Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में CM समेत 7 विधायक बनेंगे मंत्री, किन्हें ‘पावर’ दे सकती है भाजपा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 13, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
delhi bjp
20
SHARES
674
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद सरकार गठन का इंतजार है। रविवार को नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। दिल्ली में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों समेत अधिकतम 7 लोगों को ‘कुर्सी’ मिल सकती है। भाजपा की ओर से फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन मंत्रिमंडल को लेकर कई चेहरों को लेकर चर्चा तेज है। कैबिनेट के जरिए पूर्वांचली, महिला, जाट, दलित आदि को साधने की कोशिश की जा सकती है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री बन सकते हैं। प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट समेत कुछ नेताओं को कुर्सी मिलने की संभावना सबसे अधिक बताई जा रही है। इन्हें मुख्यमंत्री नहीं तो मंत्री पद मिलना लगभग तय माना जा रहा है। जाट समुदाय से आने वाले प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराया है। ‘आप’ सरकार में मंत्री रह चुके कैलाश गहलोत की भी दावेदारी मजबूत है, जिन्होंने चुनाव के बीच केजरीवाल को बड़ा झटका दिया और इस बार भाजपा के टिकट पर बिजवासन से जीते हैं। भाजपा ने इस बार जाट बहुल 10 सीटों पर जीत हासिल की है।

इन्हें भी पढ़े

cm rekha gupta

आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!

September 11, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
congress

बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

September 10, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में बनेगा अपना SDRF, आपदाओं से निपटने के लिए तैयार होगी 1100 जवानों की स्पेशल बटालियन

September 10, 2026
Load More

‘आप’ लहर में भी रोहिणी सीट से जीतते रहे विजेंद्र गुप्ता अहम दावेदार हैं। वैश्य समाज से आने वाले विजेंद्र गुप्ता ‘आप’ सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक लगातार संघर्ष करते रहे। वहीं, 40 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी वाली सीट मुस्तफाबाद से जीत हासिल करने वाले मोहन सिंह बिष्ट को भी मंत्री पद मिलने की संभावना है।

वह छह बार के विधायक हैं। बिष्ट को यदि मंत्री नहीं बनाया गया तो विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिल्ली में उत्तराखंड से जुड़े लोगों की अच्छी आबादी है और बिष्ट के अलावा पटपड़गंज सीट से तेज तर्रार युवा नेता रवि नेगी ने भी जीत हासिल की है। नेगी ने पिछली बार जहां मनीष सिसोदिया की नाक में दम कर दिया था तो इस बार उन्होंने यहां अवध ओझा को मात दी है। ऐसे में नेगी की चर्चा भी तेज है। हाल ही में वह तब चर्चा में आ गए थे जब मंच पर पीएम मोदी ने तीन बार उनके पैर छू लिए। नेगी के पैर छूने के बाद पीएम ने ऐसा किया था।

दलित और महिला मंत्री के रूप में इनका नाम

कैबिनेट में एक महिला और एक दलित चेहरे का शामिल होना तय है। सौरभ भारद्वाज को हराने वाली शिखा राय और शालीमार बाग से जीत हासिल करने वाली रेखा गुप्ता प्रमुख हैं। भाजपा की चार महिला नेता इस बार विधायक बनी हैं। शिखा और रेखा गुप्ता के अलावा वजीरपुर में पूनम शर्मा और नजफगढ़ में नीलम पहलवान ने कमल खिलाया है।

दिल्ली में दलित समुदाय के लिए 12 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से 4 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा मंगोलपुरी, त्रिलोकपुरी, बवाना और मादीपुर जीतने में कामयाब रही। बवाना सीट से जीत हासिल करने वाले रविंद्र इंद्राज सिंह और मादीपुर में राखी बिड़लान को हराने वाले कैलाश गंगवाल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

पूर्वांचली चेहरा कौन होगा?

भाजपा को 48 सीटों पर मिली जीत में पूर्वांचलियों का अहम योगदान है। भाजपा ने इस बार करीब 17 ऐसी सीटों पर जीत हासिल की है, जिन पर पूर्वांचलियों की अच्छी आबादी है। ऐसे में चर्चा तो यह भी कि किसी पूर्वांचली को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री नहीं भी बना तो डिप्टी सीएम या मंत्री पद मिलना तय है। पूर्वांचली चेहरे के तौर पर अभय वर्मा का नाम सबसे आगे है। लक्ष्मीनगर से जीते अभय वर्मा मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। विकासपुरी विधानसभा सीट से जीते पंकज कुमार सिंह और संगम विहार में दिनेश मोहनिया का परास्त करने वाले पंकज चौधरी भी दावेदारों की सूची में हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vijayadashami

हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व

October 24, 2023
पीएम नरेंद्र मोदी- नितिन नवीन

सम्मान का असली अर्थ-पीएम मोदी ने माला खुद पहनने के बजाय नए अध्यक्ष को पहनाकर दिया बड़ा संदेश

May 4, 2026
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई, क्या सिद्धारमैया की बराबरी कर पाएंगे डीके शिवकुमार?

May 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.