Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत आ रहा है सबसे शक्तिशाली युद्धपोत, राफेल जेट और परमाणु हथियारों से रहता है लैस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 2, 2024
in राष्ट्रीय
A A
powerful warship
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पेरिस: यूरोप का सबसे शक्तिशाली युद्धपोत कहे जाने वाला फ्रांस का चार्ल्‍स दी गाले परमाणु ऊर्जा से चलने वाला एयरक्राफ्ट कैरियर भारत आ रहा है। करीब 42500 टन का यह परमाणु युद्धपोत इस महीने के मध्‍य में आ रहा है। वहीं 3 अन्‍य फ्रांसीसी युद्धपोत भारत आ चुके हैं। अमेरिका के दैत्‍याकार सुपर कैरियर के बाद केवल फ्रांस ही है जिसके पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाला एयरक्राफ्ट कैरियर है। फ्रांस का यह युद्धपोत ऐसे समय पर भारत पहुंच रहा है जब हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की दादागिरी बढ़ रही है। इस यात्रा को भारत और फ्रांस के बीच बढ़ती दोस्‍ती के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। वहीं पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात के बाद इटली के रक्षा मंत्री भी भारत आ रहे हैं।

फ्रांस के युद्धपोत यहां भारतीय युद्धपोतों और एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रमादित्‍य के साथ अभ्‍यास कर सकता है। चार्ल्‍स दी गाले एयरक्राफ्ट कैरियर पर राफेल फाइटर जेट तैनात रहते हैं और इसे परमाणु बम से भी लैस किया जा सकता है। भारतीय नौसेना ने भी राफेल के नौसैनिक वर्जन का ऑर्डर दिया है। भारत जल्‍द ही फ्रांस को 3 अन्‍य स्‍कॉर्पिन पनडुब्‍बी का भी ऑर्डर दे सकता है। व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भी फ्रांस का अपने एकमात्र परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर को एशिया में भेजना यह दिखाता है कि वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर चिंतित है।

इन्हें भी पढ़े

Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
black-box train

अब ट्रेन में सिगरेट पीना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, ₹2,000 का फाइन; नए नियम लागू

July 1, 2026
VB G-RAM-G

क्या है VB G-RAM-G कानून? मनरेगा से कितना अलग?

July 1, 2026
पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Load More

फ्रांस का एयरक्राफ्ट कैरियर कितना शक्तिशाली

हिंद प्रशांत क्षेत्र में तनाव की सबसे बड़ी वजह चीन है जो दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में लगातार आक्रामकता दिखा रहा है। हालांकि अमेरिका अभी भी पूरी ताकत के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र में बना हुआ है और इसकी वजह यह है कि उसके सबसे करीबी देश जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्‍ट्रेलिया इस इलाके में मौजूद हैं। ताइवान को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है। फ्रांस का यह बेहद शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर अपने आप में बेहद खास है। इसने साल 2001 में फ्रांस के परंपरागत एयरक्राफ्ट कैरियर की जगह ली थी।

चीन विवाद पर फ्रांस का भारत को समर्थन

चार्ल्‍स दी गाले एयरक्राफ्ट कैरियर पर 40 राफेल फाइटर जेट तैनात रहते हैं। इसके अलावा इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर E-2C हॉकआई एयरबॉर्न अली वार्निंग एयरक्राफ्ट भी तैनात रहता है। यह एक मिनट में एक फाइटर जेट को लॉन्‍च करने में सक्षम है। इसका रनवे 195 मीटर है। यह कैरियर परमाणु ऊर्जा से चलता है तो इस वजह से लंबे समय तक समुद्र में रह सकता है। इसमें बदलाव करके इसे SCALP EG क्रूज मिसाइल और ASMP-A परमाणु मिसाइल से लैस किया गया है। इसमें दो सरफेस एंटी एयर मिसाइल सिस्‍टम लगा है ताकि वह दुश्‍मन के फाइटर जेट और एंटी शिप मिसाइल को तबाह कर सके।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
asteroid passes by earth

अंतरिक्ष से धरती की ओर बढ़ रहा 2024 YR4 नामक चट्टान, NASA ने बताया कितना है खतरा

February 21, 2025
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि जी की हुई पूजा-अर्चना

April 4, 2025
wcl

वेकोलि में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ एवं ‘विशेष अभियान 5.0’ का उत्साहपूर्वक हुआ शुभारंभ

September 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक
  • फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस
  • उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.