Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

सीरिया की वो जेल जिसमें कर दिया गया हजारों लोगों का कत्ल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 11, 2024
in विश्व
A A
सेडनाया जेल के बंदियों
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: सीरिया में पिछले 54 साल से चल रही बशर अल-असद की सरकार का शासन खत्म हो गया है। साल 2011 में राष्ट्रपति असद के शासन के खिलाफ जब स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने आवाज उठाई थी तो असद की सरकार ने उन्हें कुचलने की कोशिश की थी और ऐसे लाखों लोगों को सेडनाया जेल की काल कोठरियों में कैद कर दिया था। सेडनाया जेल को असद सरकार का बूचड़खाना भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर हजारों कैदियों की हत्या कर दी गई थी और जो लोग जिंदा थे, उनकी हालत बेहद खराब थी। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने साल 2017 में इसे ह्यूमन स्लॉटर हाउस कहा था।

राष्ट्रपति असद के मुल्क छोड़कर भागने के बाद विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के लड़ाकों ने सेडनाया जेल पर हमला कर दिया और जेल में बंद लोगों को रिहा कर दिया। इसके बाद से ही सीरिया के कोने-कोने से लोग सेडनाया जेल में पहुंच रहे हैं। वे यहां बंद कैदियों के बीच ‘अपनों’ की तलाश कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

iran war

ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा

November 12, 2026
Israel

अब और घातक होगी इजरायल की सैन्य ताकत!

November 12, 2026
Russia Occupied Ukraine

क्या भारत के हाथों खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

November 11, 2026
Cyclone Tej

अगले 48 घंटे में दबे पांव आएगा तूफान सेमपाका, इन इलाकों में अलर्ट जारी

November 7, 2026
Load More

1980 के दशक में सीरिया की राजधानी दमिश्क से लगभग 30 किलोमीटर दूर यह जेल बनाई गई थी। एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में हिरासत के दो केंद्र थे: “लाल इमारत” और “सफेद इमारत”। प्रत्येक केंद्र की क्षमता 10,000 से 20,000 लोगों की है। L-आकार की लाल इमारत में आम लोगों को हिरासत में रखा गया था, जिनमें से ज़्यादातर लोग 2011 में गृहयुद्ध की शुरुआत के बाद से गिरफ़्तार किए गए थे।

सफेद इमारत में मुख्य रूप से सीरिया के सैन्य कर्मचारियों को हिरासत में रखा गया था। इनके बारे में माना जाता है कि वे असद के शासन के प्रति वफादार नहीं थे।

सेडनाया जेल के बंदियों और गुमशुदा लोगों के संघ Association of Detainees and the Missing of Sednaya Prison (ADMSP) की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक सेडनाया जेल में तीन लेवल की सुरक्षा थी।

‘डेथ कैंप है सेडनाया’

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अनुमान लगाया है कि सितंबर 2011 से दिसंबर 2015 के बीच सेडनाया जेल में 5,000 से 13,000 बंदियों को “न्यायिक तरीके से फांसी” दे दी गयी और उसके बाद से भी हजारों लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है। कुछ संगठनों ने कहा है कि सेडनाया डेथ कैंप है। ब्रिटेन के संगठन सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स का अनुमान है कि अकेले सेडनाया में 30,000 से ज़्यादा बंदियों की हत्या कर दी गई।

जेल से बचे हुए जिंदा लोगों ने वहां की डरा देने वाली कहानी बताई है। आधी रात को कैदियों को लाल और सफेद इमारत से फांसी के कमरे में ले जाया जाता था। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की आंखों पर पट्टी बांध दी जाती थी और उन्हें एक ऊंचे मंच पर ले जाया जाता था, जहां पर फांसी के 10 फंदे लटके हुए होते थे। इस कमरे में तीन सेल थे जिसमें एक बार में 100 कैदियों को फांसी दी जाती थी।

विरोध करने पर हो सकती थी जेल

असद के शासन के दौरान और खास तौर पर 2011 में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद राष्ट्रपति के प्रति विरोध का कोई भी संकेत किसी भी शख्स को सेडनाया जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता था। पिछले कुछ सालों में बहुत कम लोगों को ही जेल से रिहा किया गया। रिहा किए गए कैदियों और जेल अधिकारियों की गवाही का हवाला देते हुए एमनेस्टी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान हजारों लोगों को सामूहिक फांसी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, कैदियों को लगातार यातना दी जाती थी, पीटा जाता था और महिला कैदियों से बलात्कार भी किया जाता था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
doctor

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम हिंदी में चिकित्सा पाठ्यक्रम

October 18, 2022
BJP president JP Nadda

BJP छोटे दलों की क्यों कर रही मनुहार, समझिए NDA का मिशन 2024

July 17, 2023
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT में हुआ 82वें सीएसआईआर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

November 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार
  • दिल्ली-गुरुग्राम सफर होगा सुपरफास्ट, MG रोड बनेगा पूरी तरह सिग्नल-फ्री
  • हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.