Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

विदेश में क्यों गिरफ्तार कर लिया गया मेहुल चौकसी ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 14, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Mehul Chowksi
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली:  पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक उसे सीबीआई के आग्रह पर बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। बेल्जियम के अधिकारियों को भेजे गए एक औपचारिक पत्र में उसे गिरफ्तार करने का आग्रह किया गया था। बेल्जियम पुलिस ने मुंबई कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चौकसी पर बेल्जियम में रहने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने का भी आरोप है। वह किसी तरह भारत में प्रत्यर्पित होने से बचना चाहता था।

रिपोर्ट के मुताबिक मेहुल चौकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए फर्जी घोषणापत्र दिया था। उसने अपनी राष्ट्रीयता से जुड़ी सही जानकारी भी नहीं दी थी। उसने भारत और एंटीगुआ के बारे में कुछ बताया ही नहीं था। जबकि 14 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद वह भारत से भागा था। उसका भांजा नीरव मोदी भी इसमें शामिल था। दोनों ने मिलकर बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए बैंक से खूब कर्जा ले लिया था। घोटाले का खुलासा होते ही मेहुल चौकसी और नीरव मोदी दोनों देश छोड़कर भाग गए।

इन्हें भी पढ़े

college student

बदल गई पढ़ाई की परिभाषा, अब कॉलेज जाने की टेंशन होगी खत्म

April 11, 2026
hybrid cars

जानें क्यों हाइब्रिड गाड़ियां बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?

April 10, 2026
गिरफ्तार

ISI के बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

April 10, 2026
rafale jet india

राफेल की 3.25 लाख करोड़ की डील में अब भारत ने रखी बड़ी शर्त!

April 10, 2026
Load More

कई देशों में रहा मेहुल चौकसी

मेहुल चौकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा की भी नागरिकता ली थी। वहीं भारत सरकार ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। सीबीआई और ईडी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिए। 2021 में वह अचानक डोमिनिका में पकड़ा गया। वह रहस्यमय परिस्थितियों में एंटीगुआ से गायब हो गया। वहीं उसपर डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप था। बताया गया कि वह नाव के जरिए क्यूबा भागना चाहता था। इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि डोमिनिका से उसका प्रत्यर्पण नहीं करवाया जा सका। वहां की अदालत ने भी उसे रिहा कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय हीरा व्यापारी

मेहुल चौकसी ने जूलरी का काम अपने पिता की छोटी सी दुकान से ही शुरू किया था। हालांकि उसने इसे बहुराष्ट्रीय कंपनी में तब्दील कर दिया। उसके गीतांजलि ग्रुप के कई ब्रैंड हैं जिनमें नक्षत्र, अस्मी, गिली, माया और डिआना शामिल हैं। बॉलिवुड सितारे भी खुब इन ब्रैंड्स का इस्तेमाल करते थे। उसका कारोबार, मध्य एशिया, अमेरिका और साउथ ईस्ट एशिया तक फैला हुआ था।

भारत सरकार इसी प्रयास में है कि बेल्जियम से मेहुल चौकसी का प्रत्यर्पित करवा लिया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात की संभावना भी बन रह है। एक तो भारत के साथ बेल्जियम की प्रत्यर्पण संधि है। दूसरा भारत सरकार की एजेंसियों के आग्रह पर ही उसे गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में भारत ने अमेरिका से 26/11 के आतंकी हमले के मुख्य आरोपियों में से एक तहव्वुर राणा को भी प्रत्यर्पित करवाया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जाति राजनीति की सीमाएं

June 1, 2022
court

सेवा विस्तार पर सवाल

July 13, 2023
Voter ID

भारत में मतदाता सूची में गैर-नागरिकों की घुसपैठ, क्या है असली समस्या और इसका समाधान ?

July 9, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली मेट्रो की सेवाओं से कितने खुश हैं आप? DMRC शुरू करने जा रहा सर्वेक्षण
  • कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? जानिए भारत पर क्या होगा इसका प्रभाव
  • बदल गई पढ़ाई की परिभाषा, अब कॉलेज जाने की टेंशन होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.