Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अमेरिका में रह रहे विदेशी नागरिकों को 30 दिन की चेतावनी, ट्रंप ने दिया साफ मैसेज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 14, 2025
in विश्व
A A
donald trump
17
SHARES
565
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वॉशिंगटन. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि जो विदेशी नागरिक अमेरिका में 30 दिनों से अधिक समय तक रहते हैं, उन्हें सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा और ऐसा न करने पर जुर्माना और जेल हो सकती है.

डिपार्टमेंट ने X पर पोस्ट किया, “जो विदेशी नागरिक अमेरिका में 30 दिनों से अधिक समय तक रहते हैं, उन्हें संघीय सरकार के साथ रजिस्टर कराना होगा. ऐसा न करने पर जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है. डोनाल्ड ट्रंप और मंत्री क्रिस्टी नोएम का अवैध प्रवासियों के लिए स्पष्ट संदेश है: अभी निकलें और स्वदेश लौटें.” पोस्ट के साथ होमलैंड डिपार्टमेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यालय और होमलैंड सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम को टैग किया गया है.

इन्हें भी पढ़े

navi pillay

भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला शांति का नोबेल, ट्रंप का सपना फिर टूटा

October 9, 2026
Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
Load More

इस फैसले का सीधा असर उन लोगों पर नहीं पड़ेगा जो H-1 B या छात्र वीजा पर अमेरिका में हैं, लेकिन यह संकेत देता है कि बिना उचित अनुमति के अमेरिका में रहने वाले विदेशी नागरिकों पर कानूनों का सख्ती से पालन किया जाएगा. अगर कोई व्यक्ति H-1 B वीजा पर नौकरी खो देता है और तय अवधि के भीतर देश नहीं छोड़ता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. इसलिए, छात्रों और H-1 B वीजा धारकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी अमेरिका में रहने की अवधि सभी नियमों का पालन करती हो.

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने ‘अवैध प्रवासियों के लिए संदेश’ शीर्षक से एक पोस्ट में उन विदेशी नागरिकों से स्वेच्छा से देश छोड़ने का आग्रह किया है जो बिना अधिकारियों की अनुमति के रह रहे हैं. इसमें ऐसा करने के लाभ भी बताए गए हैं. पोस्ट में कहा गया है, “स्वेच्छा से देश छोड़ना सुरक्षित है. अपनी शर्तों पर डिपार्चर की फ्लाइट चुनें. अगर आप गैर-अपराधी अवैध प्रवासी के रूप में स्वेच्छा से देश छोड़ते हैं, तो अमेरिका में कमाए गए पैसे अपने पास रख सकते हैं.” पोस्ट में यह भी कहा गया है कि अगर आप खुद से देश छोड़ते हैं, तो भविष्य में आपके लिए लीगल इमीग्रेशन के लिए एक अवसर खुला रखेगा और ऐसे लोग, जो छोड़ने का खर्च नहीं उठा सकते, उन्हें सब्सिडी वाली उड़ान के लिए भी पात्र हो सकते हैं.

समय पर अधिकारियों को सूचित न करने के नतीजों को लिस्ट करते हुए, पोस्ट में कहा गया है कि अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों को होमलैंड सुरक्षा विभाग द्वारा पहचान के बाद तुरंत देश से बाहर कर दिया जाएगा. डिपार्टमेंट ने कहा, “यदि आपको देश छोड़ने के लिए अंतिम आदेश मिला है और आप फिर भी रुके हुए हैं, तो $998 प्रति दिन का जुर्माना. यदि आप खुद से देश छोड़ने का दावा करने के बाद ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो $1,000-$5,000 का जुर्माना. यदि आप खुद से देश छोड़ने में नाकाम रहते हैं, तो आपको जेल की सजा भी हो सकती है.” पोस्ट में कहा गया है कि जो विदेशी नागरिक खुद को रजिस्टर नहीं कराते, उन्हें कानूनी रूप से अमेरिका लौटने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पांचवीं बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनना अमृत काल में बड़े लक्ष्‍य हास‍िल करने वाली उपलब्‍ध‍ि : पीएम मोदी

September 8, 2022
Sharad Yadav

शरद यादव: मंडल के पितामह!

January 16, 2023

योग का विरोध क्यों?

June 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.