Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत को F-35 बेचने का प्लान, क्या ट्रंप खेल रहे डबल गेम?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 26, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
f-35 fighter jet
16
SHARES
534
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: 26 फरवरी 2019 को भारत द्वारा बालाकोट स्ट्राइक के छह साल पूरे हो चुके हैं। तब भारती वायुसेना ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था। तब भारत ने पाकिस्तान के एफ-16 (F-16) विमान को भी मार गिराया था। भारत ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए ये कार्रवाई की थी। लेकिन अब ट्रंप युग में पाकिस्तान के इन्हीं विमानों को मजबूत करने की योजना बनाई गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू जेट बेड़े के लिए हाल ही में 397 मिलियन डॉलर की मंजूरी कई सवाल खड़े कर रही है। खास बात यह भी है कि वह भारत को एफ-35 फाइटर प्लेन बेचने की पेशकश भी कर चुके हैं। इसी कारण उनके इरादे पर भारत को संदेह हो रहा है।

एफ-16 का इस्तेमाल कर पाकिस्तान ने नियम तोड़ा था

इन्हें भी पढ़े

दवाई

कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट

November 13, 2026
Amit Shah

यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति

November 13, 2026
DRDO

ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

November 13, 2026
Navy Agniveers

नौसेना को मिलेंगे 3300 से ज्यादा नए अग्निवीर, INS चिल्का में होगी पासिंग आउट परेड

November 13, 2026
Load More

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में एक घातक आतंकी हमले के बाद भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों को निशाना बनाते हुए बालाकोट में हवाई हमले किए थे। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान वायु सेना ने एफ-16 लड़ाकू विमानों को तैनात किया, और भारतीय वायुसेना के साथ उसका हवाई युद्ध हुआ था। भारत ने पाकिस्तान पर इसके उपयोग की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुआ कहा था कि अमेरिका द्वारा दिए गए एफ-16 विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी उद्देश्यों के लिए हैं। लेकिन पाकिस्तान ने भारत पर जवाबी हमले में इसका उपयोग किया।

हालांकि अमेरिका ने शुरू में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि अमेरिका ने अगस्त 2019 में पाकिस्तान को फटकार लगाई थी। तत्कालीन शस्त्र नियंत्रण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के अवर सचिव एंड्रिया थॉम्पसन ने पीएएफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान को एक पत्र लिखकर विमान को इस तरह से इस्तेमाल करने पर चिंता जताई थी। अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि इस तरह की कार्रवाइयों से संवेदनशील अमेरिकी तकनीकें तीसरे पक्ष के सामने आ सकती हैं और साझा सुरक्षा ढांचे को कमजोर कर सकती हैं।

अब अमेरिका का क्या प्लान है?

अब अमेरिका ने एफ-16 के लिए 397 मिलियन डॉलर के पैकेज का ऐलान किया है। इसा उद्देश्य पाकिस्तान के F-16 बेड़े को अमेरिका समर्थित निगरानी कार्यक्रम के तहत बनाए रखना है, जो 2022 में स्वीकृत पिछले 450 मिलियन डॉलर के पैकेज पर आधारित है। नियमों के मुताबिक, इन जेट विमानों का इस्तेमाल आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए होना था। अब भारत को संदेह है कि क्या पाकिस्तान के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह फैसला सही है।

अमेरिका F-16 बेड़े की निगरानी करने की योजना

  1. तकनीकी सुरक्षा दल: अमेरिकी वायु सेना के कर्मियों और ठेकेदारों से मिलकर बनी यह टीम F-16 के उपयोग की चौबीसों घंटे निगरानी करने के लिए पाकिस्तान में तैनात रहेगी।
  2. प्रतिबंधित बेस एक्सेस: पाकिस्तान को उन बेस तक पहुंच सीमित करनी होगी जहां F-16 रखे गए हैं, ताकि चीनी-डिजाइन किए गए JF-17 विमानों से अलग रखा जा सके।
  3. परिचालन संबंधी मंजूरी: पाकिस्तान के बाहर सभी F-16 संचालन या संयुक्त अभ्यास में भागीदारी के लिए अमेरिकी सरकार की पूर्व मंजूरी की आवश्यकता होगी।
  4. हथियार नियंत्रण: उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल (AMRAAM) मिसाइलों को निर्दिष्ट बेस तक सीमित रखा जाएगा, जिससे तैनाती के जोखिम सीमित होंगे।
  5. बेस सीमाएं: F-16 को केवल शाहबाज एयरबेस (जैकबाबाद) और मुशफ एयरबेस (सरगोधा) पर तैनात किया जाएगा।

ट्रंप का डबल गेम और भारत के सवाल व चिंताएं

भारत की चिंताएं बालाकोट हमले के दौरान पाकिस्तान द्वारा एफ-16 इस्तेमाल के नियमों की अनदेखी से उपजी हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सितंबर 2022 में अमेरिका की यात्रा के दौरान फंडिंग के लिए अमेरिकी कदम की आलोचना करते हुए कहा था, आप ये बातें कहकर किसी को मूर्ख नहीं बना सकते हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस फैसले को परेशान करने वाला करार दिया और क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर इसके प्रभाव पर सवाल उठाया।

ट्रंप का नया फैसला भारत-अमेरिका संबंधों की परीक्षा जरूर लेगा जो साझा रणनीतिक लक्ष्यों और आपसी विश्वास पर टिका हुआ है। ट्रंप के इस फैसले पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उन्होंने भारत को एफ-35 बेचने की भी पेशकश की है। एक तरफ वह पाकिस्तान को मजबूत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत से बड़ी डील करना चाहते हैं। इसे ट्रंप का दोतरफा गेम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
sanatan dharma

विश्व शांति के लिए आवश्यक है सनातन संस्कृति का पूरे विश्व में फैलाव

June 22, 2024
WCL

WCL में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

September 17, 2026
india-china

इस मोर्चाबंदी से सावधान

May 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.