Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल के खिलाफ क्या चेहरा देगी भाजपा, CM फेस पर क्या बन रहा है प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
cm kejriwal
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक है। तारीखों के ऐलान से पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवारों की घोषणा से लेकर प्रचार अभियान तक में जुट गई है। दूसरी तरफ ‘आप’ से सत्ता छीनने को बेकरार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बात पर मंथन में जुटी है कि दिल्ली चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित करके उतरा जाए या राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जैसे राज्यों की तर्ज पर जीत हासिल करके सेहरा बांधा जाए। सूत्रों के मुताबिक, इस बात को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है कि केजरीवाल के खिलाफ कोई चेहरा दिए बिना सामूहिक नेतृत्व के साथ उतरा जाए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व की मंशा है कि दिल्ली में चुनाव से पहले कोई चेहरा घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। जिस तरह पार्टी ने हाल के समय में एक के बाद एक कई राज्यों में सीएम उम्मीदवार की घोषणा किए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा है और जीत भी हासिल की है, उसी फॉर्मूले को दिल्ली में भी आजमाने की तैयारी है। पार्टी का यह भी मानना है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 10 साल की एंटी इंकंबेंसी है और इस समय चेहरा नहीं बल्कि मुद्दे प्रधान होंगे।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Load More

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि दिल्ली में सड़कों की खराब हालत, वायु और यमुना का प्रदूषण, मुख्यमंत्री आवास में सुख सुविधा पर भारी खर्च और आम आदमी पार्टी की सरकार, बड़े नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ने से सफलता मिल सकती है। एक सूत्र ने कहा आवश्यकता इस बात की है कि पूरी पार्टी एकजुट होकर ‘आप’ सरकार की विफलताओं और अधूरे वादों को जनता के बीच पहुंचाए। पार्टी के एक नेता ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि चेहरा घोषित करने पर गुटबाजी की गुंजाइश भी होती है, जिससे नुकसान हो सकता है। वह यह भी तर्क देते हैं कि इससे पहले 2015 में पार्टी ने किरण बेदी को उम्मीदवार बनाया लेकिन महज 3 सीटों पर जीत मिली।

इससे पहले अटकलें थीं कि भाजपा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई चेहरा उतार सकती है। चर्चा थी कि स्मृति ईरानी जैसी तेज तर्रार महिला नेता को भी आगे किया जा सकता है। हालांकि, इससे लोकल लीडरशिप में असंतोष पनपने की भी आशंका थी। पार्टी ने इस बात पर भी गौर किया है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्यों में पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की है। अब इसी फॉर्मूले को दिल्ली में भी आजमाया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

छत्रपति संभाजी महाराज का जीवन और समय

May 16, 2025
us israel attack on iran

ईरान पर अमेरिका-इसराइल के हमले ने कैसे बढ़ाई भारत की मुश्किलें!

February 28, 2026
DM-SDM suspended

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का सख्त प्रहार, DM-SDM समेत 12 अधिकारी सस्पेंड!

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता
  • पूजा में शंख क्यों बजाते है? जानें इससे जुड़े नियम और महाउपाय

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.