Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आम आदमी पार्टी के इन बड़े नेताओं पर कितना कर्ज है?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 17, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
kejriwal resignation
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. चुनावी हलफनामों के मुताबिक आप के टॉप-10 में से 7 नेता कर्ज में डूबे हैं. सबसे ज्यादा सत्येंद्र जैन पर 13 करोड़ रुपए का कर्ज है. मनीष सिसोदिया परिवार पर 1.5 करोड़ तो अवध ओझा पर 1 करोड़ रुपए का कर्ज है.

हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री गोपाल राय पर एक भी रुपए का कर्ज नहीं है.

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
Load More

सिसोदिया परिवार पर 1.54 करोड़ का कर्ज

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की कुल संपत्ति करीब 1.5 करोड़ के आसपास है. इनमें 50 लाख की चल और 1 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है. हालांकि, सिसोदिया पर 1.54 करोड़ रुपए का कर्ज है.

चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामा में कहा गया है कि मनीष सिसोदिया की पत्नी ने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए 3 लोगों से 1.54 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है. यह कर्ज नकद में लिया गया है.

2020 में मनीष सिसोदिया पर एक भी रुपए का कर्ज नहीं था. उस वक्त उनकी संपत्ति करीब 93 लाख थी.

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर 13 करोड़ का कर्ज

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर से शकूर बस्ती सीट से मैदान में हैं. जैन ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन पर करीब 13 करोड़ का कर्ज है. यह कर्ज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जुड़ा है. जैन के मुताबिक आईटी ने टैक्स मामले में उन पर 13 करोड़ का ड्यू तैयार किया है, जो अदालत में पेंडिंग है.

सत्येंद्र जैन अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं. सरकार में उनके पास स्वास्थ्य जैसा अहम महकमा था. चुनावी हलफनामे के मुताबिक जैन के पास करीब 7.5 करोड़ की संपत्ति है. इनमें 2 करोड़ चल और 4.5 करोड़ अचल संपत्ति है.

सोमनाथ भारती पर 13 लाख का कर्ज

मालवीय नगर से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती पर 13 लाख रुपए का कर्ज है. सोमनाथ भारती के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 2 करोड़ रुपए की संपत्ति है. इनमें 1 करोड़ की चल और 1 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल हैं.

भारती ने 13 लाख रुपए का ऑटो लोन लिया है. यह लोन 2025 में लिया गया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में सोमनाथ भारती पर 15 लाख का कर्ज था. भारती दिल्ली सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं.

भारद्वाज पर 46 तो इमरान पर 41 लाख का लोन

मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ रहे हैं. यह तीसरी बार है, जब सौरभ को आप ने यहां से टिकट दिया है. सौरभ भारद्वाज पर 46 लाख का लोन है. यह लोन ऑफिस से जुड़ा है. चुनाव आयोग के हलफनामे के मुताबिक सौरभ भारद्वाज पर ऑफिस को लेकर एसबीआई की शाखा ने 46 लाख का नोटिस दे रखा है. यह मामला अभी पेंडिंग है.

सौरभ भारद्वाज के पास करीब 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है. इनमें चल के रूप में 62 लाख रुपए और अचल के रूप में 85 लाख रुपए शामिल हैं. बल्लीमारान सीट से चुनाव लड़ रहे एक और मंत्री इमरान हुस्सैन पर 46 लाख का लोन है. इमरान पर कार लोन है. वहीं इमरान के पास करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

उपाध्यक्ष राखी बिरलान पर 17 लाख का कर्ज

विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिरलान मादीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं. राखी बिरलान पर 17 लाख का लोन है. यह लोन एक प्राइवेट बैंक से लिया गया है. बिरलान ने अपनी संपत्ति 26 लाख रुपए घोषित की है. उनके पति के पास 12 लाख रुपए की चल संपत्ति है.

वहीं शिक्षक से राजनीति में आए अवध ओझा पर 1 करोड़ रुपए का कर्ज है. अवध ओझा ने यह कर्ज प्रॉपटी और गोल्ड लोन के तौर पर बैंक से लिया है.

70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है आम आदमी पार्टी

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ रही है. दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 विधायकों की जरूरत होती है. 2020 में आम आदमी पार्टी को 62 और 2015 में 67 सीटों पर जीत मिली थी.

इस बार दिल्ली में आप का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है, लेकिन ओल्ड ग्रैंड कांग्रेस पूरी लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटी है. दिल्ली की 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान प्रस्तावित है. 8 को वोट गिने जाएंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
General Bhuvan Chandra Khanduri

दिल्ली में मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

May 27, 2026
अयोध्या राम मंदिर के लिए पुजारियों की निकाली भर्ती

क्या अदालत का फ़ैसला समलैंगिक के प्रति भारतीय संस्कृति की जीत?

October 23, 2023
donald trump

ईरान मुद्दे पर ट्रंप का पलटवार, प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों को बताया देशहित के खिलाफ

June 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.