Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कौन है वो शख्‍स, ज‍िनके ल‍िए पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 18, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
Qatar Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani
16
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 10 साल बाद भारत के दौरे पर आए हैं. उनकी दो द‍िवसीय भारत यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूती देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर अल-थानी भारत यात्रा पर पहुंचे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी उनकी आगवानी में प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे और स्वागत क‍िया. अल-थानी दुन‍ियाभर के सबसे अमीर देशों के नेता हैं. उनकी संपत्‍त‍ि का आंकड़ा सुनकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे. अल-थानी 3000 करोड़ के यॉच, 100 कमरों के सोने के महल और 500 गाड़ियों की पार्किंग समेत अकूत संपत्‍त‍ि के माल‍िक हैं.

इन्हें भी पढ़े

cyber

BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

September 11, 2026
brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
Prince Rahim Aga Khan V

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

September 11, 2026
brics delhi

ब्रिक्स क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं? दुनिया की नजरें भारत पर

September 11, 2026
Load More

प्रधानमंत्री मोदी ने ज‍िस तरह से शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्‍वागत क‍िया, उससे साफ द‍िखाई देता है क‍ि दोनों देशों के बीच संबंध‍ काफी अहम हैं. भारत यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई गणमान्य शख्‍स‍ियतों से मुलाकात कर सकते हैं. पहली बार वह भारत 2015 में आए थे.

इसके बाद अब वह दूसरी बार भारत यात्रा पर आएं हैं. इस बार के दौरे में वह व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और निवेश में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा शामिल है. विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर फोकस करते हुए कहा कि उनका रिश्ता ‘दोस्ती, व‍िश्‍वास और आपसी सम्मान’ पर ट‍िका है.

शेख तमीम का जन्‍म 1980 में हुआ और उन्‍होंने पढ़ाई लंदन के हैरो स्कूल और रॉयल मिलिट्री एकेडमी सैंडहर्स्ट से की. वह अपने पिता शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के सिंहासन छोड़ने के बाद 2013 में कतर के शासक बने. कतर के अमीर दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक के शासक हैं, क्योंकि कतर के पास काफी मात्रा में प्राकृतिक गैस और तेल भंडार हैं. मीड‍िया रिपोर्ट के अनुसार शेख तमीम की न‍िजी संपत्‍त‍ि करीब 20,000 करोड़ रुपये (2.4 अरब डॉलर) आंकी गई है.

उनके शाही परिवार अल-थानी की कुल संपत्ति करीब 27 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा मानी जाती है. शेख तमीम अपनी शानदार और लाइफस्‍टाइल के ल‍िए काफी मशहूर हैं. वह तमाम लग्जरी संपत्ति और कीमती चीजों के माल‍िक हैं. उनके पास दोहा रॉयल पैलेस और ओमान में एक नया विशाल एस्टेट. इसके अलावा करीब 3,300 करोड़ रुपये की कीमत वाला ‘कतारा’ नामक लक्जरी यॉट भी है. उनके पास बुगाटी, फेरारी और रॉल्‍स-रॉयस जैसी दुर्लभ और महंगी कारों का विशाल कलेक्शन है.

शेख तमीम महज राजनीति और बिजनेस तक सीमित नहीं हैं, वह खेल जगत में भी एक बड़ी शख्सियत हैं. उन्होंने साल 2004 में कतर स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट (QSI) की स्थापना की. 2011 में QSI ने फ्रांस के फेमस फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) को खरीदा. 2023 में QSI ने पुर्तगाल के SC ब्रागा क्लब में 21.7% हिस्सेदारी खरीदी.

शेख तमीम और उनकी फैम‍िली दोहा के शानदार रॉयल पैलेस में रहती है, इस मह‍ल को सोने से सजाया गया है. यहां पर 15 महल और 500 से ज्‍यादा कारों के ल‍िए पार्किंग की सुविधा दी गई है. 2019 में उन्‍होंने ओमान में एक शाही महल बनवाया. यह देखने में दोहा के रॉयल पैलेस से कम नहीं है.

शेख तमीम की इस यात्रा से भारत और कतर के व्यापारिक व रणनीतिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है. भारत, कतर से बड़ी मात्रा में एलएनजी (LNG) आयात करता है, और दोनों देशों के बीच ऊर्जा और निवेश को लेकर कई समझौते हो सकते हैं. इस यात्रा से भारत-कतर के संबंधों में नए आयाम जुड़ने और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की संभावना है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rajya Sabha

राज्यसभा से पारित हुआ ‘वंदे मातरम्’, अब राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी कानूनी कार्रवाई

July 29, 2026
population

जनगणना 2025: देश की तस्वीर को बनाएगा और सशक्त, यहां जानिए सभी सवालों के जवाब!

June 6, 2025

झण्डेवाला देवी मन्दिर में हुआ भगवान शंकर का रूद्राभिषेक, भक्तों की उमड़ी भीड़

August 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.