Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

BJP को मिला 2600 करोड़ से ज्यादा का चंदा, कांग्रेस को मिले इतने करोड़, जानिए आकड़े

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 28, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
BJP and Congress
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 2023-24 के दौरान 2,604.74 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा मिला, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को 281.38 करोड़ रुपए मिले. निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक की गई दोनों दलों की चंदा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. रिपोर्ट में लिस्टेड चंदा लोकसभा चुनाव से पहले 31 मार्च, 2024 तक प्राप्त हुआ था. भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 740 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा मिलने की घोषणा की थी जबकि कांग्रेस ने 2018-19 में 146 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा प्राप्त करने का दावा किया था.

इसके अनुसार 2023-24 के दौरान बीजेपी को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 723 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा मिला जबकि ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट से 127 करोड़ रुपए से अधिक और आइन्जीगार्टिग इलेक्टोरल ट्रस्ट से 17 लाख रुपए से अधिक का चंदा मिला.

इन्हें भी पढ़े

Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
black-box train

अब ट्रेन में सिगरेट पीना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, ₹2,000 का फाइन; नए नियम लागू

July 1, 2026
VB G-RAM-G

क्या है VB G-RAM-G कानून? मनरेगा से कितना अलग?

July 1, 2026
पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Load More

कांग्रेस को मिला चंदा

रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस को प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 150 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा मिला, जो पार्टी को चंदा देने वाला एकमात्र ट्रस्ट था. दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस को 1.38 लाख रुपए का ऐसा चंदा मिला, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और दिग्विजय सिंह समेत अन्य शीर्ष नेताओं से प्राप्त चंदा भी शामिल हैं.

चुनावी बॉण्ड से भी मिला चंदा

हमारे नेता को हैप्पी बर्थडे–जेकेबी शीर्षक के अंतर्गत कांग्रेस को कई चंदे दिए गए. बीजेपी और कांग्रेस द्वारा घोषित चंदे में चुनावी बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त चंदा शामिल नहीं है, क्योंकि इन्हें पार्टी की वार्षिक लेखा रिपोर्ट में घोषित किया जाना होता है, न कि चंदा विवरण में.

आम आदमी पार्टी (आप), जो एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी है, को भी वित्तीय वर्ष के दौरान 11.06 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ. एक अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 7.64 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ.

बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा चंदा

रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर की एकमात्र मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 14.85 लाख रुपए से अधिक का चंदा मिला. वेदांता, भारती एयरटेल, मुथूट, जिंदल समूह और टीवीएस मोटर्स जैसे बड़े कॉर्पोरेट समूहों द्वारा खरीदे गए चुनावी बॉण्ड का भी बीजेपी प्रमुख लाभार्थी थी. पार्टी को फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से कई चंदे के माध्यम से तीन करोड़ रुपए भी मिले.

भारत का लॉटरी किंग

फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सैंटियागो मार्टिन हैं, जिन्हें भारत का लॉटरी किंग भी कहा जाता है. मार्टिन कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) विभाग की जांच के दायरे में हैं. फ्यूचर गेमिंग चुनावी बॉण्ड के माध्यम से सबसे बड़ा दानदाता था, जिसमें तृणमूल कांग्रेस सबसे बड़ी लाभार्थी थी. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने तृणमूल कांग्रेस को 542 करोड़ रुपए, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) को 503 करोड़ रुपए और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को 154 करोड़ रुपए का चंदा दिया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नवरात्र में तेजस्वी यादव को मछली खाना पड़ गया महंगा!

April 17, 2024
Shubhendu Government

पश्चिम बंगाल बजट 2026: 1 लाख सरकारी नौकरियां, 20% DA बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा की बड़ी घोषणा

June 22, 2026
CM Dhami

सिधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब!

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक
  • फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस
  • उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.