Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

हिंदुओं के लिए नर्क बना बांग्लादेश, दर्जनों का कत्ल, तोड़ डाले 152 मंदिर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 7, 2025
in विश्व
A A
attacks on Hindus in Bangladesh
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बांग्लादेश में पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद से बांग्लादेश में हालात अब तक बेहतर नहीं हो पाए हैं। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार ने भले ही खुद को क्लीन चिट दे दिया हो पर बीते छह महीनों में बांग्लादेश अल्पसंख्यकों के लिए नर्क बन गया है। भारत सरकार ने हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर बार-बार बांग्लादेश को चेतावनी भी दी है, हालांकि बीते दिनों बंगबंधु मुजीबुर रहमान के घर हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं ने यूनुस सरकार की पोल एक बार फिर खोल दी है। इस बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों को लेकर कुछ आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक बीते साल अगस्त के बाद से हुई हिंसक घटनाओं में अब तक दर्जनों हिंदुओं की मौत हो चुकी है।

सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि पिछले साल 5 अगस्त से बांग्लादेश में 23 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। सरकार ने बताया कि कम से कम 152 हिंदू मंदिरों पर हमले भी हुए हैं। सरकार ने कहा है कि भारत इन घटनाओं को गंभीरता से ले रहा है। लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री (MoS) कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, “पिछले दो महीनों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों की 76 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं बीते अगस्त से 23 हिंदुओं की मौत हुई है और हिंदू मंदिरों पर हमले की 152 घटनाएं सामने आई हैं।

इन्हें भी पढ़े

iran war

ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा

November 12, 2026
Israel

अब और घातक होगी इजरायल की सैन्य ताकत!

November 12, 2026
Russia Occupied Ukraine

क्या भारत के हाथों खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

November 11, 2026
Cyclone Tej

अगले 48 घंटे में दबे पांव आएगा तूफान सेमपाका, इन इलाकों में अलर्ट जारी

November 7, 2026
Load More

भारत रख रहा है नजर

कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर नजर रख रही है और बांग्लादेश सरकार के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है। राज्य मंत्री ने कहा, “9 दिसंबर को विदेश सचिव ने बांग्लादेश दौरे पर हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता की बात दोहराई थी। 10 दिसंबर 2024 को बांग्लादेश सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों से संबंधित 88 मामलों में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद में 1254 घटनाओं की पुष्टि की है।”

यूनुस सरकार का अलग ही दावा

इससे पहले यूनुस की सरकार ने दुनियाभर में हो रही आलोचनाओं के बाद हिंदुओं पर हो रहे हमलों की सुध ली थी। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के एक संयुक्त मंच ने यह बताया था कि अगस्त से दिसंबर तक 174 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं दर्ज की गई हैं जिनमें 23 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। हालांकि मोहम्मद यूनुस की सरकार ने इस आरोप के जवाब में कहा है कि पुलिस ने जांच करवाई और निष्कर्ष निकला कि किसी भी हत्या में सांप्रदायिक एंगल नहीं है। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस के दावा किया कि बीते साढ़े चार महीनों में किसी भी व्यक्ति की सांप्रदायिक कारणों से मौत नहीं हुई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

उपचुनाव में चिराग के शानदार प्रदर्शन से बढ़ी उम्मीद

November 4, 2021
UPSC Civil Services

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कौन रहा टॉपर?

April 22, 2025
Gyanesh Kumar

विश्लेषण: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर युवाओं से अपील, नारे नहीं, प्रमाण के आधार पर बनाएं राय

October 13, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.