Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

अब दिल्ली हाईकोर्ट के जज के आवास के बाहर मिले अधजले नोट, जानिए मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 23, 2025
in जुर्म, दिल्ली
A A
Judge of Delhi High Court
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर कथित कैश कांड में मामले में जांच तेज हो गई है. इस बीच, उनके घर के बाहर से जले नोटों के बंडल की तस्वीरें सामने आई हैं. मलबा भी जला पड़ा मिला है. इसमें जले नोट भी देखने को मिले हैं. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड में अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की थी.

सीजेआई ने जस्टिस वर्मा के आवास परिसर में आग की घटना और फिर कैश कांड को लेकर जांच बिठाई है. तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बातों को भी साझा किया है. सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा के घर के अंदर का वीडियो जारी किया है. इसमें चार से पांच बोरियों में अधजले नोट दिख रहे हैं. हालांकि जस्टिस वर्मा ने अपनी लंबी चौड़ी सफाई दी है और आरोपों को साजिश बताया है.

इन्हें भी पढ़े

ev policy

दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए

June 29, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
Load More

#WATCH | Delhi: Burnt debris seen near the residence of Delhi High Court judge Justice Yashwant Varma. pic.twitter.com/iwpMIcJYi8

— ANI (@ANI) March 23, 2025

अब घर के बाहर मिले नोट के अवशेष

जस्टिस वर्मा का आवास लुटियंस दिल्ली के तुगलक रोड पर है. इस आवास में 14 मार्च को जब आग लगी तो फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची थी. घर के अंदर जिस स्टोर रूम में आग लगी थी, वहां अधिकारी पहुंचे तो हैरान रह गए, क्योंकि वहां बोरियों में नोटों के बंडल देखे गए थे. इनमें कुछ नोट जल गए थे. रविवार को जब NDMC की टीम इस इलाके में सफाई करने पहुंची तो जस्टिस वर्मा के आवास के बाहर जले नोट के अवशेष मिले हैं. विजुअल में साफ देखा गया कि मलबे में 500 रुपए के जले नोट भी अवशेष के तौर पर पड़े थे.

फायर ब्रिगेड के प्रमुख ने क्या कहा था?

रविवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी जांच के सिलसिले में भीकाजी कामा प्लेस स्थित दिल्ली फायर सर्विस स्टेशन पहुंचे. यहां दिल्ली फायर ब्रिगेड के प्रमुख अतुल गर्ग का आवास है. दो दिन पहले अतुल का बयान चर्चा में आया था. उन्होंने दावा किया था कि जस्टिस वर्मा के आवास पर अग्निशमन कर्मियों को कोई कैश नहीं मिला. गर्ग का कहना था कि 14 मार्च की रात 11.35 बजे कंट्रोल रूम को वर्मा के आवास पर आग लगने की सूचना मिली और दो दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. रात 11.43 बजे दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग स्टेशनरी और घरेलू सामान से भरे एक स्टोर रूम में लगी थी. आग पर काबू पाने में 15 मिनट लगे. कोई हताहत नहीं हुआ. आग बुझाने के तुरंत बाद हमने पुलिस को आग की घटना की सूचना दी. उसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों की टीम मौके से चली गई. हमारे कर्मियों को आग बुझाने के दौरान कोई नकदी नहीं मिली.

सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक किया पूरा मामला

उसके बाद शनिवार देर रात सुप्रीम कोर्ट ने जले नोटों की तस्वीरें और पूरे मामले को सार्वजनिक किया है. SC ने अपनी वेबसाइट पर जस्टिस वर्मा के घर पर कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी मिलने की इन-हाउस जांच रिपोर्ट अपलोड की, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल हैं. 25 पन्नों की रिपोर्ट में यह सिफारिश भी की गई है कि जस्टिस वर्मा को कोई न्यायिक कार्य ना सौंपा जाए. इस रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा का जवाब भी शामिल किया गया है. जस्टिस वर्मा ने आरोपों को खारिज किया और कहा, स्टोररूम में मेरे या मेरे परिवार के किसी सदस्य द्वारा कभी कोई नकदी नहीं रखी गई और मैं इस बात की कड़ी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा, घर पर नकदी मिलने के आरोप स्पष्ट रूप से उन्हें फंसाने और बदनाम करने की साजिश लग रहे हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में आधिकारिक कम्युनिकेशन से संबंधित सामग्री भी शामिल है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय मुद्रा के चार से पांच अधजले बंडल पाए गए हैं. CJ उपाध्याय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मेरी प्रथम दृष्टया राय है कि पूरे मामले की गहन जांच की जरूरत है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव

इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान में कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ इन-हाउस जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा जस्टिस वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव आया है. इस पर विवाद भी होने लगा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा, क्या यह धारणा जो सुप्रीम कोर्ट प्रशासन द्वारा दी जा रही है, उस पर आम जनता विश्वास कर रही है- यह सवाल है. जिस तरह से मामले को निपटाया जा रहा है, उससे जनता का विश्वास डगमगा रहा है. एक बार जनता का विश्वास खत्म हो गया तो पूरा लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. जिस तरह से कार्यवाही चल रही थी, उससे आम जनता के मन में संदेह पैदा होता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आखिर क्यों जल रहा फ्रांस

June 29, 2023

आइकॉनिक साड़ी

December 19, 2022

कुशल भारतीय युवाओं के लिए अन्य देशों में भी उपलब्ध हो रहे हैं रोजगार के अवसर

December 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.