Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

टाटा ग्रुप ने बंद कर दी वर्षों पुरानी ये परंपरा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 7, 2025
in व्यापार
A A
tata group
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने बड़ा बदलाव किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा संस ने समूह की सभी कंपनियों के प्रबंधन को ऋण और देनदारियों का स्वतंत्र रूप से प्रबंधन करने का निर्देश दिया है. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टाटा समूह की कंपनियां ऋण और देनदारियों के प्रबंधन के लिए नया वित्तीय तरीका अपनाने जा रही हैं, इसलिए वे अब बैंकों को लेटर ऑफ कंफर्ट और क्रॉस-डिफॉल्ट क्लॉज देने के पुराने तरीके का पालन नहीं करेंगी, क्योंकि टाटा संस ने इस परंपरा को बंद कर दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा संस ने कथित तौर पर ऋणदाताओं यानी बैंकों को बताया है कि भविष्य में नए व्यवसायों को पूंजी का आवंटन इक्विटी निवेश और आंतरिक स्रोतों के माध्यम से होगा, जिसमें बड़े पैमाने पर समूह की लिस्टेड कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से लाभांश का योगदान होगा.

इन्हें भी पढ़े

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
Post Office

FD जैसी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

August 22, 2026
AI model 'Param-2

रोटी, कपड़ा और मकान के बाद क्या अब AI बन रहा असल जरूरत!

August 21, 2026
business delhi

दिल्ली में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी रफ्तार!

August 21, 2026
Load More

वर्तमान में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टाटा कंज्यूमर जैसी पुरानी सूचीबद्ध कंपनियां अपने ऋण को स्वतंत्र रूप से मैनेज कर रही हैं, जबकि टाटा समूह के नए व्यवसाय जैसे टाटा डिजिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एयर इंडिया पूंजी आवंटन के लिए टाटा संस पर निर्भर हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि जब ये कंपनियां भी महत्वपूर्ण स्केल पर पहुंच जाएंगी तो अपनी पूंजी आवश्यकताओं का प्रबंधन स्वयं करेंगी.

इसके अलावा, टाटा संस अपने नए व्यवसायों को और अधिक प्रॉफिटेबल बनाने के लिए कदम उठा रहा है. हाल ही में एनआईटी त्रिची के ग्लोबल एलुमनाई मीट में बोलते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा संस एयर इंडिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष श्रेणी की एयरलाइन में बदलने के लिए पूरी तरह से समर्पित है. टाटा समूह ने 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहित किया था.

पिछले साल नवंबर की शुरुआत में, एयर इंडिया-विस्तारा विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस ने संयुक्त उद्यम में अतिरिक्त 3,194.5 करोड़ रुपये डालने की योजना बनाई थी. हालांकि, बोइंग और एयरबस जैसी विमान निर्माता कंपनियों से डिलीवरी में देरी के कारण एयर इंडिया फिलहाल विमानों की कमी का सामना कर रही है.

टाटा डिजिटल में पूंजी लगाने की योजना

टाटा संस ने 2025 की पहली तिमाही तक अपने डिजिटल उद्यम, टाटा डिजिटल में पूंजी लगाने की भी योजना बनाई है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब टाटा डिजिटल अपने स्टैंडअलोन आधार पर धीरे-धीरे अपने घाटे को कम कर रहा है. कंपनी का स्टैंडअलोन घाटा वित्त वर्ष 2023 में 1,370 करोड़ रुपये से घटकर वित्त वर्ष 2024 में 1,201 करोड़ रुपये रह गया. इसका टर्नओवर भी सकारात्मक रहा. यह वित्त वर्ष 2023 में 204.3 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 420.5 करोड़ रुपये हो गया.

सेमीकंडक्टर में 18 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना

इसी तरह, टाटा संस अपने इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए दो वर्षों में नौ प्लांट स्थापित करने और सेमीकंडक्टर में 18 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है. हाल ही में एनआईटी त्रिची में एक कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन ने कहा, ““हम सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण में सटीक विनिर्माण में हैं. हमारा होसुर प्लांट 2025 में और सेमीकंडक्टर प्लांट 2026 में चालू हो जाना चाहिए.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Squadron Leader Kanwaldeep Mehra

देश के स्क्वाडर्न लीडर कंवलजीत मेहरा, जिन्हें पाक सेना खोज न सकी !

May 28, 2025
PM Modi

मोदी 3.0 : ऑपरेशन सिंदूर से टैक्स कट तक, भारत की नई उड़ान !

June 9, 2025
Pandit Haridatt Sharma Foundation

‘पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन’ ने डॉ. मीनू बल को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए किया सम्मानित

March 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका
  • अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2026 का उद्घाटन किया, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.