीत चुकी हैं. भाजपा के प्रमुख विजयी उम्मीदवारों में मौजूदा विधायक नितेश राणे शामिल हैं, जिन्होंने सिंधुदुर्ग जिले की कंकावली विधानसभा सीट पर 58,007 मतों के अंतर से जीत हासिल की. राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर कोलाबा सीट पर 48,581 मतों से जीत हासिल कर चुके हैं जबकि सातारा से शिवेंद्रराजे भोंसले को 1,42,124 मतों के बड़े अंतर से जीत मिली है.

मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शिरडी सीट पर 70,282 मतों के अंतर से जीत हासिल की. भाजपा सांसद नारायण राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे ने शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर 8,176 मतों के अंतर से जीत हासिल की. राज्य के मंत्रियों और शिवसेना के उम्मीदवारों उदय सामंत ने रत्नागिरि, जबकि दीपक केसरकर ने सावंतवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से क्रमशः 41,590 मतों और 39,899 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

शिवसेना ने 15 सीट जीती हैं और 39 सीट पर इसके उम्मीदवार आगे हैं. उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 14 सीट जीती हैं और 27 अन्य पर आगे है. महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने नासिक जिले के डिंडोरी निर्वाचन क्षेत्र से 44,403 जबकि अदिति तटकरे ने रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन निर्वाचन क्षेत्र से 82,798 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी!

June 16, 2023
india economy

वर्ष 2023 : बेहतर आर्थिक संभावनाएं

January 12, 2023
income tex

इनकम टैक्स में राहत, क्या पूरी होगी मिडिल क्लास की ये चाहत

February 1, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी का अमेरिका को सीधा जवाब, भारत अब ‘बाजार’ पर करेगा कब्जा!
  • बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी
  • शुरू हुआ डॉ. डूम के आतंक का काउंटडाउन, सामने आया ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का नया ट्रेलर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.