Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

वक्फ पर चर्चा के दौरान क्यों भड़क गए अनुराग ठाकुर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 2, 2025
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Anurag Thakur
16
SHARES
548
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: वक्फ बिल को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिल रही है. जहां सत्तापक्ष इसे गरीबों और मुस्लिम समुदाय के हित में बता रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने और सत्ताधारी दल के फायदे का हथियार करार दिया है. चर्चा में शामिल होते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वक्फ को बदलने का वक्त आ गया है. क्योंकि ये अत्याचार और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. भारत को वक्फ के खौफ से आजादी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जहां कह दिया जाता था कि यह वक्फ की जमीन है, वह जमीन वक्फ की हो जाती थी. लोगों की जमीन पर कब्जा कर लिया जाता था. इसका मतलब ये होता था कि खाता न बही, जो वक्फ बोर्ड कहे वही सही. ये विधेयक नहीं एक उम्मीद है.

इन्हें भी पढ़े

Prime Minister Modi

जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ BRICS सहयोग को नई दिशा देंगे प्रधानमंत्री मोदी

September 10, 2026
PM modi

पीएम मोदी के राजनीति में 25 साल पर बीजेपी का संकल्प प्लान तैयार!

September 9, 2026
BJP

यूपी चुनाव में बीजेपी के 125 विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!

September 9, 2026
India and Japan

आसमान में दिखेगी भारत-जापान की ताकत, वीर गार्जियन में गरजेंगे फाइटर जेट्स

September 9, 2026
Load More

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक बार फिर से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है. यह साफ संदेश है कि नरेंद्र मोदी के राज में देश का कानून ही चलेगा. यह हिन्दुस्तान है, पाकिस्तान या तालिबान नहीं… यहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का ही संविधान चलेगा.

बीजेपी सांसद ने कहा कि हम इस विधेयक के जरिए एक सामानांतर सत्ता को चुनौती दे रहे हैं, जो दशकों से अनियंत्रित रूप से अस्तित्व में है. ये सिर्फ कानून में बदलाव नहीं, बल्कि एक संदेश है कि देश में सिर्फ एक ही कानून चलेगा. भारत के संविधान के ऊपर कुछ नहीं है.

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का मकसद मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए संपदा का प्रबंधन करना था, लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने अपारदर्शी और गैरजिम्मेदाराना तरीके से राजनीतिक संरक्षण देते हुए एक ऐसा सम्राज्य बनाया, जहां पर इसको अपने वोट बैंक का एटीएम बना दिया. देश ने 1947 में एक विभाजन देखा है, आज फिर से हम जमीन जेहाद के नाम पर विभाजन नहीं होने देंगे.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस कानून को ऐसा बना दिया गया था, जिसमें कहीं भी चुनौती देने का हक भी नजर नहीं आ रहा था. न कोई ऑडिट, न कोई निरीक्षण, बस शहर-दर-शहर, गली-दर-गली एक के बाद एक जमीन पर कब्जा करने का काम किया गया. ये धर्म निरपेक्षता नहीं थी, ये एक नरम विभाजन की ओर ले जाने का काम था.

बीजेपी सांसद ने कहा है कि उनकी सरकार ने एक महत्वपूर्ण कानून में बदलाव किया है, जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों की भलाई हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि यह विधेयक कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करेगा. उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर भी बात की, जिसमें मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाया गया है. इसके अलावा, मोदी सरकार में सीएए कानून बनाया गया है, जो कि एक महत्वपूर्ण कदम है.

उन्होंने वक्फ की जमीन में घोटाले का आरोप लगाया है, जिसमें कर्नाटक में कांग्रेस के कई नेताओं का नाम शामिल है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जमीन थी, वे अब धक्के खा रहे हैं और वक्फ के नाम पर कई लोगों की जमीन छीनी गई है. लालू यादव ने भी आरोप लगाया था कि पटना के डाकबंगले की जमीन वक्फ बोर्ड ने हड़प ली थी.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर किसी को न्याय मिल रहा है तो इसका विरोध करने का कोई कारण नहीं है. यह बिल किसी धर्म के खिलाफ नहीं है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

December 8, 2023
neta

कर्नाटक : जीत के लिए जद्दोजहद करते ‘स्टार प्रचारक’ पार्टी को कैसे दिला पाएंगे जीत?

May 9, 2023
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

गणेश जोशी ने ‘परिचालन कठिनाइयों और अवसरों’ पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

June 21, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आस्था का सवाल, उज्जैन में बवाल, खड़े हनुमान की प्रतिमा नहीं हिली, अब विशेषज्ञ तय करेंगे समाधान
  • सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा अभियान, 12 जोन में खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई
  • जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ BRICS सहयोग को नई दिशा देंगे प्रधानमंत्री मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.