Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अपनी ये खतरनाक मिसाइल अपग्रेड कर रहा यूक्रेन, दायरे में आएगा क्रेमलिन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 7, 2025
in विश्व
A A
trembita missile
16
SHARES
548
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आने वाले 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक रूप से अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कमान संभाल लेंगे। राष्ट्रपति बनते ही उनके सामने जो बड़े मुद्दे होंगे। उनमें रूस-यूक्रेन युद्ध भी है।चूंकि ट्रंप यह युद्ध बंद कराने की बात कह चुके हैं।ऐसे में वह सीजफायर या पीस डील के लिए पहल कर सकते हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी संकेत दिया है कि युद्ध खत्म करने के लिए। ट्रंप के साथ बातचीत करने में उन्हें कोई परेशान नहीं है।

लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी क्या ऐसा सोचते हैं? युद्ध रोकने के लिए वह क्या किसी शांति समझौते की पहल करेंगे। यूक्रेन की सैन्य तैयारियों को देखते हुए फिलहाल ऐसा तो नहीं लगता।इसकी एक वजह भी है।एक रिपोर्ट आई है जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन अपनी एक ऐसी मिसाइल तैयार करने में तेजी से जुटा है।जो मास्को तक मार कर सकती है।

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
Amazon joins hands with PM Modi

अमेजन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ, भारत में अरबों का निवेश करेगी कंपनी

June 25, 2026
india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
Load More

क्रूज मिसाइल है ट्रेमबिटा

टेलिग्राफ यूके की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस की राजधानी मास्को तक मार करने के लिए यूक्रेन अपनी क्रूज मिसाइल ट्रेमबिटा को अपग्रेड कर रहा है। अभी इस क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता 145 किलोमीटर है लेकिन इसका अपग्रेडेड वर्जन 650 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकेगा।यूक्रेन इस मिसाइल का अपग्रेडेड वर्जन अगर तैयार कर लेता है। तो दो बड़ी बातें यूक्रेन के पक्ष में जाएंगी।

एक तो उसके पास अपनी मिसाइल होगी जो कि रूस के अंदरूनी इलाकों तक मार कर सकेगी।दूसरा लॉन्ग रेंज की मिसाइलों के लिए उसे अमेरिका और नाटो देशों पर निर्भर नहीं रहना होगा।.इस मिसाइल की रेंज में मास्को स्थित क्रेमलिन जहां पुतिन बैठते हैं और रूस के अन्य महत्वपूर्ण सैन्य एवं कारोबारी प्रतिष्ठान आ जाएंगे।यह मिसाइल यूक्रेन के लिए एक मजबूत डेटरेंट का काम करेगी।

तेजी से उन्नत कर रहा अपनी मिसाइल

जाहिर है कि इस मिसाइल के तैयार हो जाने के बाद।पुतिन यूक्रेन की रेंज में आ जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन इस क्रूज मिसाइल को उन्नत बनाने के लिए तेजी से काम पर लगा है।युद्ध जिस तरह से आगे खिंच रहा है। और रूस जिस तेजी और आक्रामकता से युद्ध में आगे बढ़ रहा है। उसे देखते हुए यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों की जरूरत महसूस हो रही है। यूक्रेन के पास लंबी दूरी की मिसाइलें होंगी तो वह हथियारों का उत्पादन करने वाली रूसी कंपनियों को निशाना बनाकर मास्को की युद्ध की तैयारियों को पटरी पर उतार सकता है।

युद्ध में अमेरिकी, ब्रिटेन की मिसाइलों का इस्तेमाल

अभी युद्ध में यूक्रेन अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से दिए गए लॉन्ग रेंज वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है।अमेरिका ने उसे अपनी आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम जिसे ATACMS कहा जाता है।.और ब्रिटेन ने अपनी स्टॉर्म शैडो मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत दी है।यूक्रेन के पास फ्रांस की स्कॉल्प ईजी मिसाइल भी है।यूक्रेन। रूस के खिलाफ इन मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है।लेकिन आगे यानी 20 जनवरी के बाद क्या वह ऐसा कर पाएगा। इस पर संदेह है।राष्ट्रपति बनने के बाद हो सकता है कि ट्रंप अमेरिकी मिसाइलों के इस्तेमाल पर रोक लगा दें।अमेरिका अगर पीछे हटा तो ब्रिटेन और फ्रांस भी अपने हाथ पीछे खींच सकते हैं। फिर यूक्रेन के पास लंबी दूरी की मिसाइलों के लिए विकल्प नहीं बचेगा।लॉन्ग रेंज की मिसाइल अगर चाहिए तो उसे अपनी मिसाइल खुद तैयार करनी होगी।

रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज किए

यही नहीं, कुछ दिन पहले कीव इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट में कहा गया कि यूक्रेन के पास जो अमेरिकी ATACMS मिसाइलें हैं।उसमें तेजी से कमी आ रही है। रिपोर्ट में अमेरिकी सेना के दो सीनियर अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि।राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस के अंदरूनी इलाके में मार करने में सक्षम मिसाइलों के इस्तेमाल की जब इजाजत दी।तो उस समय यूक्रेन के पास करीब 50 ATACMS मिसाइलें थीं। यूक्रेन द्वारा लंबी दूरी की मिसाइल विकसित करने की रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब रूस ने यूक्रेन के शहरों पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। इसके अलावा उसने अपनी मिसाइलों और ड्रोन का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है।सीएनएन की 27 दिसंबर की रिपोर्ट में कहा गया कि बीते जनवरी से लेकर सितंबर तक रूस ने टटारस्टान स्थित सेज में 5760 शाहेद ड्रोन तैयार किए।

अल्पाइन हॉर्न के नाम पर मिसाइल का नाम

आइए अब जानते हैं कि यह ट्रेमबिटा क्रूज मिसाइल है क्या। तो इसका नामकरण यूक्रेन के अल्पाइन हॉर्न पर है। यह मिसाइल पहली बार 2023 में दुनिया के सामने आई।इसे द्वितीय विश्व युद्ध की जर्मन सिक्स मिसाइल का छोटा और आधुनिक वर्जन माना जाता है। इसमें जेट इंजन और जीपीएस सिस्टम लगा है।इस मिसाइल का वजन 200 पाउंड और लंबाई सात फीट है।इसे रैंप से फायर किया जा सकता है। खास बात यह है कि प्लसजेट इंजन लगा होने से यह मिसाइल प्रतिघंटे 400 किलोमीटर का रफ्तार पकड़ सकती है। रफ्तार जहां इस मिसाइल की खासियत है तो इसकी आवाज इसकी कमजोरी। यह दागे जाने पर 100 डीबी का शोर पैदा करती है।यह शोर इसे दुश्मन के एयर डिफेंस का आसान टारगेट बना देता है।

यूक्रेन के फायर पावर में होगा इजाफा

टेलिग्राफ की रिपोर्ट कहती है कि इस मिसाइल के तैयार हो जाने पर यूक्रेन के फायर पावर में गजब का इजाफा हो जाएगा।इसकी सफलता के बाद यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना होगा।वह इसे बनाने में आत्मनिर्भर हो जाएगा।यही नहीं इस मिसाइल के निर्माण में बहुत तकनीकी पेचदीगियां नहीं हैं और इस मिसाइल की लागत बहुत कम है। हालांकि, इसमें अमेरिकी और नाटो देशों की मिसाइलों जैसी सटीकता और ताकत तो नहीं है। फिर भी यह रूस के काफी भीतर उसके संयंत्रों को निशाना बना सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि एक ट्रेमबिटा मिसाइल 10,000 अमेरिकी डॉलर में तैयार हो जाती है जबकि एक अमेरिकी ATACMS मिसाइल की लागत 10 लाख डॉलर से अधिक है।लागत के हिसाब ट्रेमबिटा बहुत सस्ती है।यूक्रेन इसे हजारों की संख्या में बना सकता है।रिपोर्ट ऐसी भी है कि यूक्रेन की योजना 3,000 ट्रेमबिटा मिसाइल बनाने की है।

जाहिर है कि लंबी दूरी की ट्रेमबिटा मिसाइल। यूक्रेन की सैन्य ताकत में काफी इजाफा करेगी। रूसी राजधानी मास्को, उसके कई बड़े शहर और संयंत्र इसकी जद में आ जाएंगे। इसमें आधुनिक लंबी दूरी वाली मिसाइलों जैसी सटीकता भले ही न हो लेकिन यह रक्षा एवं कारोबारी संयंत्र जैसे रूस के बड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकती है।.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
रिश्वत

चुनावी साल में ‘कमीशन’ का आरोप कैसे बना 3 राज्य सरकारों के लिए सिरदर्द?

June 3, 2023
amit shah

आपातकाल का काला अध्याय याद दिलाता है कि लोकतंत्र की रक्षा कितनी जरूरी है : अमित शाह

June 24, 2025
Sripanchadashnam Juna Akhara

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े से कांवड़ यात्रा में मुसलमानों के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान

June 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.