Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

H-1B वीजा पर जारी है बवाल, कितना अहम है सैलरी का सवाल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 4, 2025
in विश्व
A A
H-1B
16
SHARES
541
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ल्ली: H-1B वीजा को लेकर अमेरिका में जहां एक खेमा प्रवासियों, खासतौर से भारत से गए लोगों के खिलाफ जहर उगल रहा है, वहीं अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस वीजा सिस्टम का समर्थन किया है। पिछले राष्ट्रपति कार्यकाल में H-1B वीजा पर बंदिशें लगाने वाले ट्रंप ने हाल में इस सिस्टम को उपयोगी बताया था। माना जा रहा है कि चुनाव में पैसे से बड़ा सपोर्ट देने वाले टेस्ला के मालिक एलन मस्क के वीजा समर्थक रुख को देखते हुए ट्रंप ने अपना नजरिया बदला।

इस बदलाव के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले कहा, ‘मैंने अपना रुख नहीं बदला। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हमारे देश में सबसे सक्षम लोग होने चाहिए। हमारे देश में स्मार्ट लोगों का आना जरूरी है। ऐसे ढेरों लोगों की जरूरत है। यहां ऐसी जॉब्स के मौके बनेंगे, जो पहले कभी नहीं थे।’

इन्हें भी पढ़े

India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
Load More

ट्रंप भले ही जॉब्स के ढेरों अवसरों की बात कर रहे हों, लेकिन उनकी रिपब्लिकन पार्टी का ही एक खेमा H-1B वीजा के चलते अमेरिकी लोगों के लिए जॉब के मौके घटने और उनके वेतन पर आंच आने की दलीलें दे रहा है। उनका कहना है कि कंपनियां H-1B वीजा के जरिए कम वेतन पर लोगों को लाती हैं।

वेतन का क्या हाल है?

अमेरिकी कानून के मुताबिक, किसी इलाके में किसी खास काम के लिए अमेरिकी लोगों को जो औसत वेतन मिल रहा हो, उससे कम वेतन पर उसी काम के लिए H-1B वीजाधारक को वहां नहीं नियुक्त किया जा सकता। मोटे तौर पर 60000 डॉलर सालाना से कम नहीं दिया जा सकता। हालांकि न्यूयॉर्क जैसे इलाकों में मिनिमम सैलरी इससे ज्यादा होने पर कंपनियां H-1B वीजा वालों को ज्यादा पेमेंट करती हैं। साल 2023 में कंप्यूटर से जुड़े कार्यों में H-1B वीजा वालों का औसत सालाना वेतन 1,32,000 डॉलर था और मीडियन वेज 1,22,000 डॉलर था। यानी ऐसे आधे वीजाधारक 1,22,000 डॉलर से अधिक सैलरी पर थे।

चार्जेज क्या हैं?

इस वीजा सिस्टम के समर्थक एलन मस्क ने पिछले दिनों यह भी कहा था कि इस सिस्टम में गड़बड़ियां हैं, जिन्हें वीजाधारकों के लिए मिनिमम सैलरी बढ़ाकर और वीजा की एनुअल मेंटेनेंस कॉस्ट बढ़ाकर ठीक किया जा सकता है क्योंकि तब विदेश से हायरिंग महंगी हो जाएगी। फिलहाल कंपनियों को नए H-1B वीजा या पहले के वीजा के एक्सटेंशन से जुड़े आवेदन में करीब 35 हजार डॉलर की फीस देनी होती है। अगर वे एंप्लॉयी के परमानेंट रेजिडेंस के लिए आवेदन देती हैं तो यह लागत 50 हजार डॉलर से अधिक हो जाती है।

कॉस्ट बढ़ाने से कैसा असर होगा?

अमेरिकी नियमों के मुताबिक, जारी होने वाले कुल वीजा में किसी भी कंपनी को 2.7% से अधिक वीजा नहीं दिया जा सकता। वित्त वर्ष 2024 में कुल वीजा में अमेजन का हिस्सा सबसे अधिक 2.7% था। उसके बाद कॉग्निजेंट 2%, इंफोसिस 1.8%, TCS 1%, IBM 1%, HCL टेक और माइक्रोसॉफ्ट 0.9% और गूगल 0.7 का नंबर रहा। नए जारी वीजा में भारतीय कंपनियों को केवल 7299 वीजा मिले थे। पिछले एक दशक में कॉस्ट 2000% तक बढ़ने के साथ भारतीय कंपनियों ने इस वीजा का उपयोग 55% तक घटा दिया है।

विदेश जाने वाले छात्रों को गाइड करने वाले करियर काउंसलर मोहन तिवारी ने कहा, ‘मिनिमम सैलरी बढ़ाने से अमेरिका जाने वाले स्किल्ड लोगों को फायदा ही होगा लेकिन यह भी हो सकता है कि अमेरिकी कंपनियां अमेरिका में बुलाकर काम कराने के बजाय भारत सहित दूसरे देशों में ऑफशोरिंग बढ़ा दें।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

पटना में जुटे 15 दल क्या बिगाड़ सकेंगे बीजेपी का खेल

June 24, 2023
बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ

पाक के कब्जे में BSF जवान, पत्नी बोली- ‘मन को थोड़ी शांति मिली’ !

May 2, 2025

टाइम्स दिनभर: ‘सिस्टम’ फेल…भविष्य से कब तक ‘खेल’?

June 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.