Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कांग्रेसियों पर भड़के जगदीप धनखड़, बोले-‘किसान का बेटा हूं, कमजोरी नहीं दिखाउंगा’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 13, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Jagdeep Dhankhar
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को सदन में विपक्ष के सांसदों पर भड़क गए। राज्यसभा में विपक्ष के सांसद उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए प्रस्ताव लाए हैं। इसी पर सदन के भीतर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया है। राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच जगदीप धनखड़ भड़क गए और उन्होंने कांग्रेस के सांसदों को खरी-खरी सुनाई है।

जगदीप धनखड़ ने भड़कते हुए कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। कमजोरी नहीं दिखाउंगा। मैंने बहुत बर्दाश्त किया है। मैंने सम्मान में कोई कमी नहीं की है। कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी का नाम देते हुए धनखड़ ने कहा कि आप अनुभवी नेता हैं। आप देखिए चुनचुनकर क्या बोला है। जगदीप धनखड़ ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाना आपका अधिकार है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि देश के लिए मर जाउंगा, मिट जाउंगा। आपलोगों ने संविधान का धज्जियां उड़ाई हैं। आज का किसान खेत तक सीमित नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
black-box train

अब ट्रेन में सिगरेट पीना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, ₹2,000 का फाइन; नए नियम लागू

July 1, 2026
VB G-RAM-G

क्या है VB G-RAM-G कानून? मनरेगा से कितना अलग?

July 1, 2026
पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Load More

विपक्ष को पीड़ा है किसान का बेटा यहां क्यों बैठा- धनखड़

कांग्रेस सांसदों को जवाब देते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि चौबीसों घंटे आपका यही काम है कि किसान का बेटा (उपराष्ट्रपति) यहां क्यों बैठा है। मैं देख रहा हूं। पीड़ा महसूस कर रहा हूं। सभापति ने इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लिया और कहा कि मैं उनकी इज्जत करता हूं। सौ प्रतिशत करता हूं, लेकिन वो मेरी जीरो इज्जत करते हैं। मैं लिखित में अनुरोध करता हूं और कहता हूं कि मुझ पर कृपा करिए और मुझसे मिलने का समय निकालिए। लेकिन आपका तो एक क्रम हो गया है कि मेरे तो ट्विटर पर जाना है।

आप किसान के बेटे हैं तो मैं मजदूर का बेटा हूं- खड़गे का जवाब

सभापति ने इसके बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को सदन में बोलने के लिए मौका दिया। खड़गे ने आरोप लगाए कि आप सत्तापक्ष के सदस्यों को विपक्ष के खिलाफ बोलने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आपका काम सदन चलाना है। नियती से सदन चलाना है। लोकतंत्र को बचाना है तो आप ये बात नहीं करते हैं। सत्तापक्ष के हर सदस्य उठ-उठकर 5-10 मिनट बात करते हैं। इसी दौरान खड़गे ने कहा कि अगर आप किसान के बेटे हैं तो मैं मजदूर का बेटा हूं। मैंने आपसे से भी ज्यादा कष्ट सहने हैं। आप नोट मशीन से गिनते थे, लेकिन मैं बाप मेहनत करके लाता था।

खड़गे से बोले धनखड़- सोने से पहले आज चिंतन करें

इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस के सांसदों से सदन चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेरा आपसे आग्रह है। सदन को चलाना देश के लिए जरूरी है। मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लेते हुए सभापति ने कहा कि आपका आचरण… विनम्रता पूर्वक बता रहा हूं। आप खुद देखिए। सोने से पहले चिंतन कीजिए, मंथन कीजिए। इसी बीच संसद में जमकर हंगामा होता रहा। बाद में हंगामे के चलते सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Attack-in-Pahalgam

धरती के स्वर्ग में 27 हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या…?

April 24, 2025
Rashtriya Swayamsevak Sangh

स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मीडिया ने सबसे अधिक भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया: प्रखर श्रीवास्तव

May 11, 2026
interest

रेपो दर में कमी के साथ ही भारत में ब्याज दरों के नीचे जाने का चक्र प्रारंभ!

February 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक
  • फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस
  • उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.