Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

क्या एलन मस्क के लिए ग्रोक बन बैठा भस्मासुर …बेमौत मरेगा यह AI चैटबॉट?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2025
in विश्व
A A
grok ai
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एलन मस्क की AI कंपनी ने Grok नाम का एक AI असिस्टेंट बनाया है। इस असिस्टेंट ने X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज़ को लेकर एक बड़ा दावा किया है। Grok ने कहा है कि X पर गलत खबरें बहुत तेजी से फैल रही हैं। जब ग्रोक से एक सवाल पूछा गया कि X (पहले ट्विटर) पर सबसे ज्यादा फेक न्यूज कौन फैलाता है। Grok नाम के AI ने जवाब में सीधे Elon Musk का नाम लिया। Grok ने कहा कि Musk का बहुत बड़ा प्रभाव है और वे विवादित पोस्ट करते हैं।

Grok ने लिखा, यह पता लगाना मुश्किल है कि X पर सबसे ज्यादा झूठी खबरें कौन फैलाता है। मगर, मेरे पास जो डेटा है और मेरी क्षमता के अनुसार एलन मस्क इस मामले में बड़े खिलाड़ी हैं। माना जा रहा है कि मस्क ने जिस ग्रोक को बनाया, वही उनके लिए भस्मासुर बन चुका है। कुछ लोग तो यह भी दावा कर रहे हैं कि जिस तरह की ढिठाई और बदतमीजी से ग्रोक बात कर रहा है, वह दिन दूर नहीं जब इसका अंत भी हो जाएगा। खुद मस्क भी परेशान हो रहे होंगे। जानते हैं क्या है ग्रोक, यह कैसे काम करता है और इसे भस्मासुर क्यों बताया जा रहा है?

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
Amazon joins hands with PM Modi

अमेजन ने मिलाया पीएम मोदी से हाथ, भारत में अरबों का निवेश करेगी कंपनी

June 25, 2026
india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
Load More

क्या है Grok और यह कैसे बात करता है

टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क की कंपनी xAI ने ग्रोक (Grok) नाम का एक AI चैटबॉट बनाया है। यह चैटबॉट चैटजीपीटी की तरह ही टेक्स्ट बना सकता है और लोगों से बात कर सकता है। हालांकि लेकिन यह X (पहले ट्विटर) से रियल टाइम जानकारी ले सकता है इसे मजाकिया और विद्रोही जवाब देने के लिए बनाया गया है। यह तीखे सवालों के जवाब भी दे सकता है। ग्रोक को प्रीमियम+ X सब्सक्रिप्शन के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मस्क ने चैटजीपीटी को जवाब देने के लिए इसे बनाया है। उनका मानना है कि चैटजीपीटी बहुत वामपंथी और खतरनाक है। xAI का लक्ष्य ओपनएआई से मुकाबला करना है।

ग्रोक बनाने में किस तकनीक का इस्तेमाल

ग्रोक को नवंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। अब यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के प्रीमियम+ सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ग्रोक-1, ग्रोक को चलाने वाला बड़ा भाषा मॉडल है। इसे कुबेरनेट्स, जेएक्स और रस्ट जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इससे xAI को ग्रोक को तेजी से और कुशलता से विकसित करने में मदद मिली।

कैसे इतने सारे सवालों के जवाब दे पाता है ग्रोक

ग्रोक को इंटरनेट से लिए गए बहुत सारे टेक्स्ट डेटा पर प्रशिक्षित किया गया है। इसमें विकिपीडिया के लेख और वैज्ञानिक पेपर शामिल हैं। लेकिन ग्रोक को जो चीज अलग बनाती है, वह है X पर किए गए पोस्ट तक इसकी सीधी पहुंच। कंपनी के अनुसार, इससे ग्रोक को दुनिया का रियल टाइम ज्ञान मिलता है। ग्रोक दो अंदाज में बातचीत करता है। वह है मजेदार मोड और नियमित मोड। डिफॉल्ट रूप से ग्रोक मजेदार मोड यानी हास्य पुट में काम करता है। इससे चैटबॉट अधिक तीखे या विनोदी अंदाज में बात करता है और कई बार गलत जवाब भी देता है।

एक किताब से आया ग्रोक का आइडिया

ग्रोक नाम रॉबर्ट ए हेनलेन के 1961 के विज्ञान गल्प उपन्यास ‘स्ट्रेंजर इन ए स्ट्रेंज लैंड’ से लिया गया है। कहानी का मुख्य पात्र, एक मार्टियन, किसी चीज़ की गहन समझ को व्यक्त करने के लिए ग्रोक शब्द का इस्तेमाल करता है। हालांकि, मस्क ने कभी भी ग्रोक के नाम के अर्थ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ग्रोक की घोषणा के अगले दिन उन्होंने एक्स पर स्ट्रेंजर इन ए स्ट्रेंज लैंड पोस्ट किया, जो संभवतः हेनलेन की पुस्तक का संदर्भ था।

