Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल में बीपीएल सूची के लिए नए नियम, पंचायत प्रधानों की भूमिका खत्म

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 23, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
Panchayati Raj
18
SHARES
585
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सूची तैयार करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पंचायत प्रधानों को बीपीएल सूची बनाने का अधिकार नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने नए नियम लागू करते हुए एसडीएम (उपमंडल अधिकारी) और बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) को इस कार्य के लिए अधिकृत किया है।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बीपीएल सूची को लेकर समय-समय पर अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने नए नियम बनाए हैं, ताकि केवल पात्र लोगों को ही बीपीएल का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि पहले पंचायत स्तर पर प्रधान बीपीएल सूची तैयार करता था, लेकिन कई बार बिना निर्धारित कोरम के ही नाम जोड़ दिए जाते थे। इसे रोकने के लिए अब पंचायत प्रधानों की भूमिका पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़े

VB-G RAM G

VB-G RAM G लागू, अब वैज्ञानिक मैपिंग से तय होंगे गांवों के विकास कार्य

July 23, 2026
जमीन

बिहार में जमीन बेचने वालों को 30 दिन में मिलेगा पैसा, जानिए सरकार का नया नियम

July 23, 2026
BJP and Congress

BJP ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, राहुल गांधी पर लगाया लोकतंत्र की हत्या और अराजकता फ़ैलाने का आरोप

July 22, 2026
CM Samrat Choudhary

CM सम्राट चौधरी ने नवचयनित 2,446 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

July 22, 2026
Load More

नए नियमों के तहत अब बीपीएल सूची बनाने का अधिकार केवल एसडीएम और बीडीओ के पास होगा।वार्षिक आय 50,000 रुपये से कम होने वाले परिवार ही बीपीएल सूची में शामिल किए जाएंगे। बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए अब लोग सीधे बीडीओ कार्यालय या पंचायत के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा यह सुनिश्चित करना है कि केवल जरूरतमंद परिवार ही बीपीएल सूची में शामिल हों। इस बदलाव से पात्र लोगों को लाभ मिलेगा और अपात्र लोगों के नाम सूची में शामिल होने की संभावनाएं कम होंगी।

1 से 30 अप्रैल तक करना होगा आवेदन

प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार 1 से 30 अप्रैल तक इच्छुक परिवार अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन सम्बंधित ग्राम पंचायत में प्रस्तुत कर सकते हैं। 15 अप्रैल तक एसडीएम की अगुवाई में एक त्रिस्तरीय सत्यापन समिति गठित की जाएगी। इस समिति में पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे जो आवेदनों की जांच कर पात्र परिवारों की सूची तैयार करेंगे।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने निर्देश दिया है कि पंचायत स्तर पर तैयार की गई सूची 15 जून तक ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी को सूची में कोई आपत्ति हो, तो वह जुलाई माह में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

पूरी प्रक्रिया को 15 अक्टूबर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सही और पात्र परिवारों की सूची तैयार हो सके और उन्हें सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dayaldhar Tiwari ji

जयंती पर याद किये गए रंगकर्मी दयालधर तिवारी जी

April 30, 2024
Swami Prasad Maurya

‘हिंदू धर्म एक धोखा है’, स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

December 26, 2023
सनातन संस्कृति के संस्कारों

भारत में हुआ एक नए उत्तरदायी राष्ट्र सूचकांक का निर्माण!

January 25, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
  • दिल्ली में जारी है ‘मेट्रो मंडे’ अभियान, रेखा गुप्ता सरकार सार्वजनिक परिवहन को दे रही बढ़ावा
  • बुलेट ट्रेन की रफ्तार को मिलेगी बिजली की ताकत, तैयार हो रहा नया सिस्टम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.