Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

धोनी की धीमी बैटिंग देखकर भड़का ये क्रिकेटर, कहा- वो अपना सम्मान खो रहे…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2025
in खेल
A A
dhoni
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वो 4 में से तीन मुकाबले गंवा चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जादू नहीं चला. धोनी तेजी से रन बनाने में विफल रहे. धोनी ने इस मैच में 26 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसके बाद उनकी टीम में भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने धोनी की आलोचना की है. मनोज तिवारी का मानना है कि धोनी को साल 2023 में आईपीएल खिताब जीतने के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था. तिवारी ने कहा कि धोनी धीरे-धीरे प्रशंसकों का सम्मान खो रहे हैं. धोनी ने आईपीएल 2025 में अब तक 4 मैचों में 76 रन बनाए हैं और वो एक बार आउट हुए.

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

मनोज तिवारी ने क्रिकबज से कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके लिए संन्यास लेने का सही समय 2023 था, जब उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी जीती. उन्हें तब संन्यास ले लेना चाहिए था. कहीं न कहीं मैं समझता हूं कि पिछले दो सालों में जिस तरह से वे खेल रहे हैं, वैसे में क्रिकेट से उन्होंने जो भी प्रसिद्धि, नाम और सम्मान कमाया था, वो खत्म होता जा रहा है.’

मनोज तिवारी ने आगे कहा, ‘फैन्स उन्हें इस तरह से खेलते हुए नहीं देख पा रहे हैं और उनमें चमक खत्म हो रही है. उन्होंने पिछले कुछ सालों में प्रशंसकों के बीच जो भरोसा बनाया है- खासकर चेन्नई के प्रशंसकों के दिलों में, वो अब कम हो रहा है. पिछले मैच के बाद जिस तरह से प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और उनके खिलाफ इंटरव्यू दिए, उससे यह संकेत मिल जाना चाहिए.’

तिवारी ने फ्लेमिंग की भी आलोचना की

मनोज तिवारी ने चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि धोनी 10 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर सकते. पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि ये फैसले टीम के हित में नहीं लिए जा रहे हैं. तिवारी ने कहा कि किसी को आगे आकर टीम मैनेजमेंट से ऐसा प्रयोग बंद करने के लिए कहना चाहिए.

मनोज तिवारी कहते हैं, ‘वे (धोनी) अभी भी कोशिश कर रहे हैं और यहां तक ​​कि स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कहा कि वे 10 ओवर से ज्यादा नहीं दौड़ सकते. लेकिन मुझे समझ में नहीं आता कि अगर आप 20 ओवर तक फील्डिंग कर सकते हैं, रन-आउट कर सकते हैं तो आपके घुटनों में दर्द नहीं होगा. लेकिन जब टीम को जीत के लिए आपकी जरूरत होती है, तो आप सिर्फ 10 ओवर खेलने की बात करते हैं?’

मनोज तिवारी ने कहा, ‘मेरे विचार से जो निर्णय लिए जा रहे हैं, वे टीम के हित में नहीं हैं. मुझे लगता है कि एक कड़ा फैसला लिए जाने की जरूरत है और किसी को यह स्पष्ट करना चाहिए. अगर अब और नहीं हो रहा है तो ठीक है, इन्हें जाने दीजिए.’

मनोज तिवारी ने भारत के लिए 12 वनडे और तीन टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया. वनडे इंटरनेशनल में तिवारी ने 26.09 के एवरेज से 287 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. तिवारी ने अपना इकलौता शतक (104*) वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था. वनडे इंटरनेशनल में तिवारी ने पांच विकेट भी चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में मनोज तिवारी के नाम पर 15 रन दर्ज हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
China Space Agency

स्पेस में US को पीछे छोड़ने जा रहा चीन! हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

June 4, 2023
CM Dhami

उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे आने वाले दस वर्ष : सीएम धामी

April 17, 2023

धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, पीएम मोदी ने की तारीफ़

December 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.