Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आपराधिक रिकॉर्ड वाले बदमाशों पर नकेल की तैयारी, दिल्ली पुलिस का प्लान तैयार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 16, 2025
in दिल्ली
A A
inspector
16
SHARES
527
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने के लिए आपराधिक रिकॉर्ड वाले बदमाशों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। सभी जिला पुलिस को ऐसे बदमाशों की पहचान कर उनकी धर पकड़ के निर्देश दिए गए हैं। जिले की सभी यूनिटों और थानों की पुलिस ने अपने इलाके में ऐसे बदमाशों की लिस्ट तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

मंगोलपुरी का कालीचरण, डाबड़ी का सुनील, शाहदरा का अंकित या फिर सुल्तानपुरी का अरुण, यह ऐसे बदमाश हैं, जिन पर दिल्ली में 40 से लेकर 70 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई ऐसे बदमाश भी हैं, जिन पर सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। अधिक आपराधिक रिकाॅर्ड वाले ज्यादातर बदमाश किसी न किसी थाने के घोषित बदमाश हैं। मामलों की छानबीन में पता चला है कि ऐसे बदमाश आपराधिक वारदात को अंजाम ही नहीं देते, बल्कि नए अपराधियों का गिरोह भी चलाते हैं।

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
Load More

बाहरी, उत्तर पश्चिम, बाहरी उत्तरी, द्वारका सहित कई जिलों में इनके गिरोह के बदमाश आए दिन लूटपाट और हत्या जैसे संगीन वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसे बदमाशों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने अपराधियों की कमर तोड़ने का फैसला किया है। पुलिस ने कई मामलों में लिप्त ऐसे बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय में आला अधिकारियों की आयोजित बैठक में इस बात पर विचार विमर्श करने के बाद यह फैसला लिया गया है। सभी जिला पुलिस को निर्देश दिया गया है कि आपराधिक रिकाॅर्ड वाले बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।

भगोड़ाें, घोषित बदमाशों और तड़ीपार पर निगरानी तेज

दिल्ली पुलिस ने आपराधिक रिकाॅर्ड वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए भगोड़ाें, घोषित बदमाशों और तड़ीपार बदमाशों पर निगरानी बढ़ा दी है। जिलों की जेल बेल सेल, स्पेशल स्टाफ, वाहन चोरी निरोधक शाखा और सेंधमारी निरोधक दस्ता ऐसे बदमाशों की पहचान करने में जुट गए हैं। पुलिस बदमाशों का डाटा तैयार कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भी लंबित मामलों में भागे हुए बदमाशों की धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा वारदातों में शामिल बदमाश लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते हैं। इसके लिए पुलिस घोषित बदमाशों पर निगरानी रखने के लिए लगातार अभियान चलाती है। पुलिस इस अभियान के तहत घोषित बदमाशों की मूवमेंट के बारे में पता लगाती है। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश करती है कि वह किसी आपराधिक वारदात में शामिल तो नहीं हैं। वहीं जेल बेल सेल जमानत पर निकलने वालों पर निगरानी रखती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
national service scheme

राष्ट्रीय सेवा योजना : युवाशक्ति, सेवा और समाज परिवर्तन की गौरवशाली गाथा

September 23, 2025

बांसुरी के सवाल… AAP काटे बवाल !

May 21, 2024
Modi government

तीसरा कार्यकाल: मोदी सरकार से उम्मीदें बरकरार, बड़ा लक्ष्य बड़ी चुनौतियां!

June 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.