ग्रोक की हाजिर जवाबी कहां से आई

ग्रोक की हास्य भावना डगलस एडम्स की किताब ‘द हिचहाइकर गाइड टू द गैलेक्सी’ पर आधारित है। ग्रोक शब्द भी इसी किताब की देन है। यह मस्क की पसंदीदा किताबों में से एक है। मस्क ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक इंटरव्यू में कहा है कि यह दर्शन पर एक किताब है, जिसे हास्य पर एक किताब के रूप में बताया गया है। मस्क ने बताया है कि कि वे भी नई सच्चाइयों की खोज कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को व्यावहारिक बना रहे हैं, जहां एक मशीन एक इंसान की तरह सीख और सोच सकती है।

क्या क्या कर सकता है मस्क का ग्रोक

ग्रोक ईमेल का मसौदा तैयार कर सकता है। कोड डीबग कर सकता है। नए आइडिया दे सकता है। खास बात यह है कि यह सब कुछ इंसानों जैसी भाषा में धारा प्रवाह कर सकता है। इससे बस एक सवाल पूछिए और यह बस अपने प्रशिक्षण डेटा से ज्ञान से जवाब दे देता है।

क्या दावा करता है यह ग्रोक

xAI का कहना है कि ग्रोक उन सवालों के जवाब देने को तैयार है, जिनका जवाब देने से ज्यादातर दूसरे चैटबॉट मना कर देते हैं। चाहे वे कितने भी वर्जित या संभावित रूप से हानिकारक क्यों न हों।

ग्रोक और चैट जीपीट में क्या फर्क है, जानिए

ग्रोक और चैट जीपीटी दोनों ही AI के माध्यम से मानव जैसी बातचीत को आसान बनाने के लक्ष्य को साझा करते हैं, लेकिन वे इसे काफी अलग-अलग तरीकों से देखते हैं। जैसे-

  • ग्रोक के पास रियल टाइम जानकारी तक पहुंच है, चैटजीपीटी के पास नहीं है।
  • ग्रोक, चैटजीपीटी की तुलना में राजनीतिक रूप से कम सही है।
  • परीक्षाओं में ग्रोक का स्कोर चैटजीपीटी से बेहतर है।
  • चैट जीपीटी इमेज को प्रॉसेस्ड कर सकता है, जबकि ग्रोक नहीं।
  • चैट जीपीटी फ्री है। वहीं ग्रोक की कीमत 16 डॉलर प्रति माह है।
  • ग्रोक का ओपन-सोर्स संस्करण उपलब्ध है, जबकि चैटजीपीटी का नहीं।

ग्रोक एआई से जुड़ी गोपनीयता संबंधी चिंताएं क्या हैं?

ग्रोक के एक्स के साथ घनिष्ठ संबंध ने प्लेटफॉर्म पर निजी डेटा की गोपनीयता के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिसे एआई में डाला जा सकता है। एक्स पोस्ट का उपयोग डिफॉल्ट रूप से ग्रोक को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाता है।

ग्रोक एआई को लेकर विवाद क्या है?

मस्क का ग्रोक पर नियंत्रण और एक्स की असीमित ताकत भी चिंता का विषय है, जिसमें संभावित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट भी शामिल है। ऐसे में ग्रोक कई बार गालीबाज भी बन जाता है। वह यूजर्स को अनफिल्टर्ड जवाब देने लग जाता है। सितंबर 2024 में, नेशनल एसोसिएशन ऑफ सेक्रेटरीज ऑफ स्टेट ने आरोप लगाया कि ग्रोक ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ के बारे में गलत सूचना देने में योगदान दिया।

क्या ग्रोक की विश्वसनीयता है?

ग्रोक का अपमानजनक लहजा इसकी निर्मित सामग्री को आम दर्शकों के लिए अनुपयुक्त बना सकता है, जबकि सूचना के लिए सोशल मीडिया पर अत्यधिक निर्भरता इसके उत्तरों को संभावित रूप से अविश्वसनीय बना सकती है। इसके अतिरिक्त, ग्रोक उन लोगों के लिए सुलभ नहीं है जिनके पास एक्स अकाउंट नहीं है। हालांकि, ग्रोक का अमर्यादित लहजा कुछ कंटेंट और दर्शकों के लिए काम कर सकता है। मगर, यूजर्स इससे ऊब भी सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dr. Divyanshu Tyagi

डॉ. दिव्यांशु त्यागी की अनूठी पहल, दुहाई वृद्धाश्रम में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

June 7, 2026
बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ

पाक के कब्जे में BSF जवान, पत्नी बोली- ‘मन को थोड़ी शांति मिली’ !

May 2, 2025
PM Modi Speech Rajya Sabha

जुमले गढऩे में बीते नौ साल

May 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.