Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मोहल्ला क्लीनिक मामले में एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, भ्रष्टाचार पाए जाने पर होगी कार्रवाई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 22, 2025
in दिल्ली, राजनीति, राज्य
A A
mohalla clinics
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह शपथ लेने के एक दिन बाद पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं। पंकज सिंह के रडार पर सबसे पहले आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा चलाई गई मोहल्ला क्लीनिक योजना है। जिसको लेकर केजरीवाल सरकार ने बड़े दावे किए थे। अब उसी योजना के ऊपर पंकज सिंह की नजर बनी हुई। इसके लेकर उन्होंने विभाग के विशेष सचिव को निर्देश दिया है कि वो दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करें। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि अगर कोई भ्रष्टाचार या खामियां पाई जाती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सिंह ने कहा कि मैंने मोहल्ला क्लीनिकों पर एक बैठक की और विशेष सचिव स्वास्थ्य तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि कितने मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं, उनमें से कितने दिल्ली सरकार की जमीन पर हैं और कितने किराए पर चल रहे हैं? क्या डॉक्टर आकर काम करते हैं। अगर वे नहीं आते हैं, तो बिल कैसे बनाए जाते हैं?

इन्हें भी पढ़े

train

रेलवे का कांवड़ियों को तोहफा: 30 जुलाई से 6 स्पेशल ट्रेनें, 4 का रूट बढ़ाया

July 24, 2026
traffic challan

‘नो-एंट्री’ तोड़ने वालों के 68,330 चालान, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का अभियान

July 24, 2026
CBI

CBI का बड़ा एक्शन, वरिष्ठ रेल अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

July 24, 2026
दवा उद्योग

बड़ी नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाइयां, देहरादून में फैक्ट्री सील

July 24, 2026
Load More

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि 30-40 प्रतिशत मोहल्ला क्लीनिक कभी भी जनता के लिए नहीं खुलते। अगर हमें कोई खामियां और भ्रष्टाचार मिलता है, तो कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्ति पर आरोप लगाया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने मंत्री के तौर पर मोहल्ला क्लीनिकों की जांच शुरू की है, सिंह ने कहा कि हां, आप निश्चित तौर पर ऐसा कह सकते हैं। यह एक जांच है और कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि वे मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष आरोग्य मंदिर रखेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सरकारी जमीन पर बने सभी क्लीनिकों को उन्नत और विकसित करेंगे और उन्हें आयुर्वेद और डेकेयर सिस्टम जैसी सुविधाओं से बेहतर बनाएंगे। हम इसमें निवेश करेंगे, जिससे राजस्व को फायदा हो। सिंह ने कहा कि दिल्ली में आने वाले 100 दिनों में बड़ा बदलाव और विकास देखने को मिलेगा।

सिंह शनिवार को राव तुला राम अस्पताल का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टरों से भी मिलूंगा और मौजूदा स्थिति तथा अस्पताल में उनके सामने आ रही समस्याओं को समझूंगा। मैंने निर्माणाधीन अस्पतालों तथा अन्य लंबित परियोजनाओं पर स्थिति रिपोर्ट भी मांगी है।

परिवहन मंत्री सिंह ने कहा कि डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जारी रहेगी और अगले साल शहर में 11,000 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 10 सालों में डीटीसी और परिवहन विभाग में धन के दुरुपयोग पर भी चर्चा की। मैं डीटीसी को राजस्व घाटे से उबारने के लिए काम करूंगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Hindu conference

भाई वीर सिंह बस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

February 1, 2026

नवरात्र में तेजस्वी यादव को मछली खाना पड़ गया महंगा!

April 17, 2024
company

देश की प्रमुख कंपनियां कारोबार के लिहाज से UP को मानती हैं सबसे बेहतर

April 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • टैरिफ पर आखिर भारत पर क्यों ‘मेहरबान’ हुए डोनाल्ड ट्रंप?
  • रेलवे का कांवड़ियों को तोहफा: 30 जुलाई से 6 स्पेशल ट्रेनें, 4 का रूट बढ़ाया
  • कल 5 खास योगों में देवशयनी एकादशी, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.