Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

अमित शाह का आदेश, दिल्ली में निर्माण के लिए नहीं चाहिए होगी पुलिस की इजाजत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 1, 2025
in दिल्ली
A A
inspector
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की मौजूदगी में कानून-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को हाई -लेवल मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने कई अहम बातें की. इस दौरान गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली में निर्माण से संबंधित मामलों में दिल्ली पुलिस की अनुमित की जरूरत नहीं होगी.

साथ ही उन्होंने दिल्ली दंगों के मामलों को जल्दी निपटाने के लिए दिल्ली सरकार को विशेष अभियोजक नियुक्त करने के निर्देश दिए. बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के देश में घुसने से लेकर उनके कागजात बनवाने और यहां रहने में मदद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करें.

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
Load More

दिल्ली पुलिस को दिए निर्देश

बीजेपी ने पूरे 26 साल बाद राजधानी में सत्ता कायम की है. इसी के बाद अमित शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच सहयोग से ही दिल्ली को आदर्श राजधानी बनाया जा सकता है. इसी के साथ उन्होंने पुलिस को कई निर्देश भी दिए.

पुलिस को क्या निर्देश दिए

  • अमित शाह ने कहा कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस स्टेशनों और सब-डिवीजनों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए.
  • अमित शाह ने कहा कि यह दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए कि वो इंटरस्टेट गैंग को यहां से हटाए.
  • गृह मंत्री ने कहा, दिल्ली में कंस्ट्रक्शन के लिए दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं चाहिए होगी.
  • इस दौरान उन्होंने दिल्ली दंगों का भी जिक्र किया. अमित शाह ने कहा कि 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों के जल्द से जल्द निपटान के लिए दिल्ली सरकार को विशेष अभियोजकों की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि इन मामलों का निपटारा किया जा सके.
  • दिल्ली पुलिस को जल्द से जल्द अतिरिक्त पोस्ट के लिए नियुक्ति करनी चाहिए.
  • केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, डीसीपी लेवल के अधिकारी पुलिस स्टेशनों में जाकर जनसुनवाई कैंप लगाएं और जनता की समस्याओं का समाधान करें.
  • दिल्ली के ट्रैफिक जाम का भी अमित शाह ने जिक्र किया. उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस को उन जगहों की पहचान करनी चाहिए जहां रोजाना ट्रैफिक जाम होता है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर और मुख्य सचिव को मीटिंक कर इसका समाधान निकालना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके.
  • नशीले पदार्थों के केस (narcotics cases ) से निपटने और इसको जड़ से खत्म करने के लिए काम किया जाना चाहिए. साथ ही नशीले पदार्थों के पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाना चाहिए.
  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए जेजे क्लस्टरों में नई सुरक्षा समितियां बनाई जानी चाहिए.

बांग्लादेशी और रोहिंग्या को लेकर क्या कहा?

अमित शाह पहले भी बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन पर एक्शन लेने की बात कर चुके हैं. इस दौरान भी उन्होंने बांग्लादेशी और रोहिंग्या के घुसपैठियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, दिल्ली में उस नेटवर्क पर बड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए जो रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को देश में घुसने, दस्तावेज बनाने और यहां रहने के लिए सुविधा देते हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अवैध घुसपैठियों का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए और उनकी पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाना चाहिए.

दिल्ली सरकार को लेकर क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार को लेकर कहा कि पीएम मोदी की उम्मीदों के मुताबिक, दिल्ली की डबल इंजन सरकार विकासित और सुरक्षित दिल्ली के लिए डबल स्पीड से काम करेगी.

इसी के साथ दिल्ली के मानसून को लेकर भी उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को जलजमाव वाले स्थानों की पहचान कर सड़कों पर पानी के जमने से निपटने के लिए ‘मानसून एक्शन प्लान’ तैयार करना चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT में 6 नवम्बार को होगा CSIR स्थापना दिवस का आयोजन

November 5, 2023
shahi eidgah mathura

सर्वोच्च न्यायालय में मथुरा की सुनवाई

December 16, 2023
समलैंगिक विवाह

समलैंगिक विवाह पर खुली अदालत में सुनवाई की मांग

November 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.