Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

व्यापारी हेमंत गर्ग हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 2 यादव भाई गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 26, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
businessman Hemant Garg murder case
18
SHARES
585
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया/मथुरा: भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी हेमंत गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा और पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व कुशल नेतृत्व में थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने दिनांक 25.04.2025 को 3:45 बजे थाना गोविन्दनगर पुलिस कार्यालय पूछताछ के बाद अभियुक्त योगेश व राजन पुत्रगण विशम्बर नाथ निवासीगण CP2, BSA कालेज कृष्णा विहार थाना कोतवाली मथुरा को थाना हाजा पर 23.04.2025 को हत्या के अपराध में पंजीकृत मु0अ0सं0 177/2025 धारा 103(1),49,61(क)2 बीएनएस थाना गोविन्दनगर, मथुरा में प्रकाश में आये 2 अभियुक्त योगेश व राजन उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखकर, सीडीआर व मोबाइल लोकेशन व अन्य इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया गया, जिसमें उपरोक्त दोनो अभियुक्तगण के नाम प्रकाश में आये। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त को विरुद्ध थाना गोविन्दनगर से विधिक कार्यवाही की गई।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण उपरोक्त ने बताया कि हम लोग मिठाई/दूध का कारोबार करते है, जिसे फैलाने के लिये वर्ष 2018 मे सतीश ब्रजवासी मिठाई वाले से मैने एक जमीन 1016 गज जमीन उत्कर्ष हास्पीटल के सामने वृन्दावन रोड पर मोक्ष धाम के बराबर मे 03 करोड 50 लाख रूपये मे खरीदी थी। पूर्व मे यह जमीन 5 से 6 लोगों के नाम थे। जब मोक्षधाम वाला रोड को चौडा किया गया था तब हेमेन्द्र गर्ग का विवाद नगर निगम वालो से हुआ था । वो लोग अवैध कब्जे को हटा रहे थे तभी अभियुक्तगण की मुलाकात हेमेन्द्र गर्ग से हुई थी। दिसम्बर 2024 से जब से मोक्षधाम का गेट बना है तब से हेमेन्द्र गर्ग हमारी खरीदी हुई जमीन के सम्बन्ध मे सभी विभागो मे जैसे वृन्दावन विकास प्रधिकरण राजस्व विभाग, सिचाई विभाग, पीडब्लूडी आदि कई विभागों हमारे खिलाफ प्रार्थना पत्र डाल रहा था कभी वह गलत बिल्डिंग बनाने के संबंध में कभी व वह रोड पर बनाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देता रहता था।

हमने वह जमीन पर का वर्ष 2024 से ही शुरू किया था। हम वहाँ दुकाने बना रहे है। हेमेन्द्र गर्ग का झगडा/विवाद सतीश चन्द्र व राजीव अग्रवाल से था। वह अपना 50 लाख रूपया उन पर बताते थे क्योकि वह जमीन हमने खरीद ली थी। इसलिये वह हमारे विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया करता था। कई महीनों से परेशान कर रहा था। हमारे प्लाट पर जहाँ दुकान बना रहे थे। वही पर हमने चौकीदार के रूप मे राकेश जोशी पुत्र धर्मपाल जोशी निवासी मायाटीला वृन्दावन रोड का रखा हुआ था। वह वही पर चाय की दुकान करता है। हम उससे किराया नही लेते है और वह हमसे चौकीदारी का रूपया नही लेता है।

हेमेन्द्र के परेशान करने के सम्बन्ध मे राकेश को भी भलीभांति पता था। राकेश से हमारी रोजाना बात होती थी। कंस्ट्रक्शन का काम तथा प्लाट पर क्या हो रहा है, कितना काम हुआ, क्या सामान आया। सबका लेखाजोखा राकेश ही रखता था। हम भी उसी से पूछते थे और कभी कभी हम खुद भी प्लाट पर चले जाते थे तथा प्लाट पर कंस्ट्रक्शन के बारे मे जानकारी करते थे। करीब 10 से 15 दिनों से हेमेन्द्र ने हमे काफी परेशान करना शुरू कर दिया था। मैने राकेश बात की, कि इसका क्या उपाय करना चाहिये। हम दोनो ने उसको डराने धमकाने के लिये राकेश से कहा था।

राकेश ने बताया कि मेरे सम्पर्क कुछ लडके है जो मोक्षधाम के पीछे ही रहते है। वो इसको अच्छी तरह डरा धमका देंगे इसके लिये उनका सिर्फ खाने पी का इन्तेजाम करना होगा। खाने पीने के इन्तेजाम के लिये मैने चाय की दुकान पर ही राकेश को दुकान पर ही 10 हजार रूपये दिये थे और कहा था कि इसका इंतजाम करवाओ। राकेश ने ही हमे विनोद सैनी से मिलवाया था, जो किशोरी नगर का रहने वाला है। मैने उससे मुलाकात की तथा विनोद सैनी से मैने तमंचे और कारतूस अरेंज करने के लिये कहा था। जिसके लिये मैने उसको 09 हजार रूपये दिये थे। हमने 04 तमंचे के लिये कहा था परन्तु वो 02 ही तमंचे का इन्तेजाम कर पाया। वह तमंचे 315 बोर व कारतूस 315 बोर लेकर आया था। जो मैने उसी राकेश को दे दिये थे। फिर राकेश ने अपनी प्लानिंग के अनुसार तैयार किये लड़के जो मोक्षधाम के ही पीछे रहने वाली बस्ती के है। दिनांक 23.04.2025 को हेमेन्द्र गर्ग के दिये गये प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध मे सिचाई विभाग के कर्मचारी आये थे, उनके साथ हेमेन्द्र भी आये थे।

यह दो या ढाई बजे दोपहर की बात है। मै प्लाट से वापस आ गया था। सिचाई विभाग के कर्मचारियों के आने के सम्बन्ध मे ठेकेदार संजू का फोन आया था कि हेमेन्द्र गर्ग अपने साथ सिचाई विभाग के कर्मचारियों को लेकर आया है और प्लाट की नापतौल कर रहे है। ठेकेदार ने सिचाई विभाग के लोगो से बात कराई थी। फिर मैने राकेश से बात की और कहा कि तू कब तक परेशान करवायेगा। तब उसने कहा मैंने इसका इन्तेजाम कर दिया है, जल्दी ही छुटकारा मिल जायेगा। राकेश ने रात्रि मे ही मुझे मिस्डकॉल दिया था पर मैने उठाया नही था। जब रात्रि मे पुलिस हमारे घर पहुंची थी तब मुझे पता चला था कि हेमेन्द्र की मोक्षधाम पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण
2 मोबाइल । ( 1 एप्पल, 1 वन प्लस)

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 177/2025 धारा 103(1),49,61(क)2 बीएनएस थाना गोविन्दनगर, मथुरा।( चालानी अपराध)

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Board

पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम

April 27, 2025

चेहरा फ्रिंज नहीं होता

June 14, 2022
भुखमरी

भारत में भुखमरी और खाने की बर्बादी

October 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.