नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 4 अक्टूबर 2026 से सभी सरकारी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर करने को लेकर बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बसों में अब सफर करने के लिए महिलाओं को अब ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ साथ रखना ही होगा, क्योंकि दिल्ली सरकार ने पेपर-बेस्ड पिंक टिकट का इस्तेमाल अब बंद कर दिया है. बता दें कि ये नियम सिर्फ एसी बसी में नहीं बल्कि नॉन-एसी डीटीसी और क्लस्टर बसों दोनों पर लागू होगा.
पहले से कैसे अलग अब सफर
दिल्ली की बसों में जब तक पिंक टिकट था, तब तक दिल्ली समेत आसपास की क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं जो दिल्ली में बसों की मदद ले सफर कर पाती थी, वह बिना किराया दिए फ्री बस का फायदा उठा पाती थी. उन्हें सिर्फ बस कंडक्टर से पिंक टिकट लेना होता था, फिर वह अपने गंतव्य आराम से पहुंच पाती थी. लेकिन अब जब पिंक टिकट बंद हो गया है, तो महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ बनाना अनिवार्य होगा और ये सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो दिल्ली की होने के साथ-साथ कार्ड से जुड़ी सरकारी शर्तों पर खरी उतरेंगी. वरना उन्हें बस में सफर करने के लिए पूरा किराया देना होगा.
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए क्या है जरूरी शर्तें?
- पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है, तभी जाकर महिलाएं और ट्रांसजेंडर फ्री में यात्रा कर सकेंगी. नियमों के अनुसार;
- पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए महिला और ट्रांसजेंडर का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है.
- पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड होना चाहिए और आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है.
- जो महिलाएं इन शर्तों को पूरा नहीं कर रही होंगी, उन्हें कार्ड नहीं मिलेगा और साथ ही, उन्हें पूरा किराया देकर ही सफर करना होगा.
स्मार्ट कार्ड को लेकर ये बातें भी जानें
- इस कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो और आरआरटीएस में यात्रा के लिए भी किया जा सकता है, लेकिन फ्री यात्रा का लाभ सिर्फ डीटीसी और क्लस्टर बस सेवाओं पर ही उपलब्ध है रहेगा.
- बता दें कि पहला कार्ड फ्री में बनेगा, लेकिन अगर कार्ड खो जाता है, तो दोबारा बनाने के लिए 59 रुपये शुल्क देना होगा.
- कार्ड की वैधता जारी होने की तारीख से 5 साल तक ही रहेगी.
कहां बनवा सकते हैं कार्ड?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड, महिलाओं को आसानी से दिया जा सके, इसके लिए शहर में करीब 50 अधिकृत केंद्र बनाए हैं. अगर आप भी अब तक फ्री में टिकट की माध्यम से बस में सफर करती थीं, तो बेहतर रहेगा कि आप नजदीकी केंद्र में जाकर आपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें.







