Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली के भारत मंडपम में सजा व्यापार का महाकुंभ, आज से खुलेंगे द्वार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 14, 2026
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Bharat Mandapam
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भव्य और अत्याधुनिक प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में एक बार फिर व्यापार और संस्कृति का महाकुंभ सजकर पूरी तरह तैयार है. हम बात कर रहे हैं देश के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर’ (IITF) की. इस साल ट्रेड फेयर का 45वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर दिल्लीवासियों के साथ-साथ देश-विदेश के व्यापारिक जगत में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत मंडपम में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान इस मेले का औपचारिक शुभारंभ किया. कल यानी 14 नवंबर से यह भव्य मेला दर्शकों के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है. अगर आप भी इस बार परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेड फेयर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले टिकट, समय, एंट्री गेट और हॉल्स से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना आजादी के बाद भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है: पीएम मोदी

November 15, 2026
bhagwan birsa munda

CM रेखा गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि!

November 15, 2026
cyclone

‘अर्नब’ और ‘मुरासू’ के बाद बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया चक्रवात!

November 15, 2026
ai data lab

रिसर्च, AI और तकनीक से अर्थव्यवस्था को कितना फायदा?

November 15, 2026
Load More

कब से कब तक है मेला और क्या रहेगा समय?

यह प्रतिष्ठित मेला 14 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर तक यानी कुल 14 दिनों तक चलेगा. मेले की रूपरेखा को दो हिस्सों में बांटा गया है ताकि कारोबारियों और आम जनता दोनों को सहूलियत मिल सके. मेले के शुरुआती पांच दिन यानी 14 नवंबर से 18 नवंबर तक का समय केवल बिजनेस क्लास और ट्रेड विजिटर्स के लिए आरक्षित है.

इन दिनों में टिकटों के दाम सामान्य दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा होते हैं, ताकि कारोबारी गंभीर माहौल में अपने व्यापारिक समझौते और नेटवर्किंग कर सकें. वहीं आम जनता, परिवार और युवाओं के लिए यह मेला 19 नवंबर से 27 नवंबर तक पूरी तरह से खुल जाएगा. इस दौरान आप किफायती दरों पर टिकट खरीदकर मेले का लुत्फ उठा सकते हैं. मेले के खुलने और बंद होने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

टिकट और एंट्री पॉइंट्स की पूरी जानकारी

टिकट कहां और कैसे मिलेंगे: आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर के 55 मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर बनाए गए हैं, जहां से आप ऑफलाइन टिकट खरीद सकते हैं, लेकिन, भारत मंडपम के सबसे नजदीक मौजूद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेले का टिकट काउंटर नहीं होगा.

प्रवेश द्वार : इस बार सुरक्षा और सुचारू आवाजाही को ध्यान में रखते हुए विजिटर्स के लिए गेट नंबर 3, 4, 6 और 10 को मुख्य एंट्री पॉइंट बनाया गया है. अगर आप अपनी गाड़ी से आ रहे हैं, तो ध्यान रखें कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर गाड़ियों की कड़ी सुरक्षा जांच (चेकिंग) के बाद ही विजिटर्स को अंदर प्रवेश मिल सकेगा. सुरक्षा एजेंसियां और ट्रेड फेयर प्रशासन इसे लेकर पूरी तरह मुस्तैद हैं.

किस हॉल में दिखेगा किस राज्य का जलवा?

भारत मंडपम के विशाल परिसरों में इस बार कुल 5 प्रमुख हॉल्स बनाए गए हैं, जिनमें अलग-अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विभागों की प्रदर्शनियों को करीने से सजाया गया है.

भारत मंडपम में सजा व्यापार का महाकुंभ

हॉल नंबर 1: इस हॉल में झारखंड, जम्मू-कश्मीर, मेघालय के साथ-साथ दुनिया भर से आए अंतरराष्ट्रीय (International) एग्जीबिटर्स और कंपनियों की शानदार प्रदर्शनियां लगाई गई हैं.

हॉल नंबर 2: यहां आपको देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ अंडमान-निकोबार, गुजरात, लद्दाख, मणिपुर, पंजाब और दक्षिण भारत का खूबसूरत राज्य तेलंगाना देखने को मिलेगा.

हॉल नंबर 3: इस हॉल में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (पांडिचेरी), त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश की संस्कृति व विकास की झलक देखने को मिलेगी.

हॉल नंबर 4: यहां पूर्वोत्तर का राज्य असम, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के स्टॉल और कलाकृतियाँ सजकर तैयार हैं.

हॉल नंबर 5: इस अंतिम हॉल में पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के बेहतरीन उत्पाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आपका मन मोह लेंगी.

इस बार क्या है खास?

हर साल की तरह इस बार भी ट्रेड फेयर में देश की विविधता और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. इस बार मेले के फोकस स्टेट (Focus States) असम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड हैं, जिनकी कला, संस्कृति और खान-पान विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाले हैं. आंकड़ों की बात करें तो इस बार के मेले में कुल 21 राज्य और 30 से अधिक केंद्रीय व राज्य सरकारी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और उत्पादों की प्रदर्शनियां लेकर आए हैं. एमएसएमई (MSME), हस्तशिल्प और वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर बने उत्पादों को यहां विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कानूनी लड़ाई में क्यों पिछड़ी कांग्रेस?

April 4, 2023
journalist

प्रकाश मेहरा… युवा पत्रकार जिसने दी नई दिशा, अब ‘जर्नलिज़्म विदआउट बॉर्डर’ की तैयारी

November 22, 2025
india-china

‘शांति पहल’ के नाम पर ‘कूटनीतिक झांसा’ दे रहा है चीन?

February 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना आजादी के बाद भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है: पीएम मोदी
  • CM रेखा गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि!
  • ‘अर्नब’ और ‘मुरासू’ के बाद बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया चक्रवात!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.