Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मनीष सिसोदिया ने असम के मुख्यमंत्री के बड़े भ्रष्टाचार की किया खुलासा

2020 में कोरोना की आड़ में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने अपने पत्नी की कंपनी को दिया पीपीई किट का टेंडर, 600 का पीपीई किट 990 रूपये में खरीदा- मनीष सिसोदिया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 4, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा के नेता व असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा द्वारा कोरोना की आड़ में किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा किया गया| श्री सिसोदिया ने बताया कि किस तरह 2020 में असम के स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहते हुए हेमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी की कंपनी, पत्नी के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी व अपने बेटे के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी को पीपीई किट के ठेके दिए वो भी अनाप-शनाप कीमतों पर, हेमंत बिस्वा सरमा के इस भ्रष्टाचार को ‘द वायर’ तथा ‘द क्रॉस करंट’ नामक वेबसाइट ने एक्सपोज किया है| श्री सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के लोग अपने विपक्षियों पर तो भ्रष्टाचार के फर्जी आरोप लगाते है और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करते हुए उन्हें जेल भिजवाते है ऐसे में जब भाजपा के बड़े नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार को सबूत के साथ पेश किया गया है तो क्या भाजपा उनपर कोई कार्यवाही करेगी? उन्हें जेल भेजेगी?

श्री सिसोदिया ने बताया कि वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा 2020 में वहां के स्वास्थ्य मंत्री थे और उन्होंने कोरोना के आड़ में भ्रष्टाचार किया| उन्होंने बताया कि जब देश दुनिया में कोरोना फैला हुआ था उस दौरान इमरजेंसी की आड़ में हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की कंपनी जेसीबी इंडस्ट्रीज को पीपीई किट के ठेके दिए गए जबकि इस कंपनी का मेडिकल सप्लाई से कोई लेना देना नहीं था| उन्होंने बताया कि उस समय बाजार में पीपीई किट की कीमत 600 रूपये थी जबकि मुख्यमंत्री की पत्नी की कंपनी को 990 रूपये प्रति पीपीई किट कीमत दी गई| इतना ही नहीं हेमंत बिस्वा सरमा के बेटे के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी जीआरडी फर्मास्यूटिकल और मेडीटाइम हेल्थकेयर को भी प्रति पीपीई किट 990 रूपये में ये ठेके दिए गए| जबकि ये दोनों कंपनिया सप्लाई पूरा करने करने में सफल नहीं रही उसके बावजूद भी इन कंपनियों को और ठेके दिए गए और इस बार एक पीपीई किट की कीमत 1680 रूपये थी| और ये सप्लाई असम के बजाय दिल्ली में असम भवन में करने के लिए कहा गया और दिल्ली से पीपीई किट को असम सरकारी खर्चे पर भेजा गया|

इन्हें भी पढ़े

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो को पीएम मोदी देने जा रहे 35 हजार करोड़ का तोहफा!

March 7, 2026
murder

दिल्ली : पानी का गुब्बारा बना बवाल की वजह, कट्टरपंथियों ने हिंदू युवक को दी दर्दनाक मौत

March 6, 2026
hospitals

सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली के 51 अस्पतालों को अवमानना नोटिस, जानिए मामला

March 6, 2026
traffic challan

घर बैठे ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, जानिए प्रोसेस

March 5, 2026
Load More

श्री सिसोदिया ने कहा कि ये असल भ्रष्टाचार है जहाँ पद पर रहते हुए तब के स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी की कंपनी को, बेटे के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी को कोरोना के आड़ में अनाप-शनाप कीमतों पर सरकारी खरीद के ठेके दिए| और हद तो तब हो गई जब हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी अजाईल एसोसिएट्स को पीपीई किट के यही ठेके 2205 रूपये प्रति पीपीई किट दिया गया जो खुला भ्रष्टाचार है|

श्री सिसोदिया ने भाजपा के समर्थकों से सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अपने इतने बड़े नेता व एक प्रदेश के मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर चुप क्यों बैठी है| उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बताए कि किसी मंत्री द्वारा अपनी पत्नी की कंपनी को ठेके देना वो भी अनाप-शनाप कीमतों पर कानूनों में भ्रष्टाचार है या नहीं और यदि ये भ्रष्टाचार है तो क्या भाजपा उनपर कोई कार्यवाही कर रही है या नहीं?

स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन को फर्जी आरोप में फंसाने के भाजपा की गन्दी राजनीति पर बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के लोग रोजाना फर्जी आरोप लगाते है, फर्जी मुकदमें चलाते है और जब केसों की कोर्ट में सुनवाई होती है तो भाजपा का हर एक आरोप झूठा साबित हो जाता है| उन्होंने कहा कि सतेन्द्र जैन को भाजपा की ईडी ने जेल में डाला है जबकि कल खुद कोर्ट में ईडी द्वारा ये माना गया कि सतेन्द्र जैन को आरोपी नहीं बनाया गया है अभी केवल उनसे पूछताछ चल रही है| श्री सिसोदिया ने कहा कि जब पूछताछ हो रही है तो उन्हें जेल में क्यों डाला गया|

श्री सिसोदिया ने भाजपा के लोगों को नसीहत देते कहा कि मोहल्ला क्लिनिक बनवाना, शानदार स्कूल बनवाना, बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देना भ्रष्टाचार नहीं है बल्कि खुलेआम अपनी पत्नी को ठेके देना भ्रष्टाचार है|

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
opposition to unite

विपक्ष के पास अब अध्यादेश का मुद्दा

May 27, 2023
R.K. Puram

‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान के तहत आर.के.पुरम में चला सफाई अभियान, विधायक अनिल शर्मा ने की भागीदारी

August 4, 2025

ल्वाली झील के पुनरुत्थान की फाइल पर क्यू कुंडली मारकर बैठी है सरकार

December 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध : हफ्ते भर के युद्ध में ही हिल गई दुनिया!
  • अब बिना इंसान के चलेगा कंप्यूटर, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4 मॉडल
  • हाथ में V का निशान है? 35 के बाद चमक सकती है किस्मत, मिलते हैं बड़े फायदे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.