Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

प्रदेश सरकार ने बजट 2022-23 में लोक कल्याण संकल्प की 97 घोषणाओं में किया है बजट प्रविधान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 2, 2022
in विशेष
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ 2 जून (आरएनएस)। प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और आशाओं पर खरी उतरी है। अपने पहले पाँच वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने गरीब कल्याण सहित प्रदेश का चतुर्दिक विकास किया हैं। प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में गॉव, गरीब, किसान, श्रमिक, नौजवान, महिलाओं, कमजोर वर्गों सहित समाज के सभी वर्गों के हित का ध्यान रखा है। देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 के माध्यम से प्रदेश की जनता से जो वादे किये गये, उनमें प्रदेश सरकार ने 97 घोषणाओं का समावेश किया है जिसमें 44 नयी योजनाये है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 2022-23 के बजट में सरकार ने 54 हजार 883 करोड से अधिक की धनराशि का प्रावधान किया है। संकल्प पत्र जनता व प्रदेश के विकास के लिए अगले 05 वर्ष का विजन है। यह संकल्प पत्र प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं और आशाओं के समावेश तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा है।

प्रदेश सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र की कई योजनाओं को वर्ष 2022-23 के बजट में रखा है। जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली व दीपावली, पर नि:शुल्क दो एल0पी0जी0 सिलेण्डर दिये जायेगे। इसके लिए बजट में 3301.74 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। उसी तरह किसानों को आलू, टमाटर,और प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित करने के लिए ‘‘भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना‘‘ के लिए 100 करोड रूपये रखा गया है। प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में ‘‘गो आधारित प्राकृतिक खेती की योजना‘‘ शुरू की जायेगी, और अगले 05 वर्षो में प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में प्राकृतिक खेती करने हेतु बढावा दिया जायेगा। प्रदेश के मछुआरो को एक लाख रूपये तक की नाव हेतु 40 प्रतिशत अनुदान देते हुए‘‘ निषादराज बोट सब्सिडी योजना‘‘ संचालित की जा रही है। प्रदेश के हर परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए‘‘ सम्पूर्ण परिवार सर्वेक्षण योजना‘‘ संचालित की जायेगी इससे प्रदेश के परिवारो में आर्थिक समृद्वि आयेगी।

इन्हें भी पढ़े

प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
WCL

वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता

June 24, 2026
Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
स्वच्छ भारत अभियान

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!

June 23, 2026
Load More

प्रदेश में एम0बी0बी0एस0 तथा पी0जी0 जैसे पाठयक्रमों के लिए सीटो की संख्या दोगुना करने के लिए 500 करोड रूपये का प्राविधान किया गया है। अयोध्या में मर्यादा पुरूषोतम श्री राम इण्टरनेशनल एअरपोट निर्माणाधीन है, इसके पूर्ण करने के लिए 201 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। प्रदेश सरकार आमजनता को गुणवत्रायुक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के लिए हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त सरकारी मेडिकल कालेज की स्थापना का लक्ष्य पूरा कर रही है। इसके लिए फेज 03 के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए बजट का प्राविधान किया गया है। प्रदेश में बुजुर्ग पुजारियों, संतों एवं पुरोहितों के समग्र कल्याण की योजना के क्रियान्वयन हेतु बोर्ड का गठन किया जायेगा।

प्रदेश सरकार संकल्प पत्र घोषणा के क्रम में 05 वर्षो में विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत स्मार्टफोन/टेबलेट वितरण हेतु 1500 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार किसानों की आय में बढो़त्तरी कराने के लिए हर स्तर पर सहयोग दे रही है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समर्थन योजना के अन्तर्गत गेहूँ एवं धान की खरीद को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बजट में 17,500 करोड रूपये का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार संकल्प पत्र के अन्य बिन्दुओं का भी कार्यान्वयन कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
asteroid passes by earth

अंतरिक्ष से धरती की ओर बढ़ रहा 2024 YR4 नामक चट्टान, NASA ने बताया कितना है खतरा

February 21, 2025
heavy rain

मानसून का रहस्य सुलझाने में नाकाम हो रहे हैं मौसम विज्ञानी

May 28, 2023
Mission

चांद पर क्‍यों कब्‍जा करना चाहती हैं दुनियाभर की सेनाएं?

December 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • निर्जला एकादशी का व्रत कैसे करें? जानें व्रत के नियम    
  • दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान
  • कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.