Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मनमोहन सिंह के 5 फैसले जो भारत के इतिहास में मील का पत्थर बन गए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 27, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Manmohan Singh
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर 2024) रात निधन हो गया. सिंह 1991 में उस समय देश के वित्त मंत्री बने, जब भारत गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था. उनकी लिबरलाइजेशन, प्राइवेटाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन (LPG) की नीतियों से अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व बदलाव आया. देश संकट से तो उबरा ही, आज उसकी वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी धाक है. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. उनके नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें मनरेगा, शिक्षा का अधिकार (RTI), खाद्य सुरक्षा अधिनियम (FSA) और आधार जैसी योजनाएं शामिल हैं. एक नजर, मनमोहन सरकार के उन 5 कदमों पर जो भारत के इतिहास में मील का पत्थर बन गए.

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA)

इन्हें भी पढ़े

8th pay commission

8वां वेतन आयोग: क्या 2027 में बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?

November 12, 2026
पंजाब किसान

कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर

November 11, 2026
PM modi

रोजाना का सफर क्यों हो लंबा, नोएडा मेट्रो विस्तार पर PM मोदी ने ऐसे दी गुड न्यूज

November 11, 2026
crpf constable

पहले से और हाईटेक होगी CRPF, कामिकेज ड्रोन सिस्टम लेने का प्लान, क्या है खासियत

November 11, 2026
Load More

2005 में लागू यह एमजीनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी प्रदान करने के लिए शुरू की गई. इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को हर साल 100 दिनों का काम उपलब्ध कराना था. इससे ग्रामीण गरीबों की आय में सुधार हुआ और ग्रामीण बुनियादी ढांचे का भी विकास हुआ. यह योजना भारत में गरीबी उन्मूलन की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई. साथ ही, यह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने का भी माध्यम बनी.

आधार कार्ड योजना

2009 में शुरू हुई आधार योजना ने भारत में डिजिटल पहचान की एक नई परिभाषा दी. इसका उद्देश्य नागरिकों को एक यूनिक आईडी देना था, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खातों तक पहुंचाया जा सके.

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE)

2010 में लागू किया गया यह अधिनियम 6-14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने की गारंटी देता है. इसने शिक्षा में असमानता को दूर करने और स्कूल छोड़ने की दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA)

2013 में लागू किया गया खाद्य सुरक्षा अधिनियम (Food Security Act) गरीबों को सस्ती दरों पर अनाज उपलब्ध कराने के लिए एक क्रांतिकारी कदम था. इसके तहत, गरीब परिवारों को 1 से 3 रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं, चावल, और मोटा अनाज दिया गया.

डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT)

मनमोहन सरकार ने 1 जनवरी 2013 को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) की शुरुआत की थी. इसका मकसद सब्सिडी और वित्तीय लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करना है. यह योजना भ्रष्टाचार को कम करने, लीकेज रोकने, और लाभार्थियों को उनके हक तक सीधी पहुंच देने के लिए बनाई गई थी. आज एलपीजी सब्सिडी, पेंशन, मनरेगा के तहत मजदूरी, छात्रवृत्ति, फसल बीमा और कृषि सब्सिडी समेत तमाम फायदे जनता को सीधे उनके खातों में मिलते हैं.

परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता

2008 में भारत और अमेरिका के बीच हुए इस समझौते ने भारत को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में ग्लोबल मंच पर स्थापित किया. यह समझौता भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक गेम-चेंजर साबित हुआ और भारत को एडवांस न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी तक पहुंच मुहैया कराई.

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM)

2005 में शुरू किया गया NRHM ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए था. इस मिशन के तहत स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति हुई. इससे मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिली.

आर्थिक सुधार जीडीपी ग्रोथ

मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान भारत ने आर्थिक सुधार की प्रक्रिया को जारी रखा. 2004 से 2008 तक भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 8-9% की दर से बढ़ी. इस दौरान एफडीआई नीतियों में सुधार किया गया और सूचना प्रौद्योगिकी और सेवाओं के क्षेत्र में खास प्रगति हुई.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

शर्मनाक यह जो सब बेमतलब!

June 11, 2022
PM modi

मणिपुर हिंसा को लेकर अविश्वास प्रस्ताव, लेकिन नहीं मिले इन सवालों के जवाब?

August 11, 2023

अपने फैसलों पर उलझती बीजेपी कैसे इस भंवर से निकलेगी बाहर!

July 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रसूखदार सुयश पर आखिर चला पर्यटन विभाग का डंडा..!
  • छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार
  • दिल्ली-गुरुग्राम सफर होगा सुपरफास्ट, MG रोड बनेगा पूरी तरह सिग्नल-फ्री

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.