Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत को मिलने वाला है दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 15, 2025
in राष्ट्रीय
A A
f-35 fighter jet
16
SHARES
528
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका भारत को एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट बेचेगा. अगर ऐसा होता है तो भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास यह आधुनिक तकनीक वाला फाइटर जैट होगा. ट्रंप ने वॉशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,’इस साल से हम भारत को कई अरब डॉलर के हथियार बेचने जा रहे हैं. हम भारत को एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट देने का रास्ता भी साफ कर रहे हैं.’

US को तकनीक चोरी का लगा रहता है डर

इन्हें भी पढ़े

cyber

BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

September 11, 2026
brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
Prince Rahim Aga Khan V

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

September 11, 2026
brics delhi

ब्रिक्स क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं? दुनिया की नजरें भारत पर

September 11, 2026
Load More

हालांकि इस सौदे में कई अड़चनें आ सकती हैं. भारत के रूस के साथ अच्छे रक्षा संबंध हैं और अमेरिका उन देशों को एफ-35 बेचने में सावधानी बरतता है जहां से इसकी तकनीक लीक होने का खतरा हो सकता है. इसी वजह से अमेरिका ने तुर्की को एफ-35 देने से मना कर दिया था, क्योंकि उसे डर था कि रूस इसकी तकनीक चुरा सकता है.

F35 की डील बेहद मुश्किल

एफ-35 की बिक्री में कई साल लग सकते हैं क्योंकि यह एक बेहद मुश्किल प्रक्रिया है. भारत ने 2008 से अब तक अमेरिका से 20 अरब डॉलर से ज्यादा के रक्षा उपकरण खरीदे हैं.’ पिछले साल अमेरिका ने भारत को लगभग 4 अरब डॉलर के ड्रोन, मिसाइल और बम बेचने की मंजूरी दी थी. यह सौदा भारत को रूस से दूर करने की अमेरिका की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. क्योंकि भारत ने 2018 में रूस से S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदा था.

क्यों खास है अमेरिका का F35 फाइटर जैट?

एफ-35 एक बेहद अत्याधुनिक स्टील्थ मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसे लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है. इसे तीन वेरिएंट्स में डिज़ाइन किया गया है ताकि यह अलग-अलग सैन्य आवश्यकताओं को पूरा कर सके.

F-35 के वेरिएंट्स

➤ F-35A – पारंपरिक टेकऑफ और लैंडिंग के लिए, वायुसेना के लिए.

➤ F-35B – वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग (VTOL) की क्षमता, मरीन कॉर्प्स के लिए.

➤ F-35C – एयरक्राफ्ट कैरियर ऑपरेशंस के लिए, नेवी के लिए.

किन-किन देशों पास है F-35?

अमेरिका, यूके, इज़राइल, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इटली, नॉर्वे, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, कनाडा समेत कई देश एफ-35 का इस्तेमाल कर रहे हैं.

एफ-35 की प्रमुख विशेषताएं

स्टील्थ टेक्नोलॉजी: यह रडार से बचने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे इसे दुश्मन के इलाके में बिना पकड़े ऑपरेट करने की क्षमता मिलती है.

मल्टीरोल क्षमता: एफ-35 हवा से हवा, हवा से ज़मीन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जैसे कई मिशन कर सकता है.

अत्याधुनिक एवियोनिक्स: इसमें एडवांस्ड सेंसर, डेटा लिंक और फ्यूजन टेक्नोलॉजी हैं, जिससे पायलट को जंगी क्षेत्र की पूरी जानकारी मिलती है.

सुपरसोनिक स्पीड: यह 1.6 मैक (1931 किमी/घंटा) तक की स्पीड से उड़ान भर सकता है.

वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग (VTOL) (F-35B में): यह खास वेरिएंट छोटे एयरक्राफ्ट कैरियर्स से भी ऑपरेट कर सकता है.

नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर: यह अन्य लड़ाकू विमानों, ड्रोन्स और जमीनी सिस्टम के साथ डेटा साझा कर सकता है, जिससे युद्ध में बढ़त मिलती है.

अत्याधुनिक हथियार प्रणाली: एफ-35 में AIM-120 AMRAAM मिसाइल, JDAM बम, ASRAAM मिसाइल आदि लगाए जा सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

(लखनऊ)अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात – अजय माकन

June 27, 2022
आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी रच देगी इतिहास, अगर कर जाए ये एक काम

November 4, 2022
CSIR-IHBT on Poshan Maitri Abhiyan

पोषण मैत्री अभियान पर सीएसआईआर-आईएचबीटी में हुआ सेमीनार का आयोजन

April 26, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.