Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

कनाडा में हिंदू PM! जस्टिन ट्रूडो की जगह ये भारतीय बन सकती हैं नई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 7, 2025
in विश्व
A A
Anita Anand
17
SHARES
567
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की घोषणा के बाद, उनके संभावित उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. चर्चा है कि भारतीय मूल की नेता अनीता आनंद प्रधानमंत्री पद की मजबूत दावेदार हैं. ट्रूडो ने लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि, पार्टी के नए नेता चुने जाने तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे.

तमिलनाडु और पंंजाब से है नाता

इन्हें भी पढ़े

ukraine-russia

BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…

September 12, 2026
UAE-Iran

UAE-ईरान हैंडशेक ने पूरी दुनिया को चौंकाया, क्या दिल्ली से निकलेगा सुलह का रास्ता?

September 12, 2026
brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
Prince Rahim Aga Khan V

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

September 11, 2026
Load More

कनाडा की वर्तमान परिवहन और अंदरूनी व्यापार मंत्री अनीता आनंद का जन्म नोवा स्कोटिया के केंटविले में हुआ था. उनके माता-पिता, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, भारतीय चिकित्सक थे. उनके पिता तमिलनाडु से थे और माता पंजाब से थीं. अनीता की दो बहनें हैं, गीता आनंद जो टोरंटो में वकील हैं, और सोनिया आनंद जो मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में चिकित्सक और शोधकर्ता हैं.

पहली बार 2019 सांसद चुनी गई थी अनीता

1985 में ओंटारियो जाने के बाद, अनीता ने अपने पति जॉन के साथ मिलकर ओकविले में अपने चार बच्चों का पालन-पोषण किया. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है. पहली बार 2019 में ओकविले से सांसद चुनी गई अनीता ने 2019 से 2021 तक सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री के रूप में कार्य किया. इसके बाद वह ट्रेजरी बोर्ड और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री भी रहीं. सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री रहते हुए उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान, कनाडा के लोगों को वैक्सीन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और रैपिड टेस्ट मुहैया कराने के लिए महत्वपूर्ण अनुबंध समझौते किए थे. राष्ट्रीय रक्षा मंत्री बनने पर, उन्होंने सेना में यौन दुराचार के प्रति सख्त कदम उठाए. रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान, उन्होंने यूक्रेनी सैनिकों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ कीव को व्यापक सैन्य सहायता भी प्रदान की.

टोरंटो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रही हैं अनीता

सितंबर 2024 में, अनीता आनंद को ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ परिवहन मंत्री भी नियुक्त किया गया. राजनीति के साथ-साथ अनीता की पहचान एक विद्वान, वकील और शोधकर्ता के रूप में भी है. उन्होंने टोरंटो यूनिवर्सिटी में कानून की प्रोफेसर रहते हुए, निवेश संरक्षण और कॉर्पोरेट प्रशासन में जेआर किंबर चेयर का पद संभाला. इसके अलावा, वे एसोसिएट डीन और मैसी कॉलेज के गवर्निंग बोर्ड की सदस्य भी रही हैं. अनीता रोटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में कैपिटल मार्केट्स इंस्टीट्यूट में नीति और अनुसंधान की निदेशक भी रही हैं. उन्होंने येल लॉ स्कूल, क्वीन्स यूनिवर्सिटी और वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में भी कानून पढ़ाया है.

अनीता आनंद ने क्वीन्स यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल स्टडीज में बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स), ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ज्यूरिसप्रूडेंस में बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स), डलहौजी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ लॉ और टोरंटो यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

उत्तराखंड की अस्मिता का प्रश्न, स्थायी राजधानी गैरसैंण को लेकर दिल्ली में गरजा जन-सैलाब

September 23, 2025

पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी का खूब हुआ सत्कार

January 28, 2024
Big tricolor hoisted on Indian High Commission in London

खालिस्तानियों को करारा जवाब है लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर लहराता विशाल तिरंगा

March 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में कराएं कार का इंश्योरेंस, ऐसे मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
  • देश के 7 प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जहां चढ़ता है खूब चढ़ावा!
  • अब आपकी जमीन का भी बनेगा आधार, सबकुछ होगा डिजिटल, नई स्‍कीम लॉन्‍च!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.