Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

487 भारतीयों को निकालना चाहता है अमेरिका, भेजी 295 लोगों की लिस्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 7, 2025
in विश्व
A A
America deport Indian people
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत को 295 लोगों की एक लिस्ट भेजी है, जिनकी नागरिकता की पुष्टि होने के बाद उन्हें भारत वापस भेजा जाएगा। ये लोग उन 487 व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका से निकाला जाना है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होने एक बयान देते हुए कहा कि अमेरिका से भेजे जाने के लिए 487 भारतीय नागरिकों को चिह्नित कर लिया गया है और 295 लोगों का विवरण भारत के साथ शेयर किया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है।

विदेश सचिव ने कहा, “यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसे विदेश मंत्री ने कल संसद में भी स्पष्ट किया था। भारत को एक असहयोगी देश कहना उचित नहीं होगा। कोई भी देश यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि जिन्हें वापस भेजा जा रहा है वे व्यक्ति उसके ही नागरिक हैं या नहीं। इससे जुड़े कानूनी और सुरक्षा से संबंधित मुद्दे भी होते हैं।”

इन्हें भी पढ़े

brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
Prince Rahim Aga Khan V

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

September 11, 2026
PM Modi

9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर पीएम मोदी ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया

September 11, 2026
donald trump

आधी कीमत पर बिकेगा पेट्रोल-डीजल? ट्रंप ने किया क्रूड ऑयल सस्ता करने का वादा

September 8, 2026
Load More

उन्होंने बताया कि अमेरिका ने 487 संभावित भारतीय नागरिकों के निर्वासन की जानकारी दी थी। भारत सरकार ने इस संबंध में अधिक जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में अमेरिका ने 298 व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि भारत इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरत रहा है और अमेरिकी अधिकारियों के साथ संवाद कर रहा है।

सैन्य विमान से निर्वासन पर प्रतिक्रिया

भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने हथकड़ी लगाकर अवैध प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर अमेरिका के समक्ष चिंता व्यक्त की है और इस तरह के व्यवहार से बचा जा सकता था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री की यह टिप्पणी अमेरिका द्वारा अवैध भारतीय प्रवासियों को सैन्य विमान में 40 घंटे की उड़ान के दौरान हथकड़ी लगाकर वापस भेजे जाने पर मचे बवाल के बीच आई है। मिस्री ने प्रवासियों को भेजे जाने से संबंधित प्रश्नों पर कहा, ‘‘हमने अपनी चिंताओं से अमेरिका को अवगत कराया है कि इस प्रकार के व्यवहार से बचा जा सकता है।’’

विदेश सचिव ने कहा कि हथकड़ी लगाकर अवैध प्रवासियों को वापस भेजने की अमेरिकी नीति 2012 से ही लागू है। विदेश सचिव से जब पूछा गया कि क्या भारत ने 2012 में हथकड़ी लगाकर अवैध प्रवासियों को वापस भेजने पर अपना विरोध दर्ज कराया था, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई विरोध जताया गया था। हमारे पास आपत्ति के संबंध में कोई रिकॉर्ड नहीं है।’’ मिस्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा बृहस्पतिवार को संसद में दिए गए बयान का हवाला दिया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
campaign launched

उत्तराखंड: चमोली के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में नशा मुक्ति अभियान, सैकड़ों लोगों ने लिया संकल्प

January 16, 2026
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें

December 6, 2022

केजरीवाल सरकार का एंटी डस्ट कैंपेन शुरू, बनाई विशेष कार्ययोजना

October 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.