प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
मेरठ। यूपी के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड को अभी ज्यादा दिन नहीं बीते है और एक ऐसा ही मामला हरियाणा के भिवानी से सामने आया है। जहां महिला यूट्यूबर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी… हत्या के बाद दोनों ने लाश को नाले में फेंक दिया…पूरी वारदात का खुलासा हुआ तो हत्या के पीछे चौंकाने वाली कहानी सामने आई है।
बता दें कि, अब मर्डर 19 दिन बाद दोनों पकड़े गए हैं और बड़े खुलासे हो रहे हैं. अहम बात है कि आरोपियों ने प्रवीण को मारने के बाद रात का इंतजार किया और फिर शव को बाइक पर उठा कर ले गए और ड्रेन में फेंक दिया। महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि प्रेमी को फिलहाल पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. महिला ने यूट्यूबर से अवैध संबंधों में आड़े आने पर पति को चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का गुनाह भी कबूल लिया है।
प्रवीण का शव शहर से दूर नाले में मिलने पर परिजनों को शक हुआ. परिजनों ने अपने स्तर पर घर से निकलने वाले सभी रास्तों की उस दिन की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई. सीसीटीवी में रवीना और हेलमेट पहनकर बाइक दिख रही है. वहीं उसका प्रेमी बाइक चलाते दिखाई दिया।
पूरा मामला भिवानी के गुजरों के मोहल्ले का है. जहां 25 मार्च को प्रवीण नाम लापता हो गया। इसी बीच तीन दिन बाद सदर थाना पुलिस को 28 मार्च को नाले में एक गली-सड़ी अवस्था में शव मिला। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखा। 29 मार्च को शव की पहचान प्रवीन के रूप में हुई।
आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि रवीना हिसार के सुरेश के साथ मिलकर यूट्यूब पर नाटक बनाती थी, जिससे रवीना के पति प्रवीन को एतराज था. इसी कारण पति-पत्नी में अनबन रहती थी. 25 मार्च की रात को रवीना ने अपने साथी सुरेश को घर पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर प्रवीन की चुन्नी से गला दबाया और रवीना ने फिर सिर में डंडा मार कर मौते के घाट उतार दिया।







