Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर क्यों मचा बवाल, लंदन मुख्यालय के बाहर जमकर हुई नारेबाजी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 7, 2025
in विश्व
A A
BBC
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बीबीसी के गाजा पर बनाए गए एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लंदन स्थित बीबीसी मुख्यालय के बाहर इस पर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने बीबीसी पर हमास से जुड़े लोगों को मंच देने का आरोप लगाया। इस दौरान नारेबाजी हुई, झंडे लहराए गए और मशहूर अभिनेत्री डेम मोरीन लिपमैन समेत कई हस्तियों ने भाषण दिए।

यह विवाद तब भड़क उठा जब यह सामने आया कि इस डॉक्यूमेंट्री का बाल-प्रस्तावक अब्दुल्लाह, हमास के एक वरिष्ठ सदस्य अयमान अलयाजौरी का बेटा है। दरअसल, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘गाजा: हाउ टू सर्वाइव अ वॉरजोन’ में गाजा में युद्ध के दौरान बच्चों की स्थिति दिखाई गई थी, लेकिन इसमें शामिल लोगों की पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठने के बाद बीबीसी ने इसे अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया। बीबीसी ने अपनी गलती स्वीकारते हुए पहले एक शुरुआती समीक्षा की और अब एक गहरी आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े

brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
Prince Rahim Aga Khan V

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

September 11, 2026
PM Modi

9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर पीएम मोदी ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया

September 11, 2026
donald trump

आधी कीमत पर बिकेगा पेट्रोल-डीजल? ट्रंप ने किया क्रूड ऑयल सस्ता करने का वादा

September 8, 2026
Load More

खबरों के मुताबिक, इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाए गए कुछ अन्य बच्चों के भी हमास से जुड़े होने की बात सामने आई है। साथ ही, इसमें कुछ डायलॉग के गलत अनुवाद किए जाने के आरोप भी लगे हैं। बीबीसी ने यह भी माना कि डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी होयो फिल्म्स ने बाल-प्रस्तावक अब्दुल्लाह की मां को उसकी बहन के बैंक खाते के जरिए पैसे दिए थे। अब बीबीसी इस मामले में प्रोडक्शन कंपनी से अतिरिक्त सफाई मांग रहा है।

ब्रिटेन की संस्कृति सचिव लिसा नांडी ने बीबीसी पर इस मामले में सुस्ती बरतने का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बीबीसी के इस कदम के खिलाफ भी आवाज उठ रही है। प्रजेंटर गैरी लिनकर और अनीता रानी, अभिनेता रिज अहमद और मिरियम मार्गोलीज सहित 500 से अधिक मीडिया हस्तियों ने इस डॉक्यूमेंट्री को हटाने की आलोचना की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र आरंभ

March 22, 2023
भूजल

खतरनाक तरीके से खत्‍म हो रहा भूजल, रिपोर्ट में भारत को सख्‍त चेतावनी

October 27, 2023
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें

December 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.